अपना भारत फिर महान हो जाता

अपना भारत फिर महान हो जाता

अपना भारत फिर महान हो जाता

********

 

ऊंची मीनारों में रहने वालों

जरा रहकर इक व्रत देख लेते

एहसास हो है जाता

 भूख होती है क्या?

मजलूम मजदूरों का निवाला

 छीन कर खाने वालों,

एहसास हो है जाता

भूख से बिलखते बच्चों की

भूख होती  है क्या?

इन बच्चों में जो देख लेते

 अपना खुद का बच्चा

सच है अपना भारत

फिर महान हो जाता।

 

गरीब लाचार बेबस बच्चों का

 हक छीन कर

अपने बच्चों को खिलाने वालों,

 सोच लेते जरा

 इन बच्चों का क्या होगा ?

फिर किसी गरीब के हक का

निवाला छीन कर न खाते,

सच है अपना भारत

फिर महान हो जाता।

 

गरीब झोपड़ियों का

चिराग बुझा

अपनी ऊंची मीनारों में

 उजाला करने वालों,

देख लेते जो इन झोपड़ियों में

इक पल अपना घर

सच है इन झोपड़ियों में

अंधेरा न होता,

सच है अपना भारत

फिर महान हो जाता।

 

ठंड से सिकुड़ते मजलूमों के

बच्चों के कपड़े बेच कर

अपने बच्चों को ब्रांड पहनाने वालों,

जो देख लेते इन बच्चों में

अपना खुद का बच्चा,

सच है अपना भारत

फिर महान हो जाता।

 

गरीब, मजलूम, मजदूरों का

घर ,कॉलोनी बेचकर,

अपने आलीशान महलों  में

संगमरमर लगवाने वालों,

 देख लेते जो इन बेबस, लाचार, मजलूम घरों में अपना खुद का घर‌,

सच है अपना भारत

फिर महान हो जाता।

 

गरीब मजदूरों की रोटी बेचकर

काजू ,बदाम ,मेवा ,मिठाई खाने वालों

देख लेते जो इनकी भूख में

 अपनी खुद की भूख ,

सच है अपना भारत

फिर महान हो जाता।

 

इन गरीब ,लाचार, मजलूम,मजदूरों का संपर्क सीधा भगवान से होता है।

ये दुआ और बद्दुआ में क्या-क्या दे जाते हैं चंद्र लाइन पेश करता हूं।

 

लाचार ,बेबस, बेसहारों ,

मजलूमों, गरीबों का हक

छीन कर खाने वाले

दे देते हैैं जो इनके

हक का निवाला,

ये दुआओं में सिर ताज

मुकुट दे जाते हैं

खा जाते हैं जो इनके

हक का निवाला,

ये बद्दुआओं में

ताज कफन दे जाते हैं।

 

इन चार लाइनों में पूरा सार पेश करता हूं।

हो जाता है घमंड जब जब

       वो गिराते रहते हैं बार-बार,

हो जाता है तालीम परोपकार जब-जब

      वो उन्हीं दुआओं में उठाते रहते हैं बार-बार।

 

?

Dheerendra

लेखक– धीरेंद्र सिंह नागा

(ग्राम -जवई,  पोस्ट-तिल्हापुर, जिला- कौशांबी )

उत्तर प्रदेश : Pin-212218

यह भी पढ़ें : 

मेरा और उसका गुमान

Similar Posts

  • सड़क सुरक्षा | Sadak suraksha par kavita

    सड़क सुरक्षा ( Sadak suraksha )   1. वाहन चलाते थूकना, है खतरे का काम। हो सकता है हादसा, जा सकती है जान। 2. बेल्ट बांध गाड़ी चला, तेज चाल मत चाल। दुर्घटना भी घट जावे, बचे अंग अरु भाल। 3. दक्षता से वाहन चले, सीख सार संभाल। यात्रा जब हो दूर की, ईंधन हवा…

  • गणपति वंदना | Ganpati Vandana

    गणपति वंदना : दुर्मिल-छंद ( Ganpati Vandana )   बल बुद्धि विधाता,सुख के दाता, मेरे द्वार पधारो तो। जपता हूं माला,शिव के लाला, बिगड़े काज सवारों तो। मेरी पीर हरो,तुम कृपा करो, भारी कष्ट उबारो तो। तेरा दास जान,तुम दयावान, मेहर करो भव तारो तो।।   सिर मुकुट जड़ा है,भाग बड़ा है, बड़ी सोच रखवाले…

  • हे वागेश्वरी मैया, ऐसा वर दे

    हे वागेश्वरी मैया ,ऐसा वर दे   मृदुल मधुर ह्रदय तरंग, स्वर श्रृंगार अनुपम । विमल वाणी ओज गायन, ज्योतिर्मय अन्तरतम । गुंजित कर मधुमय गान , नव रस लहर मानस सर दे । हे वागेश्वरी मैया,ऐसा वर दे ।। दुर्बल छल बल मद माया, प्रसरित जग जन जन । दे निर्मल विमल मति, तमस…

  • दर्द ग़म

    दर्द ग़म (हाइकु )   1 दिल मेरा बेज़ार है जिंदगी से ही ख़ुशी आजकल दरकार है    2 नींद लूटी इश्क़ ने ऐसी मेरी देखिए  आंखें अब  बेदार है   3 थी जहां हर रोज बस प्यार की बातें ही प्यार अब वो खार है 4   फूलों की मानिंद हर पल मुस्काता  था…

  • इतिहास बदल कर रख दूंगा

    इतिहास बदल कर रख दूंगा माना अभी नहीं उछला है,सिक्का मेरी किस्मत का,पर जिस दिन ये उछलेगा, इतिहास बदल कर रख दूंगा. पत्थर पर पत्थर लगते हैं,सपने टूटा करते हैं.खुद से रोज बिखर जाते हैं,खुद हीं जुटा करते हैं. बादल, बिजली, तूफानों को,झेल – झेल कर बड़े हुए.काल कर्म की चक्की में,अक्सर हम कूटा करते…

  • सड़क सुरक्षा | Kavita

    सड़क सुरक्षा  (Sadak  Suraksha )   अपने और अपने परिवार पर कुछ तो तरस खाइए सड़क पर यूँ लापरवाही से गाड़ी मत चलाइएँ । जिंदगी है अनमोल रत्न इसे व्यर्थ ना गवाइएँ सड़क सुरक्षा नियमों को अपने जीवन में अपनाइए ।।     कुछ नौजवान बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते हैं कहते हैं हेल्मेट से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *