कल रात

कल रात | Kal Raat

कल रात

( Kal Raat )

ज़िन्दगी धूप सी लगी कल रात
इस तरह बेबसी दिखी कल रात

जिसको देखा नहीं सँवरते मैं
वो भी सज-धज के तो मिली कल रात

मिलने बेचैन हो गया दिल तो
रात भी जो कटी नही कल रात

ज़िन्दगी से जिन्हें शिकायत थी
खुशियां उनमें मुझे दिखी कल रात

ज़िन्दगी भर का साथ था जिनका
दूर कितना खड़ी रही कल रात

जिस गली से रहा आना-जाना
मुझको वह अजनबी लगी कल रात

जिसको तुम बेवफ़ा प्रखर कहते
वो भी पीछे खड़ी रही कल रात

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • वो घूंघट पट खोल रहा है

    वो घूंघट पट खोल रहा है वो घूंघट पट खोल रहा हैतन-मन मेरा डोल रहा है आजा,आजा,आजा,आजामन का पंछी बोल रहा है अपने नग़मों से वो मेरेकानों में रस घोल रहा है पाप समझता था जो इसकोवो भी अब कम तोल रहा है मेरे घर की बर्बादी मेंअपनों का भी रोल रहा है लगते हैं…

  • मुहब्बत न जाने | Muhabbat na Jaane

    मुहब्बत न जाने ( Muhabbat na jaane )    करेगा मुहब्बत शराफत न जाने परस्तिश इबादत अकीदत न जाने। मिरा दिल चुराया उसी आदमी की चली क्यूं सदा बादशाहत न जाने। किया नाम दिल है उसी के मगर क्यूं वही एक अपनी वसीयत न जाने। नज़र आ गया ईद का चांद लेकिन दिखे कब तलक…

  • रक्खा गया | Rakkha Gaya

    रक्खा गया ( Rakkha Gaya ) इश्क़ का इक सिलसिला रक्खा गयाज़ख़्म दे उसको हरा रक्खा गया साज़िशों से वास्ता रक्खा गयाअपना केवल फ़ायदा रक्खा गया कौन पहचानेगा तुमको फिर यहाँजब न तुमसे राब्ता रक्खा गया फिर किसी घर में न हों दुश्वारियाँदूर घर से मयकदा रक्खा गया वो बहुत मग़रूर हम मजबूर थेदर्मियाँ इक…

  • कम लोग हैं ऐसे | Kam Log hain Aise

    कम लोग हैं ऐसे ( Kam log hain aise )    ख़ुदा मानें जो उल्फ़त को बहुत कम लोग हैं ऐसे करें जो इस इबादत को बहुत कम लोग हैं ऐसे न हिन्दू कोई ख़तरे में न मुस्लिम को है डर कोई जो समझें इस सियासत को बहुत कम लोग हैं ऐसे शिवाले में जो…

  • डॉ. कामिनी व्यास रावल की ग़ज़लें | Dr. Kamini Vyas Poetry

    छंद-मनहरण घनाक्षरी कण्ठ शोभे सर्प माला ,शिव  पिये  विष प्यालाबेल पत्र अति प्रियत्रिशूल वो धारी है । सोम शिव  सिर सोहे, संग गंगा मन मोहेडमरू लिए हाथ मेंनंदी की सवारी है। शिव पूजे वर मिले , शिव कृपा सृष्टि चले धन धान भर देतेभोला वो भंडारी है । हर पीड़ा हर हरे , हर काम हर…

  • रानी भी भेज दो | Rani Bhi Bhej do

    रानी भी भेज दो ( Rani bhi bhej do )    मिसरा दिया है ऊला तो सानी भी भेज दो राजा के वास्ते ख़ुदा रानी भी भेज दो जब जा रहे हो तोड़ के रिश्ता -ऐ-वफ़ा वापिस मुझे हरेक निशानी भी भेज दो कर लूँ तुम्हारे झूठ पे ख़ुश होके मैं यक़ीं इतनी लतीफ़ कोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *