Kanha kavita

कान्हा प्यारी छवि तेरी | Kanha kavita

कान्हा प्यारी छवि तेरी

( Kanha pyari chhavi teri )

 

खुशियों से दामन भर जाए दीप जलाने लाया हूं।
मुरली मोहन माधव प्यारे झोली फैलाये आया हूं।

 

मन मंदिर में बंसी केशव मधुर सुहानी तान लगे।
कान्हा की प्यारी छवि मोहिनी मूरत श्याम लगे।

 

लेखनी की ज्योत ले माधव तुझे रिझाने आया हूं।
शब्दों की माला पिरो केशव पुष्प चढ़ाने लाया हूं।

 

दामोदर गिरधर बनवारी नटवरनागर नंद बिहारी।
मोरमुकुट सुदर्शनधारी प्यारे मोहन जग बलिहारी।

 

सखा सुदामा आता माधव मुदित हो दौड़ा जाता।
भक्तों का भगवान सहारा मोद भरे मेघ बरसाता।

 

दीनदयाल दयानिधि मेरे छाए है घनघोर अंधेरे।
मंझधार पतवार अटकी दूर करो सब संकट मेरे।

 

तेरी कृपा से जग में कीर्ति पताका ध्वजा लहराए।
सुखसागर आप प्रभु जीवन में आनंद छा जाए।

 

बजे चैन की बांसुरी मोहित हो जग सारा गाये।
राधे गोविंद राधे गोविंद मन में स्वर मधुरम आए।

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अधिकार | Chhand adhikar

Similar Posts

  • आडंबर | Aadambar

    आडंबर ( Aadambar ) करुण रस की रचना   पुकारता वह रह गया कोई बचा लो मुझे, भीड़ व्यस्त थी बहुत वीडियो बनाने में! ठंड में ठिठुर रहा था बेतहाशा वो गरीब, लोग मशगूल थे बहुत चादरें चढ़ाने में! मर गया भूख से अखिर तड़प तड़प कर, फेंक रहे थे बचा हुआ खाना कूड़ेदान में!…

  • गोरी नखराली | फागुनी धमाल

    गोरी नखराली ( Gori nakhrali )   गोरी नखराली नथली थारी हंस बतलावे ए गोरी नखराली-नखराली गोरी   गोरा गोरा गाल गुलाबी थारा नैणां तीर शराबी फागण आयो मस्त महीनों ल्यायो गुलाल गुलाबी थारी तिरछी तिरछी चाल रसीला होठ करै बदहाल चाल थोड़ी धीमै चालो ए गिगनार गोरी नखराली नखराली गोरी   फागण म गोरी…

  • मृत्यु तुल्य विश्वास | Kavita Mrityu Tulya Vishwas

    मृत्यु तुल्य विश्वास ( Mrityu Tulya Vishwas ) मृत्यु तुल्य विश्वास पड़ा है ,संजीवन पिलवाओ । रजनी के माथे पर कोई ,फिर बिंदिया चमकाओ।। तुम्हीं शिवा राणा लक्ष्मी हो ,और जवाहर गाँधी । तुमने ही मोड़ी थी बढ़कर ,काल चक्र की आँधी । अर्जुन जैसा आज यहाँ पर , तुम गाण्डीव उठाओ ।। मृत्यु तुल्य…

  • बनारस भाग-२ | Poem on Banaras

    बनारस भाग-२ ( Banaras )   ब्रह्मा, विष्णु सदा विराजें, करता है गुणगान बनारस। बँधती गँठरी पुण्य की देखो, सुख की है खान बनारस। दोष-पाप सब दूर है करता, ऐसा है वो घाट बनारस। खल-कामी,लोभी- अज्ञानी, इन सबका है काट बनारस। गंगा की लहरों में जीवन, शीतल-मंद-सुगंध बनारस। कल्- वृक्ष के जैसा है वो, ऋषि,मुनि…

  • hindi poetry on life -मृत्यु!

    मृत्यु! ( Mrityu ) ** १ कभी आकर चली जाती है, कभी बेवक्त चली आती है। जरूरी हो तब नहीं आती, कभी बरसों बरस इंतजार है कराती। हाय कितना यह है सताती? कितना है रूलाती ? कब आएगी? यह भी तो नहीं बताती! एकदम से अचानक कभी आ धमकती है, जाने कहां से आ टपकती…

  • एक्स रे और फोटो | X-Rays aur Photos

    एक्स रे और फोटो ( X-rays aur photos )   सुंदर छवि आकर्षक मोहक मन को लगती प्यारी। एक एक्स रे बतला देता देह भीतर की हो बीमारी। अंतर्मन में छुपे राज को अब जान नहीं कोई पाया। क्या फोटो क्या करें एक्स-रे प्रभु कैसी तेरी माया। छल कपट मद लोभ भर गया घट घट…

One Comment

Leave a Reply to PANCHU YADAV Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *