यह नवल वर्ष

यह नवल वर्ष

यह नवल वर्ष
मन में भर दे
उत्साह और हर्ष
घटे निराशाओं का तम
हों कामयाब हम

स्वार्थ का दैत्य
कभी छल न सके
अब मंथरा
कोई चाल चल न सके

आशाओं के कँवल खिल जायें
निर्धारित लक्ष्य मिल जायें

हर स्वप्न संपूर्ण हो
कामना परिपूर्ण हो

सुदृढ़ और विश्वास हो
सार्थक हर प्रयास हो

उदय ज्ञान का आदित्य हो
प्रफुल्लित निरन्तर साहित्य हो

हर चेहरे पर बहार हो
यह नूतन वर्ष यादगार हो

फ़लक से बरसे
प्रेम का मेह
हृदय से उमड़े
स्नेह ही स्नेह…।

Dr Jaspreet Kaur Falak

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • क्योंकि अधूरे ख्वाबों का जवाब नहीं होता

    ‘क्योंकि अधूरे ख्वाबों का जवाब नहीं होता’ अधूरे ख्वाबों का जवाब नहीं होता,किसी की स्वार्थपूर्ति का हिसाब नहीं होता।ज़िंदगी की राहों में चलते हैं हम,कभी खुशी तो कभी गम का सामना करते हैं हम। कभी राहों में फूल मिलते हैं,कभी काँटों से घायल होते हैं हम।फिर भी चलते रहते हैं अपनी मंज़िल की ओर,क्योंकि अधूरे…

  • अंतर | Antar

    अंतर ( Antar )    निर्वस्त्र कपड़ों मे कैसी दिखती होगी वह मांशल जिस्म उभरे वक्षस्थल कामिनी काया लिए हवस परी सी…. ठीक अनुभव किया तुमने वह वैसी ही थी ,ठीक जिसने तुम्हे पैदा किया जिसने तुम्हे राखी बांधी जिसकी डोली उठी घर से ठीक, उस जैसी ही … क्या फर्क लगा , उस और…

  • जीवन की कहानी

    जीवन की कहानी जीवन की कहानी अनकही है,हर मोड़ पे एक नयी रहनी है।आंसू और मुस्कान साथ चलते,सपने भी कभी टूटते, कभी पलते। हर दिन नया संघर्ष दिखाता,कभी हलचल, कभी सन्नाटा।हर रात खुद से सवाल करता,क्या खोया, क्या पाया, क्या अब करना। धूप-छांव में ही पलते हैं,राहों में कांटे बिछते हैं।मंज़िल दूर होती है कभी,पर…

  • मै शेरसिंह सर्राफ | साहित्यिक परिचय

    मै शेरसिंह सर्राफ ( Mai Sher Singh Saraf )   इक परिचय मेरा भी सुन लो, शब्द मेरे है साफ। लिखता हूँ खुद से खुद को मै, शेर सिंह सर्राफ। … बचपन बीता यौवन भी अब, मै हूँ चालीस पार। लेखन मे डूबा रहता मै, इससे ही मुझको प्यार। …. पाँच जुलाई का दिन था…

  • कान्हा | kaanha

    कान्हा हे ! मेरे कान्हा तुम कहां बसने लगे सुना है तु जल में सुना है तु थल में तुम नज़र नहीं आते । हे ! मेरे कान्हा सभी तुम को कहते कृष्ण काला दिल से साफ हो तुम यह मैं कहता हूं आप महान हो इस जग में तुम नज़र नहीं आते ‌‌। हे…

  • शुक्र है | Shukar hai

    शुक्र है ( Shukar hai )    बेशक,लगी है आग कस्बे और मुहल्ले मे लेकिन,खुदा का शुक्र है आग हमारे घर से अभी दूर है…. बांध रखे हैं संविधान के बांध हमने खड़े कर दिए हैं सैनिकों के जंगल सुरक्षा कर्मियों की नहरें हैं आग तो बुझ जायेगी उनसे ही खुदा का शुक्र है आग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *