Kavita Bundelkhand ka Kedarnath

बुंदेलखंड का केदारनाथ | Kavita Bundelkhand ka Kedarnath

बुंदेलखंड का केदारनाथ

( Bundelkhand ka Kedarnath)

 

गोमुख से बहता पानी जब
शिवलिंग का अभिषेक करें
जैसे गंगा शिवलिंग का,
नतमस्तक हो अभिषेक करें

प्रकृति से घिरा वह हरा भरा
शिव स्वयं ही आकर यहाँ बसे
है कुंड सदा पानी से भरा
सर्दी में गर्म और गर्मी में सर्द

वातावरण के विपरीत मिले
ऐसा अद्भुत पानी मे जब
कोई सच्चे मन स्नान करें
रोगों को करें वह दूर जरा

त्वचा रोग हो जाते लोप
दूर दूर से आते लोग
जटाशंकर है नाम पड़ा
बुंदेलखंड का धाम बड़ा

बहती पावन नदी यही
हर हर भोले कहो सभी
इसकी भी एक गाथा है
डाकू को भक्त बनाता है

भक्ति की शक्ति तो देखो
मन में बदले भाव को देखो
बुरे कर्म सारे धर्म मे पलटे
बुंदेलखंड का केदारनाथ
दर्शन पाओ इस धाम के

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

वो फिर खत लिखने का जमाना आ जाए | Khat par Kavita

 

Similar Posts

  • राम अनुपमा | Ram Anupama

    राम अनुपमा ( Ram Anupama )   राम अनुपमा,उत्तम जीवन मर्यादा आह्वान जीवन आभा सहज सरल, शीर्ष वंश परिवार परंपरा । स्नेहिल दृष्टि उदार ह्रदय, वरित प्राणी जीव जंतु धरा । समता समानता भाव दर्शन, मुखमंडल नित सौम्य मुस्कान । राम अनुपमा,उत्तम जीवन मर्यादा आह्वान ।। तज राजसी ठाठ बाट, वनवास सहर्ष स्वीकार । निज…

  • आडंबर | Aadambar

    आडंबर ( Aadambar ) करुण रस की रचना   पुकारता वह रह गया कोई बचा लो मुझे, भीड़ व्यस्त थी बहुत वीडियो बनाने में! ठंड में ठिठुर रहा था बेतहाशा वो गरीब, लोग मशगूल थे बहुत चादरें चढ़ाने में! मर गया भूख से अखिर तड़प तड़प कर, फेंक रहे थे बचा हुआ खाना कूड़ेदान में!…

  • तब्दीली | Tabdeeli

    तब्दीली ( Tabdeeli )   आपके शब्द , नीयत और कर्म समय की दीवार से टकराकर लौटते ही हैं आप तक यहां आपका बाली या सामर्थ्य कोई मायने नहीं रखता मजबूर के मुंह से बोल नही फूटते किंतु,उसकी आह जला देती है किसी के भी सामर्थ्य को वक्त किसी को माफ नही करता चट्टानें भी…

  • तंबाकू तेरे कारण | Geet tambaku tere karan

    तंबाकू तेरे कारण ( Tambaku tere karan )   रूठ गई है मुझसे अम्मा रूठा सारा परिवार घर का रहा ना घाट का में फिरता हूं लाचार तंबाकू तेरे कारण, तंबाकू तेरे कारण।   पड़ा नशे में धुत रहा ना रही सुध बुध खाने की भुगत रहा परिणाम सारे लत गले लगाने की गुटका पान…

  • बदली का स्वैग | Badli ka Swag

    बदली का स्वैग ( Badli ka swag )    हवा के परों पर उड़ती हुई सी आई एक बदली- छोड़ सारे राग-रोग जम -ठहर गई रमा के जोग। आंँखों में है आकाश कर में बूँदों का पाश छलकेगी- बरसेगी देगी आज जीवन औ धरा को सांँस- इस उन्मत्त बदली को शायद है पता- उसके यूँ…

  • सिवा खुद के | Siva Khud ke

    सिवा खुद के ( Siva khud ke )    किताबें ही सिखाती नही ,जिंदगी मे सबकुछ जिंदगी भी सीखा देती है हमे बहुत कुछ पढ़नेवाले ने क्या खोया है और क्या पाया है अनपढ़ भी देख समझ लेता है बहुत कुछ ज्ञान धरा पर बपौती नहीं किसी के बाप की संगत भी सीखा देती है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *