कशिश

कशिश | Kavita

कशिश

( Kashish )

 

एक कशिश सी होती है
तेरे सामने जब मैं आता हूं
दिलवालों की मधुर बातें
लबों से कह नहीं पाता हूं

 

मन में कशिश रहने लगी
ज्यों कुदरत मुझे बुलाती है
वर्तमान में हाल बैठकर
दिल के मुझे सुनाती है

 

प्रकृति प्रेमी बनकर मैं
हंसकर पेड़ लगाता हूं
हरी-भरी हरियाली देख
फूला नहीं समाता हूं

 

जाने कैसा रिश्ता दिल का
अपना फर्ज निभाता हूं
हर कविता हर रचना में
मैं पेड़ लगाओ गाता हूं

 

जीवन में पथ की पगडंडी को
अब फूलों सा महकाओ यारो
जीवन को खुशहाली से भर लो
सब मिलकर पेड़ लगाओ यारों

 

जाने कितने मोड़ मिलेंगे
मोड़ मोड़ पर पेड़ लगाओ
आओ चले कुदरत की ओर
एक कशिश यह भी जगाओ

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अन्नपूर्णा हो तुम घर की | Kavita

Similar Posts

  • पति-पत्नी | Pati patni par kavita

    पति-पत्नी ( Pati patni )     लिखा है लेख यही ईश्वर ने हमारा, सोचकर बनाया है ये रिश्ता प्यारा। कहा जन्में हम‌ और कहा पर तुम, फिर भी इतना प्यार है यह हमारा।।     जीवन का डोर ये बंध गयी है ऐसे, सात फेरों का सारा खेल यह जैसे। पति और पत्नी कहलाएं…

  • राष्ट्रभाषा हिंदी | Hindi Rashtrabhasha

    राष्ट्रभाषा हिंदी! ( Rashtrabhasha Hindi )    एक सूत्र में देश जो बाँधे, वो हिंदी कहलाती है। जन -जन के अंतर्मन में जो, प्यार का अलख जगाती है। पढ़ना-लिखना इसमें सरल है, जल्दी समझ में आती है। जन- जन की भाषा है हिंदी, तभी तो सभी को भाती है। गौरवमयी इतिहास है इसका, क्रांति का…

  • मां दुर्गा के प्रथम रूप | Maa Durga ke Pratham Roop

    मां दुर्गा के प्रथम रूप ( Maa durga ke pratham roop )    मां दुर्गा के प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी शैलपुत्री मंगल आगमन, सर्वत्र आध्यात्म उजास । नवरात्र शुभ आरंभ बेला, परिवेश उमंग उल्लास । योग साधना श्री गणेश, साधक मूलाधार चक्र धारी । मां दुर्गा के प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी।।…

  • मै भी उड़ना चाहती हूं | Mai bhi Udna Chahti Hoon

    मै भी उड़ना चाहती हूं  ( Mai bhi udna chahti hoon )   सपनों में जीना चाहती, जिंदगी से लडना चाहती हूं मै जीवन को तलाशना चाहती हूं हीरे की तरह चमकना चाहती , संस्कारों के परदे को हटाना चाहती, मै दुनिया की बेडियों से आजाद होना चाहती हूं, कमबख्त जिंदगी को कुछ देना चाहती…

  • सुशांत केस की जांच सीबीआई को | Kavita

    सुशांत केस की जांच सीबीआई को ********** सुशांत आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच की सिफारिश सही पाया है। बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच इसपर हो रही थी रस्साकसी, न्यायालय के फैसले के बाद सुशांत के घरवालों में दिखी खुशी। न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय ने फैसले में कहा…

  • सड़क

    सड़क   पहुंच सुदूर क्षितिज धरा तक सुंदर रेखा मात्र दिखती हूं, श्याम वर्णी स्वस्थ सलोने गात दिन रात अटखेलियां खेलती हूं, पकड़ पगडंडी की राह पाया चतुर्भुज रूप चंचला आगे बढ़ती,संवरती हूं अनुपम अवतरित छटा, अव्यवस्थित पर अति आर्द्र शीत की उष्णता में तपती हूं।। अवस्थापन से हर्षातिरोक्ति हुयी कब जब मेरे कतरों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *