kabhi us shahar kabhi is shahar

कभी उस शहर कभी इस शहर | kabhi us shahar kabhi is shahar

कभी उस शहर कभी इस शहर

( Kabhi us shahar kabhi is shahar )

 

कभी उस शहर

कभी इस शहर

गरजते, बरसते

आखिर

कुछ बादल

मेरे शहर भी

आकर छा ही गये

कुछ देर ही सही

गरज कर

बरस भी गये

हवा कि

चलो

कुछ तल्खी

कम हुई

खुश्की नम हुई

मौसम के

बिगड़े अंदाज़ की

अकड़ नरम हुई

क्या हुआ

‘गर पहले

आँधियाँ चली

धूल उड़ी

मिट्टियों ने

बसेरों को

चेहरों को

मटैला

कर दिया

तेरी मेरी

आँखों में तो

पहलेे ही

कौन सा

रड़क

कम थी

कुछ बूंदे

जो

बरस गई

चलो

अच्छा है

कि

सीने की

जलन कम हुई..

?

Suneet Sood Grover

लेखिका :- Suneet Sood Grover

अमृतसर ( पंजाब )

यह भी पढ़ें :-

फुरसत मिली | Poem fursat mili

Similar Posts

  • दया धर्म का मूल है | Kavita

    दया धर्म का मूल है ( Daya dharm ka mool hai )     दया भाव जीवो पर रखे दया धर्म का मूल है दीन दुखी निर्धन सताना मानव भारी भूल है   दया करें उन लाचारों पर रोगी और बीमारों पर जहां बरसा कहर टूटकर हालातों के मारो पर   आओ जरा संभाले उनको…

  • स्वास्तिक | Swastika

    स्वास्तिक ( Swastika )    स्वास्तिक शुभता का परिचायक मृदु मृदुल अंतर श्रृंगार, सुख समृद्धि वैभव कामना । धर्म कर्म जीवन पर्याय , परम शीर्ष भाव आराधना । सुसंस्कार भव्य बीजारोपण, निज संस्कृति गुणगायक । स्वास्तिक शुभता का परिचायक ।। अभिवंदित पुरुषार्थ पथ, सौभाग्य दिव्य जागरण । विघ्न दुःख दर्द हरण, आनंदिता स्पर्शन आवरण ।…

  • कहां तक | Kahan Tak

    कहां तक ( Kahan Tak )   सिमटते गए भाव मन के घुलती रहीं मिठास में कड़वाहटें बढ़ तो गए किताबी पन्नों में आगे पनपत्ति रही मन की सुगबुगाहटें जगमगाती रहीं चौखटे, मगर आंगन घर के सिसकते रहे बढ़ते गए घर ,घर के भीतर ही खामोश बच्चे भी सुबगते रहे खत्म हुए दालान, चौबारे सभी…

  • प्रणय के अभिलाष में | Pranay ke Abhilash Mein

    प्रणय के अभिलाष में ( Pranay ke abhilash mein )    अलौकिकता अथाह दर्शन, उरस्थ पुनीत कामनाएं । आशा उमंग उल्लास प्रवाह, चितवन मृदु विमल भावनाएं । प्रति आहट माधुर्य स्वर, जीवन प्रभा सम कनक । प्रणय के अभिलाष में,हर कदम चमक दमक ।। हर पल प्रियेसी संग, मिलन हेतु सौम्य तत्पर । मुस्कान वसित…

  • बस रह गई तनहाई | Tanhai

    बस रह गई तनहाई ( Bas reh gayi tanhai ) मिट्टी के घर चूने की पुताई गाय का रमहाना गोबर से लिपाई चूल्हे से उठता धुआं खुशबू रोटी की आई नीम के नीचे खटिया अम्मा की चटाई वो ठंडी हवा वो पुरवाई नदिया का पानी वह मंदिर की घंटी छाछ की गिलसिया गुड़ की डीगरिया…

  • हिम्मत रख मुश्किलों का सामना करते जाओ

    हिम्मत रख मुश्किलों का सामना करते जाओ   हिम्मत और हौसले के दम से कुछ भी मुमkकिन हो जाता है  जरूरत बस हिम्मत के साथ दो कदम बढ़ाने की होती है ।  मिलेगी असफलता राहों में, लेकिन डंटकर बने रहना है थोड़ा सा धैर्य रखते हुए, बस आगे कदम बढ़ाते जाना है। ये मुमकिन है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *