संभल जा ज़रा

संभल जा ज़रा | Kavita sambhal ja zara

संभल जा ज़रा

( Sambhal ja zara )

ए-दोस्त

संभल जा ज़रा
पछताएगा,रोएगा
अपने किए दुष्कृत्यों पर
फिर सोच सोच कर….

अभी समय है
बच सकता है तो बच
बचा सकता है तो बचा
अपनों के अहसासों को
अपनों के अरमानों को…..

तुमसे ही तो सारी उम्मीदें हैं
तुम ही तो पालनकर्ता हो
अब तुम ही नहीं सम्भलोगे तो
बाकी सबका कौन है …?

रोक सकता है तो रोक
थाम सकता है तो थाम
उनके हाथों को
जो छुट गए हैं तुमसे
जो बिछड़ रहे हैं तुमसे…

समझ सकता है तो समझ
जान सकता है तो जान
घर से ही तो अपने हैं
तेरे बगैर घर कैसा
अपना सकता है तो अपना
मना सकता है तो मना
रूठे हुए अपनों को….

 

वे तुम्हें माफ़ कर देंगे
तू अपनी गलती स्वीकार करके तो देख
कुछ नहीं बिगड़ा है अभी
वापिस आ सकता है तो आ
तेरे लिए दरवाजे खुले हैं
देख तेरा इंतजार आज भी है….!!

 

 

कवि : सन्दीप चौबारा

( फतेहाबाद)

यह भी पढ़ें :

24+ Desh Bhakti Kavita in Hindi देश भक्ति कविता हिंदी में

 

Similar Posts

  • दीपोत्सव | Deepotsav

    दीपोत्सव ( Deepotsav )    कातिक मास अमावस रैन बिना घर कंत जले कस बाती। खेतन में पसरी बजरी डगरी बहु चोर फिरें दिन राती। गावत गान पिटावट धान कटी उरदी कृषिका पुलकाती। घात किए प्रिय कंत बसे परदेश न भेजत एकहुँ पाती।। चंचल चित्त चलै चहुँ ओर गई बरखा अब शीत समानी। छाछ दही…

  • भ्रष्ट नेता | Bhrasht Neta

    भ्रष्ट नेता! लहू जनता का पीता ******** सभी बड़ी हस्तियां शामिल हैं यहाँ के भ्रष्टाचार में फूटी कौड़ी नहीं दी है जनता ने,किसी को उधार में! लाखों करोड़ों की गड्डियां जो निकलती हैं, उनके दराजों से… आम आदमी का लहू है, मटिया तेल नहीं! जो ये टिन के डब्बे में छिपा कर रखते हैं अपने…

  • लो आया राखी का त्यौहार | Geet

    लो आया राखी का त्यौहार ( lo aaya rakhi ka tyohar )   लो आया राखी का त्यौहार, बरसे भाई बहन का प्यार, कच्चे धागों में बसता है, सुहाने रिश्तो का संसार, लो आया राखी का त्यौहार-2   माथे चंदन अक्षत रोली, बहना नेह भरी रंगोली, कलाई पर बांध रही है, बहना अपना प्यार, लो…

  • दुनिया आबाद रहे | Poem Duniya Aabad Rahe

    दुनिया आबाद रहे  ( Duniya aabad rahe )    इंसानों में चरमपंथी यहाँ भी हैं वहाँ भी, फ़रिश्ते यहाँ भी हैं और वहाँ भी। जीडीपी बढ़ रही इस मुल्क की बड़ी तेजी से, हुकूमत करनेवाले यहाँ भी हैं वहाँ भी। दुनिया आबाद रहे ऐसी है हमारी सोच, ज्ञान बाँटनेवाले यहाँ भी हैं और वहाँ भी।…

  • कमरा | Kamra

    कमरा ( Kamra )    अनायास तीव्र वेग से मेरे कमरे में आकर हवा ने हलचल मचा दी और परदे ने लहराकर मेरे टेबिल पर रखी कांच से मढ़ी फ्रेम हुई तस्वीर को गिरा दिया साथ ही वही रखी हुई मियाज के पन्नों ने फड़फड़ाकर हलचल मचा दी और फिर वही रखी हुई इंक की…

  • तु कोन है मेरे लिए | Tu Kaun

    तु कोन है मेरे लिए ( Tu kaun hai mere liye )    कैसे बतावू तु कोन हे मेरे लिए, तु क्या है मेरे लिए || बचपन का रंगबिरंगी किस्सा है तू दिल के करीब का हिस्सा है तु कड़कती धूप मे छाव है तू मेरे लिए एक हंसी शाम है तू ऐ दोस्त! अंधेरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *