Kahani Aankhon ki Chamak

आंखों की चमक | Kahani Aankhon ki Chamak

राधिका शादी होने के बाद अपने ससुराल में आई थी भरा पूरा परिवार था। ससुर भी पढ़े लिखे थे। दकियानूसी विचारधारा को नहीं मानते थे। राधिका को याद है एक बार मोहल्ले में एक बुजुर्ग महिला का देहांत हो गया था।

राधिका उनके यहां बैठने गई। लौट कर आने पर दरवाजे पर ही नहाना पड़ता है। राधिका जैसे ही पानी की बाल्टी बेटे से मांगने लगी। तो राधिका के ससुर बोले गंगाजल की कुछ बूदे सर पर डलवा कर अंदर आ जाओ। नहाने की बाहर क्या जरूरत है। क्या कोई भूत लग जाएगा।

वृद्धा अवस्था में उनके विचार सुनकर राधिका आश्चर्यचकित रह गई। राधिका की स्वयं के पिताजी गुज़र चुके थे। और ससुर अब 90 के होने जा रहे थे। राधिका को वह दिन भी याद है। जब पीएचडी के लिए राधिका के फॉर्म भरने के बाद भी परीक्षा देने नहीं जा रही थी।

चाय पीते पीते ससुर जी ने पूछा एंट्रेंस पेपर कब है? कल है राधिका ने धीरे से जवाब दिया तो जाने की तैयारी कर ली ससुर साहब ने अगला प्रश्न रख दिया ?राधिका ने धीरे से मना किया पर वह बोले क्यों?

पेपर क्यों नहीं देना है। पेपर तो देने जाना चाहिए। कल तुम पेपर देने जाओगी और अपने बेटे को आदेश दे दिया कि कल इसे पेपर दिलाने ले जाना। समय गुजरता चला गया।

राधिका उन्हें पापा जी ही कहने लगी। पापा को भजिए मंगोड़ी, उड़द की दाल के बड़े बहुत पसंद थे, उन्हें जब भी खाना होता था । वह राधिका से कह देते थे।

वह झट से बना कर दे भी देती थी। वह तारीफ भी बहुत करते थे। पति को ऐसा ना लगे कि वह ख्याल नहीं रख पा रही है । वह बार-बार उन्हें खाने के लिए फोर्स करती थी। वह बडा नपा तुला ही खाना खाते थे।

एक दिन भजिया दूसरे दिन मंगोड़ी, गाजर का हलवा, गुजिया खाने से शायद उनका पेट खराब हो गया था। राधिका दूसरे दिन दही चावल लेकर पहुंच गई। गर्मियां भी शुरू हो चुकी थी मौसम के बदलने का असर बुजुर्गों पर जल्दी पड़ता है।

राधिका ने उनसे जाकर कहा मेरे कारण आपकी तबीयत खराब हो गई आप पपीता और केला खा लो। वह करीने से फलों को काटकर पापा के पास ले गई थी ।

उसकी इतनी ही सुनते पापा तुरंत बोल नहीं नहीं मैंने ही ज्यादा खा लिया था। बेटा कुछ ठंडा हो तो कोको कोला, , ,ला दो राधिका समझ रही थी कि अभी पेट खराब है।

कोकोकोला नुकसान करेगा वह हां कह कर लौट आई आकर उसने केले मैं दूध डालकर थोड़ी चीनी इलायची डालकर शेक बना दिया। ठंडा करने रख दिया फ्रिज में और फिर गिलास में भरकर पापा को देने चली गई।

90 वर्षीय पापा को उसने यह कहकर गिलास पकड़ाया कोको कोला नुकसान करता है आप यह केले का शेक पी लो। तो उनकी आंखों की चमक देखकर चुपचाप वापस चली आई हमारे बुजुर्ग कुछ अपेक्षा नहीं रखते हैं सिर्फ उनका थोड़ा सा ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है उनके आशीर्वाद की दुआओं से पता नहीं व्यक्ति कहां का कहां पहुंच जाए।

उस एक गिलास की ठंडाई ने बूढ़ी आंखो मे चमक ला दी थी। बूढ़े व्यक्ति हमसे कुछ मांगे उससे पहले यदि हम उन्हें दे दे तो वह बड़े खुश हो जाते हैं। उन आंखों की चमक और आशीर्वाद राधिका के लिए सबसे बड़ा तोहफा था।

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

लघु कथा सुकून | Laghu Katha Sukoon

Similar Posts

  • “Kidnap”- एक क्राइम कथा

    मेरे तैयार होते ही एक कॉल आया और सामने से आवाज आई! प्लीज मुझे बचा लो यह लोग मुझे मार डालेंगे! मैं आवाज पहचान नहीं पा रहा था। तभी किसी ने रिसीवर उसके हाथ से छीन लिया और नीचे पटक दिया। मैं बुरी तरह से चौंक गया। मैं समझ गया था किसी लड़की की जान…

  • सूनी बगिया

    चारों ओर सामान बिखरा पड़ा है। चद्दर कंबल सब ऐसे पड़े हैं। घर नहीं कबाड़खाना बन चुका है। ऐसा हर समय नहीं रहता था। एक एक सामान बहुत शलीके से रखा रहता था क्या मजाल थी कोई सामान इधर से उधर हो जाए। लेकिन क्या कहा जा सकता है। मौत का ऐसा अनोखा झोंका आया…

  • भाग्य (किस्मत) का साथ

    “पंकज सर, आपका यूजीसी नेट का एग्जाम कब है?” “17 जुलाई को, रविवार के दिन।” “एग्जाम सेंटर तो आपका मेरठ ही पड़ा होगा।” “हाँ बड़े भाई। वहीं है।” “फिर ठीक है। पंकज सर, इस बार आप जब मेरठ एग्जाम देने जाओगे तो आपको मेरे घर पर ही रुकना होगा। रुकने-खाने-पीने से लेकर किसी भी चीज…

  • बंदरों का अमर प्रेम | Bandaron ka Amar Prem

    हमने मनुष्य में लैला मजनू हीर रांझा आदि के अमर प्रेम की कहानी बहुत पढ़ी है लेकिन बंदर जैसे जीव भी इतने एक निष्ट प्रेमी हो सकते हैं कहना मुश्किल है। प्रेम एक प्रकार की मानसिक स्थिति है। इसका प्रवाह जिस ओर होगा उसी तरह के परिणाम भी प्राप्त होंगे। प्रेम का सहज और सरल…

  • श्राद्ध | Shraddh

    “हेलो पण्डित जी प्रणाम!…… मैं श्यामलाल जी का बेटा प्रकाश बोल रहा हूं, आयुष्मान भव बेटा!….. कहो कैसे याद किया आज सुबह सुबह। जी पण्डित दरअसल बात ये है कि हमारे पिताजी का स्वर्गवास हुए एक साल हो गए हैं और उनका श्राद्ध का कार्यक्रम हम धूमधाम से मना रहे हैं जिसमें मैंने नाते रिश्तेदारों…

  • एहसास

    “पापा, मैं आपको कुछ बताना चाहता हूँ,” आरव ने अपने पिता राजेश से कहा। “क्या हुआ बेटा? बताओ,” राजेश ने पूछा। “आज मैं अपने दोस्त विशाल के घर गया था। उसके पिता शराब पीकर घर आए थे। वे बहुत गुस्से में थे और अपनी पत्नी और बच्चों को डांट रहे थे। मैंने देखा कि विशाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *