देखना है | Dekhna Hai

देखना है

ज़ब्त अपना आजमाकर देखना है,
उसे सितमगर को भुला कर देखना है।

ज़र्फ़ की उसके मिसालें लोग देते,
बस जरा गुस्सा दिला कर देखना है।

चंद सिक्कों में सुना बिकती मोहब्बत
पर कहाॅं बाजार जाकर देखना है।

वह ख़ुदा रहता हमारे ही दिलों में
बुग़्ज़ की ऐनक हटाकर देखना है।

इश्क़-ए-दुश्वारी में लज्ज़त है अगर तो,
फिर हमें भी दिल लगा कर देखना है।

ज़िंदगी भर हम रहे नाकाम तो क्या,
अब किसी के काम आकर देखना है।

पूछता तर्क-ए-त’अल्लुक का सबब वो
उसकी कोताही गिनाकर देखना है।

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

ज़ब्त – बर्दाश्त
ज़र्फ़ – सहनशीलता
बुग़्ज़ – वैमनस्यता
लज्ज़त – मज़ा
तर्क-ए-त’अल्लुक – संबंध समाप्त करना

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • ख्वाबों में आ बहकाते हो | Khwab Shayari

    ख्वाबों में आ बहकाते हो ( Khwabon mein Aa Bahakate Ho ) ख्वाबों में आ बहकाते हो फुसलाते हो।मीठी नींद से बेरहमी से उठा जाते हो। भूलना चाहा मैंने जिस ग़ज़ल कोख्यालों में आ उसे गुनगुनाते हो । जो जाते कहां लौट कर आते हैं।याद में उनकी क्यों अश्क बहाते हो। पड़ता नहीं फर्क उन्हें…

  • वतन की आबरू हर हाल में बचानी है

    वतन की आबरू हर हाल में बचानी है सियासी नफ़रतों की आग ये बुझानी हैख़ुलूस प्यार वफ़ा से ही जीत पानी है ये धर्म मज़हबों की जंग अब तो बंद करोहरेक शख़्स में इंसानियत जगानी है इरादे हमने ज़माने में कर दिये ज़ाहिरवतन की आबरू हर हाल में बचानी है सबक ये हमको बुजुर्गों से…

  • मिलने जब यार से चला होगा

    मिलने जब यार से चला होगा मिलने जब यार से चला होगाप्यार का तब नशा चढ़ा होगा खिल गए फूल दिल में खुशियों केबनके महताब जब मिला होगा इतनी चाहत भरे हो तुम दिल मेंगुल भी तो प्यार का खिला होगा जब भी आया तुझे सनम मिलनेहाल दिल का बयां हुआ होगा कुछ सुना हाल…

  • जाने क्यों आज | Jaane Kyun Aaj

    जाने क्यों आज ( Jaane Kyun Aaj ) जाने क्यों आज वो निढाल सा था।उसके रुख़ पर अजब मलाल सा था। हाय क्या दिन थे प्यार के दिन भी।दिल की दुनिया में इक धमाल सा था। कोशिशें यूं भी रायगां ठहरीं।उसका मिलना ही कुछ मुह़ाल सा था। फूल झड़ते थे उसके होठों से।उसका लहजा ही…

  • हर घड़ी इस साल की

    हर घड़ी इस साल की हो मुबारकबाद सबको हर घड़ी इस साल कीसाल भर रौनक़ रहे घर घर में इस्तकबाल की कीजिएगा सब दुआएं उम्र भर फूले फलेंदिल को छू पाये नहीं कोई हवा जंजाल की गुज़रे ऐ मौसम बहाराँ तू चमन में इस तरहख़ूबसूरत ज़िन्दगी हो हर शजर हर डाल की दूध माखन और…

  • फिर कोई तस्वीर | Phir Koi Tasveer

    फिर कोई तस्वीर ( Phir Koi Tasveer ) आज सतह -ए- आब पर इक अक्स लहराने लगाफिर कोई तस्वीर बन कर सामने आने लगा जब से हम को देखकर इक शख़्स शर्माने लगादिल न जाने क्या हमें मफ़्हूम समझाने लगा खिल उठे हैं जब से मेरे घर के गमलों में गुलाबमेरे घर के रास्तों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *