Kare kajrare naina

कारें कजरारे नैना | Kare kajrare naina | Kavita

कारें कजरारे नैना

( Kare kajrare naina )

 

काली आंखें तिरछे नैना दमक रहा आनन सारा
प्रीत भरी इन आंखों में झलक रही प्रेम रसधारा

 

झील सी आंखें गहरी गहरी डूब न जाना नैनों में
मादकता भरे ये लोचन अंदाज मस्ताना नैनों में

 

नैन कटीले काले कजरारे चले नैना तीर कटार
मृगनयनी नजर डारे तो तीर चले दिलों के पार

 

कारे कारे कजरारे नैना तिरछी नजरे करे कमाल
काले केश घनघोर घटाएं नैन तीर कर दे बेहाल

 

होंठ रसीले गाल गुलाबी गोरा रंग आंखें काली
नैनों से रसधार टपके मदमाती चले मतवाली

 

दुर्गा सी विकराल नारी चक्षुओं से बरसे अंगारे
दुष्टों का विनाश करदे ज्वाला बरसाते नैन कारे

 

निर्झर स्नेह झलकता सौम्य से भावन नयनों में
बरसती नैनों में गंग धारा अश्रु धारा बन नैनों से

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मेरे मन का शोर | Mere mann ka shor | Kavita

Similar Posts

  • Hindi Ghazal -मालिक का दरबार

    मालिक का दरबार ( Malik Ka Darbar )   यह सारी दुनिया ही उस मालिक का दरबार हो जाए, अगर आदमी को आदमी से सच्चा प्यार हो जाए ।   जाति-मज़हब के नाम पर और लड़ाइयाँ ना होंगी, अगर इंसानियत ही सबसे बड़ा व्यापार हो जाए ।   हरेक कामगार को मयस्सर हो उनके हक़ की रोटी, अगर मालिक-मज़दूर…

  • पाकीज़गी | Pakizagi

    ( पाकीज़गी )  Pakizagi   दर्द को उडेलने से अच्छा है उसे पी लिया जाय जीना है उसी हाल में, तो क्यों न जी लिया जाय कौन अलहदा है, गम की मौजूदगी से यहाँ तो क्यों न उसी को, सफ़ीना मान लिया जाय कोई रहबर नही यहाँ के,इस कतलखाने मे मरना हि तय है ,…

  • ओ मेरी प्रियसी

    ओ मेरी प्रियसी ( नेपाली कविता )      तिम्रा ति घना काला नयनहरु मा कतै त हौंला म तिम्रा चयनहरु मा   अपार प्रेम राखी हृदय को द्वारमा आएँ म प्रिय तिम्रो सयनहरु  मा   पिडा को गाथा लिई म आएँ तिमि सामु तिमि तर आयौं कथा का बयानहरू मा   मेरो गीत, मेरो…

  • ख़ुद को आवाज़ लगाकर देखें

    ख़ुद को आवाज़ लगाकर देखें ख़ुद को , आवाज़, लगाकर देखें ।फिर से , ख़ुद को पाकर देखें ।खोई हैं , जितनी मुस्कानें ।जीवन में ,फिर लाकर देखें ।गीत अधर से , छूट‌ गए जो ।उनको , गुनगुना कर देखें ।अंतस में ,छाया जो अंधेरा ।आओ उसे, मिटाकर देखें ।टूटी हैं ,जितनी उम्मीदें ।सब में…

  • शौर्य शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह | Maharana Pratap Singh

    शौर्य शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह ( Shaurya Shiromani Maharana Pratap Singh )    है  वीरता  ना  हारती अधीनता  स्वीकारती हुंकार  भर  हुंकारती है  चीखती  पुकारती सर कटे या काट लो,मुड़े नहीं जबान से, झुके नहीं रुके नहीं,टुटे नहीं इमान से। आज भारती पुकारती प्रताप  संग प्रताप को शौर्य  जिसका सूर्य के ललकारती है ताप को…

  • दरिद्रता | Daridrata

    दरिद्रता ( Daridrata )   सुबह सबेरे तड़तड़ाहट की आवाज कानों में पड़ते ही नीद टूटी,मैं जाग पड़ा, देखा कि लोग सूप पीट पीट कर दरिद्र” भगा रहे थे घर के कोने-कोने से आंगन बाग बगीचे से, मैं समझ न पाया दरिद्र कहां है? कौन है? भागा या नहीं! दरिद्र मनुष्य खुद अपने कर्म से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *