Kavita banna hai sena ka jawan

बनना है सेना का जवान | Kavita banna hai sena ka jawan

बनना है सेना का जवान

( Banna hai sena ka jawan )

 

 

जन्म हुआ था जब मेरा इस धरती पर,

खुशियाॅं नही थी परिवार के चेहरों पर।

लेकिन ख़ुश था यह  सारा प्यारा जहां,

ये धरती‌ अंबर प्रकृति और गगन यहां।।

 

ख़ुशी थी मेंरे ‌माॅं एवं बापू के चेहरे पर,

लेकिन झलकी न ख़ुशी दादू दादी पर।

फिर भी अहसान ईश्वर का हमनें माना,

थी बेटी लेकिन ये लक्ष्य‌ मेंने भी ठाना।।

 

मुझको नहीं चाहिए अब ऐसा परिवार,

नही करना बड़ी होकर  सोलह श्रृंगार

क्यों कि हमें बनना है सेना का जवान,

जिससे प्यार करता है ये सारा जहान।।

 

नही पहनना मुझे कगंना और पायल,

जिसकी वजह से दिल हुआ है घायल।

अब रचना है मुझे झाॅंसी सा इतिहास,

करना है मुझको अब यह एक प्रयास।।

 

सेना में लड़कें एवं लड़की होते समान,

देनी पड़ी देश के खातिर दे दूंगी जान।

अपनों की नहीं वतन की बनूंगी शान,

देशों में यही देश है भारत एक महान।।

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • जय हिंद , जय हिंदी , जय भारत | Kavita jai Hind jai Hindi

    जय हिंद , जय हिंदी , जय भारत ( Jai Hind, Jai Hindi, Jai Bharat )    हिंदी भारत देश की जनता की आवाज हो रहे शासन के पूरे हिंदी में सब काज ।। आओ साहित्य से करे राज्यभाषा का प्रचार जगत हिंदी बोल रहा अपने स्वर में आज ।। प्रेम ,प्रीत भरा हिंदी में…

  • Hindi Kavita on Betiyan -बेटियॉं

    बेटियॉं ( Betiyan )   पढ़  रही  हैं बेटियॉं, बढ़ रहीं हैं बेटियॉं। रोज नये कीर्तिमान, गढ़ रहीं हैं बेटियॉं।       बेटियॉं नहीं दुख की, नीर भरी बदरी है, बेटियॉं नहीं कोई, आफ़त की गगरी है।       बेटियॉं  श्रृंगार और,सृजन की गठरी है, ऊंची-ऊंची सीढ़ियां,चढ़ रहीं हैं बेटियॉं।      …

  • मां के आंगन की मिट्टी | Dr. Preeti Parmar Poetry

    मां के आंगन की मिट्टी ( Maan ke aangan ki mitti )    दो पल के लिए मेरे मन उस रास्ते से गुजर जाऊं मां के आंगन की मिट्टी अपने आंचल में भर लाउ मां के आंचल की खुशबू अपनी सांसों में भर लाऊं आम के पेड़ और झूला धमाचौकड़ी का मंजर अपनी आंखों में…

  • नहीं पचा पाओगे | Nahi Pacha Paoge

    नहीं पचा पाओगे ( Nahi pacha paoge )    हम क्या तार्किक या नास्तिक बुद्धि वाले या तुम्हारे पोंगापंथ की बखिया उधेड़ने वाले आतंकवादी लगते हैं तुम्हें नक्सलवादी या आईएसआईएस के उन्मादी ? ये तुम्हारा धर्म ये तुम्हारा मजहब ये तुम्हारा पंथ या ये तुम्हारे ईश्वर, पैगम्बर या गॉड या ये तुम्हारे मानवीय काले दिल…

  • ज़िंदगी

    ज़िंदगी तेरे बिना ये साँझ भी वीरान लगी,हर सुबह भी अब तो अनजान लगी,मैं मुस्कराया पर दिल रो दिया,दिकु, तूने इतनी गहराई से क्यों प्रेम किया? तन्हा हुआ तो वक़्त भी थम गया,हर रास्ता जैसे मुझसे छिन गया,जब तू थी, हर मोड़ पे तूने हौंसला दिया,दिकु, तूने इतनी गहराई से क्यों प्रेम किया? बातें अधूरी,…

  • अ से अ : गुरु का महत्व

    अ से अ :  गुरु का महत्व अज्ञान दूर करता गुरु है । आत्माविश्वास बढ़ाता गुरु है । इनाम को बांटता गुरु है । ईमानदारी से पाठ बोलता गुरु । उत्साह भर सकता गुरु है । ऊंच नीच भेद समझाता गुरु है । ऋषियों की कथा सुनाता गुरु है । एकाग्रता का उपाय कहता गुरु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *