Poos ki thand par kavita

पूस की ठंड | Poos ki thand par kavita

पूस की ठंड

( Poos ki thand ) 

 

पूस की ठंडी ठिठुरन में
तन मन जा रहा है कांप।
आसमान तक फैली है सर्दी
सूरज गया लंका दिशि चाप।।

 

बीती रात जब हुआ सवेरा
धरती को कोहरे ने घेरा।
दिन का है कुछ पता नहीं
चारों तरफ बस धुआं अंधेरा।।

 

ठंड से वसुधा रात में कांपी
मानो सुबह किए है मान।
बर्फ की चादर ओढ़े दिन में
बैठी है मानो सकुचान।।

 

छोड़ रजाई बच्चे निकले
पहनकर स्वेटर, बांध के कान ।
तन मन ठंड से कांप रहा है
मानो निकल जाएंगा प्रान।।

 

ओस की बूंदे झिलमिल करती
फूल और कलियों पर फैली हैं।
नभ तक फैला है कोहरा
चारो दिशाएं मटमैली है।।

 

चाय पी रहे बूढ़े बच्चे
घर घर में है जला अलाव
ताप ताप जब तन गरमाए
मान में आता थोड़ा ताव।।

 

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

घर | Ghar par kavita

Similar Posts

  • बिन सहारे | Bin Sahare

    बिन सहारे ( Bin Sahare )    वक्त को भूलकर जो बढ़ जाते हैं आगे वक्त उनका पीछा छोड़ता नही कभी वक्त के साथ चलना जरूरी तो है,मगर वक्त से बेवफाई भी चलती नही कभी यह न समझिए की वक्त आपका ही है आप मालिक नही हैं वक्त के वक्त भी चलता है औरों की…

  • सम्राटअशोक महान | Kavita Samrat Ashok

    सम्राटअशोक महान ( Samrat Ashok Mahan ) क्रांति की ताकत से, शांति का संदेश देवनांप्रिय चक्रवर्ती सम्राट, मौर्य राजवंश अनूप छवि । अखंड भारत साम्राज्य परिध, शक्ति ओज सदृश रवि । अंतर परिवर्तन बिंदु कलिंग, वरण बौद्ध धर्म नमन संजेश । क्रांति की ताकत से, शांति का संदेश ।। पितृसत्तात्मक शासन उपमा, लोक कल्याण परोपकार…

  • आया राखी का त्यौहार | Geet rakhi par

    आया राखी का त्यौहार  ( Aaya rakhi ka tyohar )   आया राखी का त्यौहार आया राखी का त्यौहार कलाई पर बांध रही है बहना लेकर हर्ष अपार आया राखी का त्यौहार   एक रेशम की डोर लाई, बहना छम छम करती आई। चंदन तिलक लगा माथे पर, बहना करती मंगलाचार। आया राखी का त्यौहार   महक रहा…

  • आप जीवित या मृत | Aap Jivit ya Mrit

    आप जीवित या मृत ( Aap Jivit ya Mrit )   एक कविता, और हम दोनों मैं और मेरी मोहब्बत खामोशी में उदास है कहते हैं मैं आज के बाद आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं करूंगा मैं अपनी चुप्पी स्वीकार नहीं करूंगा मेरा जीवन आपके चरणों में बर्बाद हो गया है मैं आपका चिंतन करता हूं…..

  • प्यार | Kavita Pyar ki

    प्यार ( Pyar )    जहां पशुता और पुरुषत्व खत्म होता है वहाँ प्यार का फूल खिलता है जहां अधिकार की नहीं सम्मान की भाव हो वहीं प्यार फूलता और फलता है जहां वर्चस्व की कोई जगह नहीं बचता वहाँ पर ही प्यार पनपता है ना कोई छल कपट ना धोखा हो जहां वहाँ प्यार…

  • सुनो/देखो | Suno

    सुनो/देखो ( Suno/ Dekho)    तुम्हारी याद नहीं ! लगता है ,खंजर आ रही है और मुझे कत्ल कर रहो है कत्ल कर मुझे जिन्दा और व्याकुल लाश बना रही है ये हमारे बीच की दूरी मेरे मौत की वजह बन रही है वो व्याकुलता और वो तड़प, बताओ तुम्हे ये कैसे दिखाएं करीब आओ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *