कहाँ थे पहले?

कहाँ थे पहले?


खिड़की के हिलते पर्दों के पास
तुम्हारी परछाईं नज़र आती है
काश !
तुम होते –
ख़यालों में, कल्पनाओं में
कितने रंग उभरते हैं
दूर कहीं अतीत की
झील में डूब जाते हैं
कभी लगता है, स्वप्न देख रही हूँ
कभी लगता है जाग रही हूँ

यह बोझिल सन्नाटा, यादों का तूफ़ान,
तुम्हारे ख़यालों की चुभती लहरें,
मेरे भीतर कहीं टूटती, बिखरती,
एक अनकही पीड़ा में सिमटती
अनजान सी चुभन उतरती
मैं थक चुकी हूँ इस अंतहीन दर्द से,
अदृश्य स्पर्श, जो छूटता ही नहीं।
हर साँस में, तुम बसते हो,
जहरीली हवा की तरह घुलते हो।
क्यों हर साँस में, मैं तुम्हें सहूँ?
क्यों इस विष को पीती रहूँ?

यह कैसी विडंबना,यह कैसा भाग्य का खेल
दो किनारों का कभी हो नहीं पाता मेल
एक उलझा बेबसी का जाल,
यह अनसुलझा सवाल
यह तड़प यह जलती हुई आग, जो बुझ न सके,
फिर भी, मैं तुमसे प्रेम करूँ।

तुम कहाँ थे पहले?
जब हर रुत बहार थी मेरी
जब हर शाम बे – क़रार थी मेरी
दूर कहीं एक खोया तारा,
एक बुझती हुई रशिम…
मैं कहाँ थी पहले?
एक बीज, जो मिट्टी में दबा था कहीं
उमंगों का प्रवाह, जो रुका था कहीं
कैसे जिया होगा मेरा मन,
बिना तुम्हारे स्पर्श के ?
एक अकेला चुम्बन, खोई हुई आत्मा
भटका हुआ एक निराधार सपना।

जब तुम आए,
मेरी राह प्रकाशित हुई
मेरी दिशा निर्धारित हुई
जब तुम आये
मेरी साँसों में मधुरिम संगीत घुला
मेरी करूणा से प्रेम गीत बना
हमारी राह हमारी मंज़िल एक हुई
हे अदृश्य प्रेम,
तेरा स्पर्श पा कर
मन में भरा स्वर्णिम अहसास
तुम लगे बहुत पास…बहुत पास
आज मुझे लगा
अब मैं उलझी पहेली नहीं
तुम हो मेरी कल्पना में
अब मैं अकेली नहीं।

Similar Posts

  • गर है लिखने का शौक | Kavita

    गर है लिखने का शौक ( Gar hai likhne ka shauq )   गर है लिखने का शौक तो कविता चुपचाप चली आती है। टूटे-फूटे शब्दों में भी भावनाएं निकल जाती है। हम तो मिश्रित भाषी हैं कभी हिंदी कभी सिंधी कभी पंजाबी कभी गुजराती निकल जाती है। भाषा के झरोखों से दिल की ऋतु…

  • Kavita | गुनाह

    गुनाह ( Gunaah )   सद्भावों की पावन गंगा सबके   मन  को भाए वाणी के तीखे बाणों से कोई घायल ना हो जाए   प्रेम के मोती रहा लुटाता खता   यही    संसार  में कदम बढ़ाता फूंक फूंक कर कहीं  गुनाह  ना  हो जाए   कोई अपना रूठ ना जाए रिश्तो   के   बाजार   में घूम…

  • सुकून की जिंदगी | Chhand sukoon ki zindagi

    सुकून की जिंदगी ( Sukoon ki zindagi ) मनहरण घनाक्षरी   दो घड़ी पल सुहाने, सुकून से जीना जरा। गमों का भी दौरा आये, हंस हंस पीजिए।   सुख से जियो जिंदगी, चैन आए जीवन में। राहत भरी सांस ले, खूब मजा लीजिए।   भागदौड़ सब छोड़, होठों से मुस्कुराइये। सुकून की सांस मिले, जियो…

  • स्वतंत्र है अब हम | Swatantrata Hai ab Hum

    स्वतंत्र है अब हम ( Swatantrata hai ab hum )    पूर्ण स्वतंत्र है अब हम स्वतंत्रता दिवस है आया, हर्ष,उल्लास, देशभक्ति का रंग फिज़ा में छाया। आजाद वतन के वास्ते वीरों ने अपना खून बहाया, तोड़ गुलामी की जंजीरें आज़ाद वतन बनाया। पृथक भाषा, पृथक जात, पृथक बोलते है बोलियां, स्वतंत्र देश को करने…

  • आइना जिन्दगी का

    आइना जिन्दगी का ना पैसों का गुरुर , ना बोले रुदबा lआप अगर नेकी है , तो नेकी क्या है ll ख़ुशियों का आंचल बनकर , उल्लास को छापा है lदिनचर्या की चाह बनकर , जीना सिखाया है ll चमक सूर्य – चंद्र के सम , दया प्रभु के सम lदिया नाम और शहोरत ,…

  • दिल से पूछो | Dil se Pucho

    दिल से पूछो ( Dil se pucho )   विश्व के धरातल पर ,था सनातन फैला हुआ हुई क्या कमी ऐसी की आज वह मैला हुआ भूभाग अछूता था नही, कल कोई हिंदुत्व से सिमट कर रह गए, क्यों हम अपने कर्तव्य से आतंकियों के समर मे, हटते गए हम सदा भाई ही भाई के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *