कभी यूँ ही अपने मिजाज बदला कीजिए

कभी यूँ ही अपने मिजाज बदला कीजिए

कभी यूं ही अपने मिजाज बदला कीजिये

 दिल मांगे आपका तो जाँ निसार कीजिये

हंसते हसते जिन्दगी  की शाम हो जायेगी

बीती रात की सुबह का इन्तजार कीजिए

 

आकाश सूना दिखे तारे हो खामोश जहाँ

धीमे से मध्यम झरनों सी रागनी सुना

फूल गुलिस्ता में खिलखिलाकर जब हँसा

चुप्पियों की रुनझुन पायलियाँ सी बजा

 

मन का अनन्त आसमान ख्वाबो से सजा

साझ की डोली में बैठ एक नया जहाँ बसा

जब भी आवाजे देने लगे तुझको तन्हाइयाँ

आस की गठरी थामें धीमे धीमे तू मुस्कुरा

 

 

किसी की चाहतो में क्यूँ फंसता जाता रे मन

बेपरवाह सी डगर पे क्यूं बढ़ता अनवरत

एसे ही तुझसे बाँधे कुछ अहसास मीठे से

बिन डोरी के मोती गूंधे कैसे तू माला बना

 

बीमार से उसका हाल कभी दिल से पूछिये

सूखे गुलाबो की दास्ता किताबो में ढूढिये

जिंदा रहने के लिए कुछ कसमे लीजिए

मुलाकात का मीठा जहर धीरे से पीजिए

 

?

लेखिका : डॉ अलका अरोडा

प्रोफेसर – देहरादून

यह भी पढ़ें :

आओ रुक जायें यहीं

Similar Posts

  • शख्सियत | Shakhsiyat

    शख्सियत ( Shakhsiyat )    बदल तो लेते हालात भी हम गर साथ भी तुम्हारा मिल गया होता झुका लेते हम तो जमाने को भी गर हाथों मे हाथ मिल गया होता गलियों से गुजरने मे चाहत थी तुम्हारी आज भी वो यादें दफन हैं सीने में गैरों पर उछलने के काबिल ही कहां यादों…

  • भोले बाबा बम बम | Bhole baba bam bam

    भोले बाबा बम बम ( Bhole baba bam bam )   अगम अगोचर अविनाशी शिव शंकर भोलेनाथ जगतपति जगपालन कर्ता विघ्नहर्ता विश्वनाथ   शंकर बाबा डमरू वाले हे नीलकंठ नटराज भोले बाबा खोल पलकिया पूर्ण कर दो काज भोले बम बम भोले बम बम   हे कैलाशी हे सुखराशि हे अंतर्यामी घट घटवासी सकल विश्व…

  • गुरुद्वार | Kavita Guru Dwar

    गुरुद्वार ( Guru Dwar ) जहाँ सूर्य किरण हो । वहीं प्रकाश होता है । जहाँ असीम अनन्त हो। वहीं आकाश होता है ।। जिसे प्रभु-प्रेम होता है। वही भव पार होता है । जहाँ संतो की वाणी हो। वहीं उद्धार होता है।। जहाँ प्रेम की भाषा हो। वहीँ परिवार होता है । जिससे सामाजिक…

  • Hindi Poetry | नयन

    नयन ( Nayan )     नयनाभिराम नयना, ना नींद है ना चैना। बेकल नयन अधीर है, काटे न कटे रैना।   मन साँवरे में लीन है,उनसे नही ये कहना। आयेगे  तो पूछूँगी  मै, बितायी कहाँ रैना।   जहाँ प्रेम है विरह भी है,राधा जहाँ है कृष्णा। फिर क्यों तडप रहा है मन,सन्तुष्ट नही तृष्णा।…

  • माँ की याद में | Maa ki Yaad me

    माँ की याद में ( Maa ki yaad me )  किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो,…

  • मेरी कविता के शब्द | Meri Kavita ke Shabd

    मेरी कविता के शब्द ( Meri Kavita ke Shabd ) तुम्हारे शब्द निहार रहे हैं मुझे और लज्जा से गढ़ी जाती हूं मैं बंद करके भी देखा है मैंने किताब में खुद को तुम्हारे शब्दों में फिर पढ़ी जाती हूं मैं मेरे कंधों को छूते हुए गुजर रही थी तुम्हारे शब्दों की क्यारी पलकें झुका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *