Poem in Hindi on Sindoor

सिन्दूर पर कविता | Poem in Hindi on Sindoor

सिन्दूर पर कविता 

( Sindoor par kavita ) 

 

सिन्दूर के नाम पर

क्यों?

नारी बंध सी जाती है,

अबला बन जाती है

तड़प तड़प कर

जिंदा ही,

मर सी जाती है।

सिन्दूर के लज्जा में

सम्मान श्रद्धा में

पति को भगवान ही

समझती,

फिर भी,

न जाने क्यों!

बार बार मन में

प्रश्न उठता है;

वह सिंदूर है

कि लोहे की लाल बेड़िया,

जो पांव में नहीं

सिर पर डाल कर

मरने के लिए

मजबूर कर

छोड़ दी जाती है।

क्या इसी लिए

सिन्दूर का रंग लाल

ख़ून सा ,

मांग में भर लिया जाता है।

या फिर!

प्रेम का प्रतीक

गुलाब सा

रिस्तों का दस्तूर लिए

माथे से सिर तक

सजा दिया जाता है।

किन्तु!

सिन्दूर तो सिंदूर है

दो दिलों के

मिलन का प्रतीक है

सुहाग का लकीर है

सुहागन का तकदीर है।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

स्वर्ग | Swarg par Kavita

Similar Posts

  • ग्वालियर व्यापार मेला | Gwalior Vyapar Mela

    ग्वालियर व्यापार मेला ( Gwalior vyapar mela )   बहुत प्रसिद्ध पुराना हैं खेला ग्वालियर शहर का व्यापार मेला ! दूर-दूर से सैलानी यहां पर आते भरपूर मनोरंजन यहां पर पाते ! दृश्य यहां के मनोरम होते सारे , सबके हृदय को हर्षता यह मेला।। कहीं पर झूला गोल बहुत भारी , कहीं चलती बच्चों…

  • समय का कालखंड | Kavita Samay ka Kalkhand

    समय का कालखंड ( Samay ka kalkhand )   समय की महत्ता जो समझे वही  है  बलवान, समय के संग चलनेवाला होता  है  धनवान। सु अवसर  पाकर जो कर्म से मुकर जाता है, वह अभागा है धरती पर जीवन भर पछताता है। समय ही करावत लड़ाई-झगड़ा बनावत राजा रंक फकीर, समय ही बनाता-बिगाड़ता रिश्ता और…

  • सनातन नववर्ष | Poem sanatan nav varsh

    सनातन नववर्ष ( Sanatan nav varsh )   हर हर महादेव गूंजे सब रामनाम जय कार करे। श्रद्धा  और विश्वास  भरकर  हर हिंदू हूंकार भरे।   वर्ष नया हो हर्ष नया हो घटा प्रेम की छाई हो। जय श्री राम के नारों से गूंज रही अमराई हो।   आस्था विश्वास हृदय में भावो की बहती…

  • कर प्रयास | Kar Prayas

    कर प्रयास ( Kar prayas )   क्या जीत में, क्या हार में तेरा अस्तित्व है तुझसे ही संसार में।। कर्म पथ पर करता चल अपने कर्म से पूर्ण हर मनोकामना तेरी हार में भी जीत निश्चित ही होगी होगी यह भी एक संभावना।। तू ढूंढ निकल कर कोई समाधान आए जब कोई भी तूफान…

  • Kavita | काहे बावड़ी पे बैठी राधा रानी

    काहे बावड़ी पे बैठी राधा रानी ( Kahe Bawri Pe Baithi Radha Rani )   काहे बावड़ी पे बैठी राधा रानी, चलो चलते है यमुना के घाट पे। आया  सावन   भरा  नदी   पानी, चलो चलते है नदियां के घाट पे।।   बैठ कंदम्ब की डाल कन्हैया, मुरली  मधुर  बजाए। जिसकी धुन पर बेसुध गैय्या, ऐसी …

  • हम दो | Hum Do

    हम दो ( Hum do )  जहांँ हम दो हैं वहीं है परिवार सारा साज- श्रृंँगार सुरक्षा और संस्कार। जब साथ होते हैं सुकून में भीगे-भीगे लम्हात होते हैं नेह का मेह बरसता है खुद पर विश्वास आशाओं का आकाश होता है। दौड़ती -भागती जिंदगी में ये अल्पविराम अभिराम होता है इन पलों में जैसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *