Kargil Jung

करगिल जंग | Kargil Jung

करगिल जंग!

( Kargil Jung )

 

युद्ध के उस रंग में, दुश्मन के साथ जंग में,
बहादुरी दिखा रहे थे हमारे रणबाँकुरे।
टाइगर हिल हो या हो द्रास की वो पहाड़ियों,
फिर से उसको हासिल कर रहे थे रणबाँकुरे।

एटम-बम को जो गहना पहनाकर वो बैठे हैं,
अधोपतन का उत्तर वो दे रहे थे रणबाँकुरे।
घायल-घाटी के चेहरे से व्यथित थे वो फौजी,
दुश्मन के कलेजे को फाड़ रहे थे रणबाँकुरे।

उनकी बर्बरता की सीढ़ी जला रहे थे गोली से,
उस सेना की रसद को काट रहे थे रणबाँकुरे।
हौसले बुलंद थे हमारी नभ,थल, जल सेना के,
दुश्मन को धूल वो चटा रहे थे रणबाँकुरे।

दाल गल न पाई उस करगिल की समर में,
शेर के जैसे सभी दहाड़ रहे थे रणबाँकुरे।
इंच -इंच जमीन पर बहाये खून की नदी,
तिरंगे की आन को बचा रहे थे रणबाँकुरे।

धन्य हैं वो माँयें जिसने इनको पिलाया दूध,
लाशों की सीढ़ी पर चढ़ रहे थे रणबाँकुरे।
सूरज -चाँद जैसी अमर रहेगी कीर्ति उनकी,
सरफ़रोशी की तमन्ना दिखा रहे थे रणबाँकुरे।

!!…..जय हिन्द…..!! !!जय हिन्द की सेना!!

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

बारिश के चढ़ल बा पानी | Barish ke Chadhal ba Pani

Similar Posts

  • दिमागी खेल | Dimagi Khel

    दिमागी खेल ( Dimagi khel )    हम चाहते हैं पाना सब बस मेहनत नही चाहते चाहते हैं ऊंचाई नभ की बस ,चढ़ाई नही चाहते… मंजिल दूर हो भले कितनी तलाशते हैं शॉर्टकट रास्ते झुंके क्यों किसी के सामने रखें क्यों किसी से वास्ते… कोई कमी ही क्या है हममें कुछ खास भी क्या उसमे…

  • राज अपने भी हमसे छुपाने चले हैं | Raaz Apne

    राज अपने भी हमसे छुपाने चले हैं   लीक से हमको हटाने चले हैं, रीत नई वो निभाने चले हैं। मिटा ना सकेंगे निशां वो हमारे, दिलों में दूरियां बनाने चले हैं। महफिल जमाकर भुलाने चले हैं, यादों से अपनी मिटाने चले हैं। लेखनी का जादू भुला ना सकेंगे, तेवर यूं रूखा सा दिखाने चले…

  • आँसू | Aansoo

    आँसू ह्रदय के हरेक भाव का द्रव भी,बह कर बन जाता है आँसू ।प्यार घृणा करुणा के विरोध का,द्रवित रूप होता है आँसू ।। सभी भावों की अभिव्यक्तियों पर,टपक आँख से जाता आँसू ।मन हँसता तो हँसे है वक्त भी,गिर जाता है आँख से आँसू ।। उसका स्थान नियत है कर डाला,मनुज आँख में बसता…

  • दहेज में मां | Dahej mein Maa

    दहेज में मां ( Dahej mein maa )    था एक लावारिस खा रहा था ठोकर दर बदर अनाथ था पता नही कौन थी मां कौन थे बाप एक दिन अचानक पढ़ाई के लिए प्रेरित किया एक दिन बन गया बड़ा अफसर लेकिन भूला नहीं अपने पिछले दिन आ रहे थे बार बार याद एक…

  • कोरोना काल का पक्ष एक और | Kavita

    कोरोना काल का पक्ष एक और! ( Corona Kal Ka Pach Ek Or )   जरा सोचें समझें कैसा है यह दौर? भविष्य हमारा किधर जा रहा है? देखो कोई चांद पर मंगल पर बस्तियां- बसा रहा है! उधर हम देख सोच भी नहीं पा रहे हैं हम अनजाने डर से डरे जा रहे हैं…

  • उधार | Shantilal Soni Poetry

    उधार ( Udhaar )    सुबह धूप माँगी दोपहर में छाँव शाम को कंचन सा व्योम रात सितारे चाँद चाँदनी शुद्ध हवा व साँसें कभी हरियाली फूलों की डाली कभी फल मेवा अनाज की बाली पीने को पानी वर्षा इंद्रधनुष चूनर धानी सब कुछ जीवनभर उधार ही तो लिया है फिर बेचा है इन सबको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *