Kam samajhta hai

कम समझता है | Kam Samajhta hai

कम समझता है

( Kam samajhta hai )

 

दिलों की बात क्यूं जाने वो अक्सर कम समझता है
मेरी फितरत है शोला सी मुझे शबनम समझता है।

मुझे डर है कि उसका ज़ख़्म मत नासूर बन जाए
वो पगला दोस्तों को ज़ख़्म का मरहम समझता है।

जरा इंसान की नाशुक़्रियों पर गौर करिए तो
दिया करती खुशी उन बेटियों को गम समझता है।

कभी हंसकर के उससे बात क्या कर ली मेरी तौबा
उसी दिन से वो दीवाना मुझे हमदम समझता है।

उसे खदशा यही मैं एक दिन नज़रें बदल लूंगी
मेरे दिल को भी शायद वो कोई मौसम समझता है।

ये दिल करता हमेशा दीद की ख्वाहिश उसी के क्यों
जमाना मेरी खातिर जिसको नामहरम समझता है।

कमाता जो मशक्कत से नयन दो जून की रोटी
वही फ़ाकाकशी के दर्द का आलम समझता है।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

सब कुछ ठीक है | Sab Kuch Theek hai

Similar Posts

  • जवानी | Ghazal Jawani

    जवानी ( Jawani ) जब जवानी ने खेल खेले थे हर तरफ फूल थे व मेले थे हम कभी भूल ना सकेंगे की फूल के साथ हम अकेले थे हां, झमेले भी थे मगर यारों वे सुगंधित हसीं झमेले थे काम था नाम था जवानी थी जेब में लाख लाख धेले थे वास्ता सिर्फ था…

  • मोबाइल से | Mobile se

    मोबाइल से सारे रिश्ते ख़तम मोबाइल से,अच्छेअच्छे भसम मोबाइल से । देश भर के शरीफ़ज़ादे सब ,हो गयें बेशरम मोबाइल से । नाचती हैं हसीन बालाएं,बन गया घर हरम मोबाइल से। बैठ दिल्ली में बात गोवा की,खायें झूठी कसम मोबाइल से। भागवत आरती भजन कीर्तन,डीजिटल है धरम मोबाइल से । चिट्ठियों का गया ज़माना अब,भेजती…

  • मुझको पसंद करते हैं लाखों हजार लोग

    मुझको पसंद करते हैं लाखों हजार लोग   मुझको पसंद करते हैं लाखों हजार लोग । अब वाह-वाह करके लुटाते हैं प्यार लोग ।। सुनकर ग़ज़ल पसंद उसे कर रहे सभी । मेरी नई ग़ज़ल का करें इंतजार लोग ।। कुछ ख़ास लोग याद रखेंगे मुझे सदा । गिनती में कम-से-कम वो रहेंगे हजार लोग…

  • हमें होश ऐसे भुलाए गए हैं

    हमें होश ऐसे भुलाए गए हैं हमें होश ऐसे भुलाए गए हैं।निगाहों से साग़र पिलाए गए हैं। सितम हम पे ऐसे भी ढाए गए हैं।हंसा कर भी अक्सर रुलाए गए हैं। जिन्हें देखकर ताब खो दे ज़माना।वो जलवे भी हम को दिखाए गए हैं। जो चाहो करो हम से बरताव यारो।हम आए नहीं हैं बुलाए…

  • नहीं संभलते हैं | Ghazal Nahi Sambhalte Hai

    नहीं संभलते हैं ( Nahi Sambhalte Hai ) हसीन ख़्वाब निगाहों में जब से पलते हैं क़दम हमारे हमीं से नहीं संभलते हैं इसी सबब से ज़माने के लोग जलते हैं वो अपने कौल से हरगिज़ नहीं बदलते हैं छुपाये रखते हैं हरदम उदासियाँ अपनी सितम किसी के किसी पर नहीं उगलते हैं रह-ए-हयात में…

  • कैसी बहार पर है वतन | Watan ke Halat par Ghazal

    कैसी बहार पर है वतन ( Kaisi bahar par hai watan )    किस तरह के निखार पर है वतन भुखमरी की कगार पर है वतन जिनके लहज़े भरे हैं नफ़रत से वो ये कहते हैं, प्यार पर है वतन इतनी महंगाई बढ़ गई हर सू हर घड़ी बस उतार पर है वतन मुल्क के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *