Jati Pratha par Kavita

जाति है कि जाती नहीं | Jati Pratha par Kavita

जाति है कि जाती नहीं

( Jati hai ki jaati nahin ) 

 

कई सारी ऐसी जातिया है जो यह जाती ही नही,
खुशियों के पलों को ये कभी आनें देती ही नही।
काश्मीर से लेकर घूम लो चाहें तुम कन्याकुमारी,
मंज़िल पर हमको अपनी पहुंचने देती ही नही।।

सबसे पहले पूछते है कौन जाती के हो मेरे भाई,
चाहें ले विद्यालय में प्रवेश चाहें शादी या सगाई।
मन्दिर मस्जिद जाएं चाहें कोई चर्च या गुरूद्वारा,
ना जाने यह ऐसी रीत कब-किसने क्यों बनाई।।

एक सूरज एक चंद्रमा और एक धरातल है भाई,
काम किसी का छोटा ना होता चाहें करें सफाई।
दुनिया के सारे लोग है अच्छे न करें कोई लड़ाई,
एक दूजे को नीचा न समझो चाहें लोग-लुगाई।।

क्या छोटी जाति में जन्म-लेना है यह अभिशाप,
75 साल आज़ादी को हुआ‌ कब समझेंगे आप।
एक तरह से आना सबका व एक तरह से जाना,
जैसे तन को साफ़ रखते हो मन भी करें साफ़।।

एक है ख़ून सबका जिसका होता है ये रंग लाल,
धर्म-जाति को लेकर मानव नज़रिया ये संभाल।
जातिवाद के नाम पर कोई मत करो ये भेदभाव,
पड़ता है इससे बुरा असर समाज के हर लाल।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • मेरा और उसका गुमान

    मेरा और उसका गुमान   वो अपने को सरेख समझ,            मुझे पागल समझती रही, अब देख मेरी समझ,            उसके तजुर्बे बदल गए, अब मुझे ज्ञानी समझ ,         अपने को अज्ञानी समझ रही।   कुछ शब्द बोल माइक पर,        अपने को वक्ता समझती रही, अब  मंचों पर देख शब्दों का सिलसिला मेरा,…

  • हर तमन्ना खाक होकर रह गई | Tamanna poem

    हर तमन्ना खाक होकर रह गई ( Har tamanna khak hokar rah gai )   हर तमन्ना खाक होकर रह गई हसरतें सब राख हो कर रह गई   भुला दिया हमको हमारे अपनों ने प्यारी यादें सारी दरिया में बह गई   बन चले साथी सफर में अब कई प्यार की धारायें सब पीछे…

  • जस्टिस फॉर गुलनाज

    जस्टिस फॉर गुलनाज ****** #justice_for_Gulnaz चाहे सरकारें बदलती रहें राज जंगलवाली ही रहे ऐसे में हम कहें तो क्या कहें? जब प्रशासन ही अपना चेहरा उजागर करे! कौन जीये/मरे फर्क जरा नहीं पड़े सिस्टम हैं सड़े आम आदमी है डरे अपराधी मजे ले अफसर चलें सियासी चाल सरकारों की रखें भरपूर ख्याल होते मालामाल ठोकते…

  • सकारात्मक सोच | Sakaratmak Soch

    सकारात्मक सोच (Sakaratmak soch )   प्रतिपल उत्सविक प्रभा, सकारात्मक सोच से असंभव कुछ भी नहीं, मनुज ताकत आगे । बस तब तक देर है , जब तक डर न भागे । यथार्थ आकलन उबारता, प्रगति प्रयास संकोच से । प्रतिपल उत्सविक प्रभा,सकारात्मक सोच से ।। कमजोरी ताकत बन, जब आगे बढ़ती है । कीर्तिमानी…

  • सुन्दर श्याम | Sundar Shyam

    सुन्दर श्याम ( Sundar Shyam )    शांत सौम्य सुन्दर श्याम जन्म पर जिनके क्या खूब बरसे घनश्याम पहुँचे फिर भी गोकुल धाम बंसी की धुन पर नाचे गैया नचाते राधा को भी श्याम ध्यान में जिनके जग सारा, उनको राग सिखाते श्याम खेल है जिनका सृष्टि रचना उस सृष्टि का हिस्सा श्याम करने नए…

  • प्रेम का नाता | Kavita Prem ka Nata

    प्रेम का नाता ( Prem ka Nata ) यह कैसा, प्रेम का नाता है? कितनी भी ,अनबन हो चाहे । यह पुनः ,लौट कर आता है। जितना बचना ,चाहें इससे । यह उतना, बढ़ता जाता है। हटाकर घृणा, को यह पुनः। अपना स्थान, बनाता है । सबकी चालों, को सहकर भी। यह हर क्षण ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *