काश ऐसा कमाल हो जाए

काश ऐसा कमाल हो जाए | Kaash Aisa Kamaal ho Jaye

काश ऐसा कमाल हो जाए

( Kaash Aisa Kamaal ho Jaye )

काश ऐसा कमाल हो जाए।
उससे फिर बोलचाल हो जाए।

वो अगर हम ख़याल हो जाए।
ज़िंदगी बेमिसाल हो जाए।

देखले गर उसे नज़र भर कर।
पानी-पानी हिलाल हो जाए।

उसके होंठों पे लफ़्ज़े हां हो तो।
ह़ल मिरा हर सवाल हो जाए।

दूर हो जाए वो अगर पल भर।
मेरा जीना मुह़ाल हो जाए।

वो क़रीब आ के मुस्कुरा दे तो।
दूर हर इक मलाल हो जाए।

वो न बोले फ़राज़ तो यह दिल।
रोते-रोते निढाल हो जाए।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

आपका ह़ुस्न-ए-क़यामत | Aap ka Husn-e-Qayamat

Similar Posts

  • नये इस साल में | Naye is Saal Mein

    नये इस साल में ( Naye is saal mein )    प्यार के कुछ गुल खिलेंगे अब नये इस साल में दिल मिलेंगे मुस्कुरा के जब नये इस साल में। आज की तारीख़ खुशियां ला रहा अबके नई गा रहे दिलकश तराने लब नये इस साल में। रंजिशें रखके भला कैसे चलेगी जिंदगी बात सारी…

  • हमारा वतन | Ghazal Hamara Watan

    हमारा वतन ( Hamara Watan ) बहुत खूबसूरत हमारा वतन हमें जान से भी है प्यारा वतन हमें याद रखनी शहादत सभी लहू दे के सबने सँवारा वतन नज़र कोई बद डाल सकता नहीं है आँखों का सबकी ये तारा वतन सभी मज़हबों को यहाँ चैन है जगत भर में है अपना न्यारा वतन है…

  • ज़िन्दगी से हमें और क्या चाहिए

    ज़िन्दगी से हमें और क्या चाहिए ज़िन्दगी से हमें और क्या चाहिए ।आपका बस हमें आसरा चाहिए ।। हार कर भी हमें सोचना चाहिए ।उसकी वाजिब सबब ढूँढ़ना चाहिए ।। जाँ रहा हूँ मिलूँगा तुझे भी सनम ।देखना पर तुम्हें रास्ता चाहिए ।। दो विदाई मुझे आज मुस्कान से ।फिर मिलूँ मैं तुम्हें तो दुआ…

  • बरसे है सुब्हो-शाम | Subah-O-Shaam

    बरसे है सुब्हो-शाम ( Barse hai Subah-O-Shaam )    वो लग रहे हैं मुझको परेशान आजकल आफत में आ गई है मेरी जान आजकल ज़ल्फ़ों से यह हवा की फ़कत गुफ्तगू नहीं बरसे है सुब्हो-शाम का फ़ैज़ान आजकल हैरत है पूछते हैं वही दिल का हालचाल जो दिल की सल्तनत के हैं सुल्तान आजकल यारो…

  • क्यों वो देने लगे दग़ा जाने

    क्यों वो देने लगे दग़ा जाने क्यों वो देने लगे दग़ा जाने।क्या हुआ,क्या पता, ख़ुदा जाने। जिनका शेवा वफ़ाएं करना था।भूल बैठे वो क्यों वफ़ा जाने। कोई राह़त नहीं अभी तक तो।देखो कब तक चले दवा जाने। जिनसे उम्मीदे-लुत्फ़ होती है।वो ही करते हैं क्यों जफ़ा जाने। बस यही सोच कर तड़पता हूं।क्यों हुए मुझसे…

  • तूफान उठाया है | Toofan Utha Hai

    तूफान उठाया है ( Toofan Utha Hai ) इस दिल के समुंदर में तूफान उठाया हैमासूम निगाहों ने जब तीर चलाया है वो दिल के दरीचों से नज़दीक लगा इतनाइक पल में उसे हमने हमराज़ बनाया है ताउम्र रहे रौशन दहलीज़ तेरे घर कीयह दीप मुहब्बत का यूँ हमने जलाया है तुमने जो किया दिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *