Kavita Azadi Ke Deewane

आजादी के दीवाने | Kavita Azadi Ke Deewane

आजादी के दीवाने

( Azadi Ke Deewane ) 

 

हिम्मत बुलंद अपनी, पत्थर सी जान रखते हैं।
दिल में बसाए हम, प्यारा हिंदुस्तान रखते हैं।
क्या आंख दिखाएगा कोई, हमवतन परस्तों को।
हम सर पे कफन हथेली पे, अपनी जान रखते हैं।
हम दिल में बसाए प्यारा हिंदुस्तान रखते हैं

रख हिमालय सा हौसला, सागर सी गहराई है।
क्रांतिकाल में वीरों ने, प्राणों की भेंट चढ़ाई है।
हंसते-हंसते झूल गए वो, क्रांतिवीर कमाल हुए।
राजगुरु सुखदेव भगत, भारती के लाल रखते हैं
हम दिल में बसाए प्यारा हिंदुस्तान रखते हैं

आजादी के दीवाने थे, गोला बारूदों में चलते थे।
देशप्रेम मतवाले वीर, आंधी तूफानों में पलते थे।
अंग्रेजी हुकूमत की जिसने, सारी जड़े हिलाई थी।
राष्ट्रप्रेम घर घर में, देशभक्ति की सौगात रखते हैं
हम दिल में बसाए प्यारा हिंदुस्तान रखते हैं

तूफानों से टक्कर लेते, जोश रगों में भर भरपूर।
हर मंसूबे दुश्मनों के, पल में करते चकनाचूर।
क्रांतिवीर मतवाले झूमे, फांसी के फंदे चूम गए।
अमर सपूत भारती रणवीर हम फौलाद रखते हैं
हम दिल में बसाए प्यारा हिंदुस्तान रखते हैं

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/prem-dhun-lagi-re/

 

 

 

Similar Posts

  • भज ले राम | Bhaj le Ram

    भज ले राम ( Bhaj le Ram ) यह तो है माया का संसार। प्रभु नाम ही एकमात्र आधार। कर देता नैया भव से पार। रे बंदे! भज ले राम,भज ले राम, भज ले राम, रे बंदे! भज ले राम। कौन सुख ढूंढे बोल यहाँ तू? धधकता आग जगत ,इसे न छू। भस्म कर सब…

  • बनना है सेना का जवान | Kavita banna hai sena ka jawan

    बनना है सेना का जवान ( Banna hai sena ka jawan )     जन्म हुआ था जब मेरा इस धरती पर, खुशियाॅं नही थी परिवार के चेहरों पर। लेकिन ख़ुश था यह  सारा प्यारा जहां, ये धरती‌ अंबर प्रकृति और गगन यहां।।   ख़ुशी थी मेंरे ‌माॅं एवं बापू के चेहरे पर, लेकिन झलकी…

  • हनुमान जयन्ती

    हनुमान जयन्ती शांति,गीत,श्रद्धा,समर्पणआदि गरिमामय जीवनऔर व्यक्तित्व सेधर्म का सुंदर समन्वयज्ञान सागर लहराने वालेआनंद के लोक में ले जाने वालेक़लम के कृति रत्न समुद्दभूतहनुमान जी को मेरा भावोंसे वंदन -अभिनंदन !शत- शत नमन ! प्रणाम !जो ज्ञाता है वहस्वयं अज्ञात है ।अज्ञात को ज्ञात करनेका प्रयत्न होना चाहिएविभिन्न माध्यमों के द्वाराक्योंकि आत्मा को भी अपनासही से…

  • जरूरत-मन्द -hindi poetry || jaroorat mand

    जरूरत-मन्द   –>नकली के सम्मुख, असली फीका पड़ जाता है ||   1.नकली जेवर की चमक मे, असली सोना फीका पड गया | नकली नगीनों की चमक मे, असली हीरा फीका पड गया | दिखावटी लोगो की चमक मे, असली इंसान फीका पड गया | मतलबी दोस्तों की धमक मे, सच्चा दोस्त फीका पड गया…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) नवम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) नवम दिवस भुवाल माता सबकी आँखों के तारे ।जन – जन की प्यारी भुवाल माता ।आस्था की आधार भुवाल माता ।सबके ह्रदय में करती वास माता ।सचमुच माता का दर्शन क्रान्त हैं ।चिन्तन माता का निभ्रान्त हैं ।सबके सपनों की आकार माता ।आस्था पर ज्योति उभारती माता।सत्य – शोध में…

  • समंदर बन जाए | Samandar shayari in Hindi

    समंदर बन जाए ( Samandar ban jaye )   आओ हम भी गीत कुछ ऐसे गाए दिल के जोड़े तार तराने बन जाए   सुहानी हो शाम महफिल सज जाए दरियादिल हो हम समंदर बन जाए   रिमझिम हो बारिश घटाएं छा जाए मदमाता हो सावन सुहाना आ जाए   ले गीतों की लड़ियां मधुरता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *