Kathin Parishram

कठिन परिश्रम | Kathin Parishram

कठिन परिश्रम

( Kathin parishram ) 

 

जो बीत गया दौर , वो लौट कर वापस नही आएगा ।
वो दौर नहीं फिर आएगा, जो दौड़ कर वर्दी पाएगा ।।

वो गया जमाना पीछे बहुत , जो देखेगा सिर्फ पछताएगा।
कल नही रुका किसी से , आज को कैसे रोक पाएगा ।।

अतीत को देख देख कर रोने वाले ।
तेरा हरसाने वाला वक्त ऐसे कभी नहीं आएगा ।।

कलम उठा कर विन स्याही की , कुछ भी न लिख पाएगा ।
कोशिश किए बगैर तू कैसे इतिहास लिख पाएगा ।।

सपनों में देख देख अमुख माया और काया को ।
भरी जवानी में कभी सफल नहीं हो पाएगा ।।

मस्तिष्क से लगा कर अपने कर कमलों को ।
लग्न लगा तनिक ईश्वर की , थोड़ा तू गुणगान कर ।।

उठा कलम को और मंजिल का ध्यान कर ।
आने वाली पीड़ा को कुछ सहन और गुमनाम कर ।।

तूफानों को हस हस कर जो पार कर जाएगा ।
मुश्किलों को लगा गले से , मंजिल वही तो पाएगा ।।
मुश्किलों…. , मंजिल वही तो पाएगा….!!

 

कवि: सुनील दत्त

कृषि स्नातक प्रथम वर्ष
अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी
जनपद बुलन्दशहर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :- 

हम भारत के रखवाले | Ham Bharat ke Rakhwale

Similar Posts

  • मनमोहक कृष्णा | Manmohak Krishna

    मनमोहक कृष्णा ( Manmohak Krishna ) मन को लुभा रही कान्हा तेरी चंचल चितवन। देखूं तुझको खो जाऊं सुंदर छवि में मनमोहन। तेरी बंसी की धुन सुनते ही रोम रोम हो मेरा तरंगित। तेरे दर्शन पा जाऊं तो तन मन हो जाए सुगंधित। मधुर मुस्कान तेरे होंठों की दिल चुरा ले जाए है छलिया। होंठों…

  • मैं और मेरे गुरु | Main Aur Mere Guru

    मैं और मेरे गुरु ( Main Aur Mere Guru ) मुझे यह मत कहो कि मेरी स्हायी की दवात खो गई मैं बस्ता घर भूल गया घर पर बहुत ज्यादा काम था बिल्ली ने तुम्हारा अंग्रेजी का पेपर खा लिया आप के लिए और लिखे हुए शब्द बेकार हो जाते हैं मुझे बहुत बड़बड़ाना पड़ता…

  • सफाई

    सफाई   आज तक ये बात मेरी समझ में न आई। तुम करो गन्दगी और मैं करूं सफाई।। मानवता खातिर काल ब्याल है यह, तृणवत न लेना बहुत विकराल है यह, अगर नहीं सम्भले पछताओगे भाई।।तुम करो० गांव गली कस्बा संसद तक फैली, स्वच्छ रखो चादर न होजाये मैली, तन और मन की अब रखो…

  • मेरे मरने के बाद | Mere Marne ke Baad

    मेरे मरने के बाद ( Mere marne ke baad )    बैठ जाना एक ही चादर पे मेरे मरने के बाद। रख लेना तस्वीर मेरी पलायन करने के बाद। आंसुओं को थामें रखना आएंगे दुख में काम। बांट लेना तुम संपदा सारी जो भी है मेरे नाम। याद आए जब भी मेरी मेरे मरने के…

  • लक्ष्य

    लक्ष्य   है दुनिया में ऐसा कौन? जिसका कोई लक्ष्य न हो।   तृण वटवृक्ष सिकोया धरा धरणीपुत्र गगन हो।   प्रकृति सभी को संजोया कण तन मन और धन हो।   खग जल दिवा-रजनी बाल वृद्ध जन व पवन हो।। है दुनिया ०   सब संसाधन यहीं हैं,सही है, कहां दौड़ते ऐ विकल मन…

  • मुझे उड़ने दो | Women’s day special kavita

    मुझे उड़ने दो ( Mujhe udne do : Hindi poem )   मैं तितली हूं.. मुझे उड़ने दो ।  मुझे मत रोको, मुझे मत टोको,  मुझे नील गगन  की सैर करने दो ।। मेरे पंखों को मत कतरो, मेरे हौसलों को मत तोड़ो,  मेरी ख्वाहिशों को हौसला दो  मुझे ऊंचाइयों को छूने दो ।  मैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *