Kanshiram

मान्यवर कांशीराम साहेब | Poem in Hindi on Kanshiram

मान्यवर कांशीराम साहेब

( Manyavar Kanshiram Saheb )

 

समाज सुधारक व राजनीतिज्ञ थें ऐसे दलितों के नेता,
बहुजन नायक एवं साहेब से जिनको जनता जानता।
वर्ण व्यवस्था में इन्होंने बहुजनों का एकीकरण किया,
न्याय चाहिये तो शासक बनों यें था जिनका कहना।।

१५ मार्च १९३४ में जन्में ०९ अक्टूबर २००६ निर्वाण,
शोषित दलितों व अछूतों हेतु आपने किया कल्याण।
प्रथम जीवन व शिक्षा आपने स्थानीय स्कूल से लिया,
जातिगत-भेदभाव का सामना कर बनायी पहचाण।।

एक रामदासिया परिवार में जन्मे यें साहेब कांशीराम,
जो निम्न-जातियों के लाभांवित हेतु किये ढ़ेरों काम।
१९८२ में एक लिखी पुस्तक ‘द चमचा एज’ था नाम,
सामाजिक परिवर्तनो के लिए लड़ते रहें सवेरे शाम।।

जिनके पिता का नाम था हरि सिंह व माॅं बिशन कौर,
सात भाईयों में सबसे बड़े थें वह कांशीराम उस दोर।
२ करोड़ समर्थकों के साथ बौद्ध बनने का था सपना,
अपनें हितों की रक्षा हेतु जिन्होंने लगाया पूरा जोर।।

आंबेडकर जी के दर्शनो ने इन्हें बहुत किया प्रभावित,
जो एससी एसटी व ओबीसी के लिए लड़ते रहें हित।
अल्पसंख्यक कर्मचारी संघ स्थापना भी जिन्होंने की,
बहुजन समाजवादी पार्टी बनाकर हुए बहुत चर्चित।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • लक्ष्य

    लक्ष्य   है दुनिया में ऐसा कौन? जिसका कोई लक्ष्य न हो।   तृण वटवृक्ष सिकोया धरा धरणीपुत्र गगन हो।   प्रकृति सभी को संजोया कण तन मन और धन हो।   खग जल दिवा-रजनी बाल वृद्ध जन व पवन हो।। है दुनिया ०   सब संसाधन यहीं हैं,सही है, कहां दौड़ते ऐ विकल मन…

  • मेरे हमसफर | Kavita Mere Humsafar

    मेरे हमसफर ( Mere Humsafar ) ए मेरे हमसफर देखती हूं जिधर आते हो तुम नजर । कभी दिल की धड़कन बनकर सांसों की डोर से जुड़ जाते हो। कभी आंखों में चुपके से आकर ज्योति बनकर चमकते हो । कभी होठों की मुस्कान बनकर चेहरे का नूर बढ़ाते हो । कभी सूरज की किरण…

  • अन्नदाता

    अन्नदाता   क्यूँ ! तुम जान लेने पर आमादा हो इन बेकसूर और भोले भाले किसानों की ये अन्नदाता ही नहीं है, देश की रीढ़ भी है ये ही नहीं रहेंगे तो देश कैसे उन्नति करेगा……!   ये तो यूँ भी मर रहे हैं कर्ज़ तले दब कर कभी फाँसी, कभी ज़हर, कभी ऋण कभी…

  • देखोगे तुम | Kavita dekhoge tum

    देखोगे तुम ( Dekhoge tum ) हँसता हुआ मधुमास जो देखे हो तुम तो, मन के विरह की प्यास भी  देखोगे तुम। आनन्दमय  झिझोंर के नाचे हो तुम तो, मनभाव के नवरंग को भी  देखोगे  तुम। मन  प्राप्त  करने को  तुझे बेकल हुआ है, ऋतु शिशिर है पर ताप से जलता हिया है। घी का…

  • होली ने आकर कर डाला | Ghazal

    होली ने आकर कर डाला ( Holi ne aakar kar dala )     होली ने आकर कर डाला,सब कुछ गड़बड़ घोटाला है !  चेहरों के अंदर का चेहरा, धो-धो कर नया निकाला है !!    जो गले मिला  आकर उसने, कर डाला  खूब हरा नीला  यदिअधिकप्यारउमड़ातोफिर,करदियापकड़मुंहकालाहै !!    घर के पीछे कीगलियों से,छुप-छुपकर भागोगे…

  • यें फाल्गुनी महीना | Fagun Mahina par Kavita

    यें फाल्गुनी महीना ( Ye falguni mahina )    यें फाल्गुनी महीना होता है प्रकृति के लिए सौगात, जो प्रकृति के नज़रिये से महत्वपूर्ण धार्मिक मास। जिसके पश्चात होता है हिन्दू नए साल का आगाज़, हिन्दू पंचांग में साल का यही होता आख़िरी मास।। इसी महिनें में आतें है दो लोकप्रिय बड़े ही त्योंहार, जो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *