Kahani Karmo ka Khel

कर्मों का खेल | Kahani Karmo ka Khel

उम्र लगभग 80 पार हो चुकी थी। कमर झुकी हुई थी फिर भी बैठे-बैठे वह बर्तन धुल रहे थी। उसके इतनी भी हिम्मत नहीं थी कि वह बर्तन उठाकर रख सके बस वो धूल दे रही थी। धुलने के बाद वह बूढ़ी अम्मा अपनी नाती को बुलाकर कहती है -“बर्तन थोड़ा घर में रख दो। मुझसे उठा कर चला नहीं जा रहा है।”

उसका नाती सुजीत बर्तन को रख दिया करता है। बूढ़ी अम्मा उसे बहुत मानती थी। जब भी उसे किसी वस्तु की जरूरत होती तो वह उसे ही बुलाया करती। जिसके कारण उसके अन्य नाती पोते कहा करते कि माई केवल सुजीत को ही बुलाया करती है हमे नहीं बुलाया करती हैं।

ऐसा नहीं है कि बूढी मां के और कोई नहीं है। उसका भरा पूरा परिवार है तीन-तीन बहुएं हैं लेकिन सारा कर्मों का खेल है। बूढ़ी मां ने बहुत हसरत के साथ अपने बच्चों की शादी की थी कि बहू आएगी तो हमें एक लोटा पानी देगी बनाकर खिलाएंगी लेकिन यह सुख उसके भाग्य में कहा लिखा था।

जब कोई उसे यह कहता कि आपके तीन-तीन बहुएं हैं फिर आप भोजन क्यों बना रही है। तो वह कहां करती- -” सब कर्मों का खेल है बेटा। जब भाग्य में लिखा कर नहीं आएं थें तब कैसे बहूं का सुख मिलता।।”

ऐसा नहीं है कि उनकी बहुएं कहीं दूर देश में रहती हों। सभी वही रहा करती है। न जाने कौन सा ऐसा कारण है कि एक स्त्री को अपनी मां तो प्रिय लगती है लेकिन वह सासू के साथ नहीं रहना चाहती । शादी के बाद उसकी यही इच्छा होती है कि पति पत्नी दो रोटी बनाएं तान के खाकर के सोए।

इन बुड्ढा बुड्ढी को कौन खिलाएं। अक्सर बूढ़े लोग इसलिए भी कुछ बोल दिया करते है कि उन्हें आपसे प्रेम है। कोई अजनबी को तो बोलने नहीं जाएंगी।

वर्तमान समय में बढ़ते पारिवारिक विघटन का एक बहुत बड़ा कारण यह भी है कि लोग अपनी तरह मौज मस्ती करना चाहते हैं। अक्सर देखा गया है कि सामूहिक परिवार में कोई बाहर का व्यक्ति यदि आता है तो सबसे पहले वह बड़े बुजुर्गों के पास ही बैठेगा। चाहे बहू का कितना ही नजदीकी क्यों ना हो ? फिर भी सामूहिक परिवारों में एक डर भय बना रहता है।

बूढ़े सास ससुर कितने भी बूढ़े हो लेकिन घर में यदि अच्छा खराब हो रहा है तो वह कहेंगे जरूर। यही कारण है कि बहूएं रोज किच-किच किया करतीं रहतीं हैं। रोज की किच- किच से परेशान होकर सांस ससुर भी कह देते हैं कि बेटा यदि बहूं को साथ में रहना अच्छा नहीं लग रहा है तो तू अलग क्यों नहीं रह लेता।

ऐसी स्थिति में लड़कों की मजबूरी हो जाती है कि पत्नी के साथ अलग होकर के रहे। ना चाहते हुए भी वह अलग रहने लगता है।

अलग बाहर रहने में औरतों की मौज हो जाती है। वह एक प्रकार से स्वछंद हो जाती हैं। मायके में कम से कम माता-पिता का डर था । ससुराल आने पर सास ससुर का लेकिन अब सारे भय समाप्त हो जाता है।

आदमी की मजबूरी है कि उसे कमाने जाना है। स्त्रियों को कुछ दिन तो यह अकेलापन अच्छा लगता है बाद में वही काटने दौड़ता है। स्वछंद विचरण करने वाली स्त्रियों के लिए कोई समस्या नहीं होती है।

बूढ़ी अम्मा तीन तीन बहुएं होते हुए भी बहुत अकेलापन अनुभव करती थी। एक ही जगह रहते हुए भी चार-चार चूल्हे जालना पड़ रहा था। यह देखकर उन्हें अपार कष्ट होता था।

उन्होंने बहुत प्रयास किया की परिवार में एकता बनी रहे लेकिन सारा प्रयास असफल हुआ। बहूं थी कि एक दूसरे में पटती ही नहीं थी। एक दूसरे को खार खाए रहती थी ।

अंत में जब देख कि परिवार में अब एक साथ रहना बड़ा मुश्किल है तो अम्मा ने सभी को अलग कर दिया।
अलग होकर उनकी ब

ड़ी बहू खुश नहीं थी। उसकी इच्छा थी कि हम सब साथ में रहे। लेकिन साथ में रहना बड़ा मुश्किल हो गया था।
अम्मा को आज वर्षों बाद अलग भोजन बनाना बहुत अखर रहा था। इसलिए जो कुछ था वही खाकर सो गई। आज पति-पत्नी बहुत निराश दिखाई दे रहे थे। कितने ख्वाबों से उन्होंने अपने बच्चों की शादी की थी।सारे ख्वाब आज मिट्टी में मिल गए।

उन्हें लग रहा था कि बच्चे ना हो तो उनके लिए दर-दर भटको। बच्चे हो जाए तो बुढ़ापे में साथ छोड़ देते हैं।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

जिंदगी का सफरनामा ( एक शिक्षक की आत्मकथा )

Similar Posts

  • नादानी | Hindi Story | Hindi Kahani

    नादानी ( Nadani : New Hindi Kahani ) आज उसके एतबार को किसी ने ठोकर मार करें तोड़ दिया तो उसके दिल ने सोचा, क्या वाकई आज के दौर में भरोसा नाम की कोई चीज नहीं रही। क्या अपनापन, दोस्ती के जज्बे सब खत्म हो गए। क्या आज का इंसान इतना मतलबी, इतना खुदगर्ज हो…

  • और आँखे खुल गई

    विभागीय कार्य से आज सब इंस्पेक्टर मनोज अपने बेटे के कॉलेज में गया।मनोज का एकलौता बेटा अभिनव उसी कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। भले ही मनोज विभाग के कार्य से कॉलेज गया था, लेकिन कॉलेज में पहुंचते ही उसकी निगाहें अपने बेटे अभिनव को ढूंढने लगी। उसकी अभिनव से मिलने की इच्छा…

  • “उम्मीद”

    सर्दियों की एक धुंधभरी सुबह थी। कोहरे में लिपटा स्टेशन ठंड से सिहर रहा था। प्लेटफ़ॉर्म नंबर तीन पर एक वृद्धा बैठी थी—बिलकुल चुप, जैसे किसी ने जीवन की आवाज़ छीन ली हो। सिर पर जर्जर ऊनी चादर, गोद में पुराना टिफिन डिब्बा, और आँखों में एक जमी हुई प्रतीक्षा। पास ही खड़े एक युवक…

  • लवली | Kahani Lovely

    लवली कुछ गुमसुम सी बैठी है। उसे न जाने क्या हो गया है कि सारे घर में धमाल मचाने वाली किस सोच में डूबी है । मां को देखते ही प्रश्नों की झड़ी लगा देती है – अम्मा अम्मा आप क्यों मांग में सिंदूर लगाती हो ? मुझे क्यों नहीं लगाती ? हम कान क्यों…

  • एक ही रास्ता

    “मम्मी जी, मैं बहुत दिनों से आपसे मन की बात कहना चाह रही थी।” पिंकी बोली। “क्या बात है बेटा? बताओ मुझे। मुझसे बताने को भी इतना सोचना पड़ रहा है।” पिंकी की मम्मी बोली। “मम्मी जी, आप पापा से कहो कि वह मेरे लिए इधर-उधर लड़का ना ढूंढे। मुझे एक लड़का पसंद है।” “कौन…

  • राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी

    24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर मोनिका को मुख्य अतिथि के तौर पर “बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी” कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। यह कार्यक्रम जिले के उच्च प्रतिष्ठित पदों पर तैनात महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से कराया जा रहा था। इस कार्यक्रम में प्रत्येक विभाग की दो-दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *