क़लम की ताकत: एक लेखिका की जुबानी

क़लम की ताकत

मेरी क़लम है मेरी जुबां,
जिससे कहती हूँ हर दास्तां।
हर दर्द, हर खुशी के रंग,
इसी से रचती हूँ मैं जीवन के ढंग।

यह स्याही नहीं, यह भावना है,
जो दिल से निकल, कागज पर थामना है।
हर अक्षर में बसती है एक सदी,
यह कलम तो मेरे सपनों की नदी।

कभी चुप रहकर चीखती है,
अन्याय पर सवाल उठाती है।
कभी सुकून की झलक दिखाती,
तो कभी क्रांति की मशाल जलाती।

यह कलम है आवाज़ मेरी,
जो छूती है हर दिल की देहरी।
हर पन्ना मेरा साथी बन जाता,
जब शब्दों का दरिया बह जाता।

यह कलम मुझे साहस देती,
हर मुश्किल में साथ रहती।
इसके स्पर्श से बदलती है दुनिया,
यह है मेरे जीवन की अनमोल कड़िया।

तोड़ सकती है यह हर दीवार,
लिख सकती है यह नए विचार।
मेरे शब्द अमर हो जाएं,
सदियों तक यह गूंज सुनाए।

कलम की ताकत अनमोल है,
यह मेरी सबसे बड़ी दोस्त है।
मैं लेखिका हूँ , यही मेरी पहचान,
कलम है मेरी शक्ति, मेरी जान।

नारी शक्ति की प्रतीक व हिन्दी साहित्य जगत की’ दीपशिखा” -सादर !

कवयित्री : श्रीमती बसंती “दीपशिखा”
प्रतिष्ठित लेखिका, सामाजिक चिंतक
अध्यापिका एवम् विभागाध्यक्ष
हैदराबाद, वाराणसी, भारत।

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • बाबा मालकेतु | Baba Malketu

    बाबा मालकेतु ( Baba Malketu )    अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा शेखावाटी हरिद्वार लोहार्गल, आध्यात्म आकर्षण अद्भुत । पाप मोक्ष लक्षित जन मानस, परम उपासना भाव अंतर स्तुत । संस्कार परंपराएं अभिवंदन, उर ओज सनातन धर्म जयकारा । अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा ।। रंग बिरंगी…

  • रहनुमा | मार्गदर्शक | Kavita

    रहनुमा ( मार्गदर्शक ) ( Rahnuma )   रहनुमा कोई मिल जाए राह मेरी आसां हो जाए मेरी मंजिल का ठिकाना मुझको भी नसीब हो जाए   मार्गदर्शक बता दे रस्ता कोई खता न मुझसे हो जाए भटक  रहा  हूं  बियावान में हाथ पकड़ कोई राह दिखाये   अंधकार का अंत नहीं है रहनुमा का…

  • कागज और नोट | Kagaz aur Note

    कागज और नोट  ( Kagaz aur note )    बचपन में पढ़ने का या अच्छा कुछ करने का मन कहां? और कब? होता है। पर मां समझाती थी एक ही बात बताती थी पढने से कुछ करने से पैसा आता है सहूलियत आती है और ज़िंदगी सुधर जाती है। चड़ पड़ा बस्ता लिए स्कूल को,…

  • मेरे भोले की महिमा | Poetry on Lord Shiva in Hindi

    मेरे भोले की महिमा ( Mere bhole ki mahima )   जो दाता हैं सब लोकों के, मैं क्या उनका गुणगान करूं। मैं तुच्छ जीव, में अभिमानी, मैं बस शिव का ही नाम जपूं। हे नीलकंठ ,हे विश्वेश्वर, तुम आदि ,अनंत अनंता हो। है आपसे ही सारी सृष्टि, प्रभू आप ही इसके रचयिता हो। हे…

  • दर्द की रेखा | Dard ki Rekha

    दर्द की रेखा ( Dard ki rekha )   जुडा हो जिसका रिश्ता दर्द से वही समझ सकता है किसी का दर्द मिली हो वसीयत जिसे पुरखों की उसे संस्कार भी मिला होना चाहिए सभ्यता तो देन है शिक्षित ज्ञान की व्यवहार भी देखकर सीख जाते हैं संस्कार ही पहचान कराते हैं ज्ञान की कपड़े…

  • Vriksh Ki Peeda | वृक्ष की पीड़ा

    वृक्ष की पीड़ा ( Vriksh Ki Peeda )    काटकर मुझे सुखाकर धूप में लकड़ी से मेरे बनाते हैं सिंहासन वार्निश से पोतकर चमकाते हैं वोट देकर लोग उन्हें बिठाते हैं वो बैठ कुर्सी पर अपनी किस्मत चमकाते हैं, बघारते हैं शोखी, इठलाते हैं; हर सच्चाई को झुठलाते हैं। मोह बड़ा उन्हें कुर्सी का नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *