Kavita Baisakhi ka Parv

वैसाखी का पर्व सुहाना | Kavita Baisakhi ka Parv

वैसाखी का पर्व सुहाना

( Baisakhi ka Parv Suhana )

 

खेतों में खड़ी फ़सलें पक गई हैं,
सबके घरों में ख़ुशियाँ चहक रही हैं;
आओ, मिलकर छेड़े कोई मधुर तराना
देखो,आ गया वैसाखी का यह पर्व सुहाना ।

मेला घुमने जा रहे हैं सब सज-सँवरकर,
सुंदर बालाएँ चलती ज़रा-सी इठलाकर;
बच्चों की मुस्कान-सा, प्रकृति का खिल जाना
देखो,आ गया वैसाखी का यह पर्व सुहाना ।

मेले में आकाश-छूते बड़े-बड़े झूलें हैं,
ढोल की थाप सुन सब अपने दु:ख भूले हैं;
प्यार-भाईचारे का लाया यह नया फ़साना
देखो, आ गया वैसाखी का यह पर्व सुहाना ।

लगी हुई हैं तरह-तरह की हाठ-दुकानें,
खेल-खिलौने देख बच्चों का दिल ना माने;
इस भीड़ में तुम कहीं गुम ना हो जाना
देखो, आ गया वैसाखी का यह पर्व सुहाना ।

फूल-कली पर मंडराते फिर रहे हैं भँवरे,
आज बहुत दिन बाद मिले यार भूले बिसरे;
नाचने का इन्हें नहीं चाहिए कोई बहाना
देखो,आ गया वैसाखी का यह पर्व सुहाना ।

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • सिर्फ | Sirf

    सिर्फ ( Sirf )    मिला सिर्फ दर्द ,और मिले सिर्फ आंसू आपसे लगाकर दिल,कहो हमे क्या मिला मिल गई है मंजिल ,आपकी तो आपकी आपकी यादों के सिवा,कहो हमे क्या मिला कह दिए होते,नही मंजूर यह सिलसिला रेत की तृष्णा के सिवा,कहो हमे क्या मिला सिवा प्यार के कब तुम्हारा,साथ हमने मांगा खामोशी के…

  • इतिहास बदल कर रख दूंगा

    इतिहास बदल कर रख दूंगा माना अभी नहीं उछला है,सिक्का मेरी किस्मत का,पर जिस दिन ये उछलेगा, इतिहास बदल कर रख दूंगा. पत्थर पर पत्थर लगते हैं,सपने टूटा करते हैं.खुद से रोज बिखर जाते हैं,खुद हीं जुटा करते हैं. बादल, बिजली, तूफानों को,झेल – झेल कर बड़े हुए.काल कर्म की चक्की में,अक्सर हम कूटा करते…

  • सौगंध मुझे है इस मिट्टी की | Desh prem ki kavita

    सौगंध मुझे है इस मिट्टी की ( Saugandh mujhe hai is mitti ki )     सौगन्ध मुझे है इस मिट्टी-की कुछ ऐसा कर जाऊॅंगा, अपनें वतन की सुरक्षा में दुश्मनों को धूल-चटाऊॅंगा, नक्सली हों चाहें घुसपैठी इन सबको मार गिराऊॅंगा। ऑंधी आऍं चाहें तूफ़ान आऍं मैं चलता ही जाऊॅंगा।।   साहस और ज़ुनून के…

  • वह आदमी | Kavita Wah Aadmi

    वह आदमी ( Wah Aadmi )   वह आदमी दो कमरों के मकान में बड़ा खुश था कि अन्ना – आन्दोलन ने उसे राजनीति के कच्चे शीशे में जड़ा सपना दिखा दिया . वह आदमी सब पर आरोप मढ़ा हुआ जा बैठा महत्वाकांक्षा के औंधे शिखर पर . वह आदमी चुंकि आम आदमी था लोगों…

  • वसंत आगमन | Vasant Aagman par Kavita

    वसंत आगमन ( Vasant aagman )    कानन कुंडल घूँघर बाल ताम्ब कपोल मदनी चाल मन बसंत तन ज्वाला नज़र डगर डोरे लाल। पनघट पथ ठाढ़े पिया अरण्य नाद धड़के जिया तन तृण तरंगित हुआ करतल मुख ओढ़ लिया। आनन सुर्ख मन हरा उर में आनंद भरा पलकों के पग कांपे घूंघट पट रजत झरा।…

  • ईद का चांद | Eid ka Chand

    ईद का चांद ( Eid ka chand )   देखते   ही   तुझको , तुझसे  प्यार  हो  गया ऐसा  लगा   कि   जैसे   चमत्कार   हो  गया   जन्नत  की  हूर  सी  लगी  उतरी है  चांद सी समझा  कि  ईद-ए-चांद  का  दीदार हो गया   जुल्फों  के  बीच  खिलखिलाने को क्या कहूं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *