Kavita Haqeeqat

हकीकत की भूल | Kavita Haqeeqat

हकीकत की भूल

( Haqeeqat ki Bhool ) 

 

संवरती नही कभी
हकीकत की भूल
नुमाइश की जिंदगी
कागज के फूल

बंजर जमीं के नीचे
व्यर्थ बीज की गुणवत्ता
लोभी नेता के हाथों
फली कब देश की सत्ता

भरते हैं उडान हरे परिंदे
सभी को आसमान नहीं मिलता
और की उम्मीद पर
गुल नही खिलता

होती हैं आजमाइशें
उन्हे इम्तिहान मान लेना
चाहिए कामयाबी तो
दिल में ठान लेना

देखना न थकान मन की
मुकाम की दूरी देख लेना
हर कदम पर होगी कम दूरी
पहुँच के पहले नही मजबूरी

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

अणु से संपूर्ण | Kavita Anu se Sampurn

Similar Posts

  • बिन तेरे कृष्ण है आधा | Bin Tere Krishna hai Aadha

    बिन तेरे कृष्ण है आधा ( Bin Tere Krishna hai Aadha ) कौन सा तप की हो राधा? या कोई जादू की हो! कोई शक्ति हो ? अथवा भक्ति की हो? आसक्ति की चरम सीमा तक आसक्त , तीनों लोक के स्वामी विष्णु, तुम्हारे भक्त आसक्त हैं। स्नेह सुधा बरसाने वाली राधा, बिन तेरे कृष्ण…

  • सुनो..| Romantic Poetry In Hindi

    सुनो.. ( Suno )   सुनो… तुम एक बार दो कदम घर से निकल कर देखो तो जरा चार क़दम चलते ही मैं उसी चौराहे पर खड़ा इंतजार कर रहा होऊंगा तुम्हारे आने का….   उस चौराहे से चुन लेना कोई भी एक रास्ता और चल पड़ना उस रास्ते पर जो मुझ तक ले आएगा…….

  • आई फिर जनता की बारी | Kavita Janta ki Bari

    आई फिर जनता की बारी   आने लगे नेता पारापारी, कि आई फिर जनता की बारी। बढ़ी गइल कितनी बेकारी, महंग भइल दाल -तरकारी। बगुला भगत बनि-बनि जइसे आए, वोटवा की खातिर वो दामन बिछाए। घूमें जइसे कोई शिकारी, कि आई फिर जनता की बारी। आने लगे नेता पारापारी, कि आई फिर जनता की बारी।…

  • ज़िन्दगी ढूंढ ही लेगी

    ज़िन्दगी ढूंढ ही लेगी ज़िन्दगी, ढूंढ ही लेगी ।सुखों का द्वार ।खुशी की वज़ह ।सुकून की जगह ।खोया हुआ प्यार ।छूटा हुआ साथ ।मुस्कानों का हार ।बेफ़िक्र दिन रात ।अपनों का साथ ।हां, ज़िन्दगी ढूंढ लेगी । श्रीमती प्रगति दत्तअलीगढ़ उत्तर प्रदेश यह भी पढ़ें :

  • मन की पीड़ा

    मन की पीड़ा मन की पीड़ा से जब कांपीं उंगली तो ये शब्द निचोड़ेअक्षर-अक्षर दर्द भरा हो तो प्रस्फुटन कहाँ पर होगा अभिशापों के शब्दबाण लेकर दुर्वासा खड़े हुए हैंकैसे कह दूँ शकुन्तला का फ़िर अनुकरण कहाँ पर होगा नया रूप धर धोबी आए मन में मैल आज भी उनकेईश्वर ही जाने सीता का नव…

  • कितनी मजबूर बेटियां | Beti par Kavita in Hindi

    कितनी मजबूर बेटियां ( Kitni majboor betiyaan )   कितनी !मजबूर बेटियां दंरिदगी को झेलती शर्मिंदगी से गुजरती लहूलुहान होती हैं ये बेटियां करके निर्वस्त्र नोचते हैं छातियां देते हैं गालियां कितनी! बेबस लाचार बेटियां रोती बिलखती हाथ जोड़ती देकर दुहाई इंसानियत की चीखती हैं बेटियां जिस्म ही नहीं रुह भी घायल दंश हैवानियत के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *