Janamdin par Kavita

अवतरण दिवस की शुभकामनाएं | Janamdin par Kavita

अवतरण दिवस की शुभकामनाएं

( Avtaran Divas ki shubhkamnaye )

 

आपके जन्म-दिन के अवसर पर,
अकुंश हम छुट्टी नही आ पाएंगे।
दूरी है मजबूरी है दुआ दे पाएंगे,
और उपहार भी ना पहुँचा पाएंगे।।

इस कविता में मेरा स्नेह आशीष,
पढ़कर लेना सबसे शुभ आशीष।
यही कुछ दुआएं तब काम आती,
कष्ट परेशानियां किसी को आती।।

सुगन्धित रहे सदा जीवन तुम्हारा,
सूरज सा चमको बनकर सवेरा।
बनें रहना सदा अपनो का प्यारा,
बेशुमार खुशी लाऐ जीवन सारा।।

पढ़ो-लिखो एवं ये नाम करो तुम,
जीवन की नई पहचान बनो तुम।
जन्म-दिवस मुबारक हो तुम को,
बधाई भैया मम्मी अकुंश तुमको।।

शुद्ध विचारों का स्मरण है करना,
हृदय और विश्वास तुम्हे जीतना।
हमारा तो बस यह है एक सपना,
पढ़-लिखकर आसमान को छूना।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • मां के आंगन की मिट्टी | Dr. Preeti Parmar Poetry

    मां के आंगन की मिट्टी ( Maan ke aangan ki mitti )    दो पल के लिए मेरे मन उस रास्ते से गुजर जाऊं मां के आंगन की मिट्टी अपने आंचल में भर लाउ मां के आंचल की खुशबू अपनी सांसों में भर लाऊं आम के पेड़ और झूला धमाचौकड़ी का मंजर अपनी आंखों में…

  • हे शिव तनया ! मातु नर्मदे

    हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ( नर्मदा जयंती – गीतिका )   हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ! नमन तुम्हें हर बार । हमें प्यार से दुलराने तुम, खुद चल आईं द्वार !! सदा सदा आशीष दिया है, तुमने सब पुत्रों को सुख समृद्धि और सौभाग्यों के देकर उपहार !! दे अपने वरदान…

  • धन्य त्रयोदशी

    धन्य त्रयोदशी सबसे निस्पृह महावीर प्रभु अनंत चतुष्टय रत रहते,समवसरण की बाह्य लक्ष्मी पर भी चौ अंगुल स्थित रहते,कार्तिक मास की त्रयोदशी पर तीर्थंकर पुण्य भी त्याग दिया,सारा वैभव पीछे छूटा प्रभु एकल विहार रत रहते !! धन्य हुई कार्तिक त्रयोदशी आपने योग निरोध किया,मन वच काय साध आपने आत्म तत्व को शोध लिया ,योग…

  • कशिश | Kavita

    कशिश ( Kashish )   एक कशिश सी होती है तेरे सामने जब मैं आता हूं दिलवालों की मधुर बातें लबों से कह नहीं पाता हूं   मन में कशिश रहने लगी ज्यों कुदरत मुझे बुलाती है वर्तमान में हाल बैठकर दिल के मुझे सुनाती है   प्रकृति प्रेमी बनकर मैं हंसकर पेड़ लगाता हूं…

  • मंदिर बनने वाला है | Kavita Mandir Banne Wala Hai

    मंदिर बनने वाला है ( Mandir banne wala hai )    मन धीर धरो क्यो आतुर हो,अब शुभ दिन आने वाला है। साकेत की दिव्य धरा पर फिर से, मंदिर बनने वाला है। अब हूक नही हुंकार भरो, श्रीराम का जय जयकार करो, तुम पहन लो केसरिया साँफा, घर राम का बनने वाला है। राजा…

  • संयुक्त परिवार हमारा | Sanyukt Parivar

    संयुक्त परिवार हमारा ( Sanyukt parivar hamara )    बच्चों-जवानों बुजुर्गों से भरा है आंगन सारा, संस्कारो से जुड़ी हमारी जिसमे विचारधारा। तुलसी पूजन की हमारी यह पुरानी परम्परा, ऐसा है खुशियों-भरा संयुक्त परिवार हमारा।। करते है आदर-सत्कार एवं अतिथि की सेवा, दूध दही पिलाकर इनको करवाते है कलेवा। दादा और दादी का घर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *