Bichhiya par Kavita

शुभ होती है ये बिछिया जोड़ी | Bichhiya par Kavita

शुभ होती है ये बिछिया जोड़ी

( Shubh hoti hai ye bichhiya jodi ) 

 

सदियों से चली आ रही है ये कई सारी प्रथाएं,
शादी पश्चात स्त्रियों को बिछिया सैट पहनाएं।
यह भी होती है शादी शुदा स्त्रियों की पहचान,
जो पति पत्नी के संबंध को मजबूत है बनाएं।।

इस बिछिया को सोलह श्रृंगारों में माना जाता,
जिसे पांवों की मध्यम उंगली में पहना जाता।
इसी उंगली का सीधा संबन्ध हृदय से है होता,
जो चांदी से बनी हुई चंद्र कारक माना जाता।।

रामायण काल से चल रहा बिछिया का चलन,
जब मैया सिय का हरण उस रावण ने किया।
निकाल फेंक दी तब मां ने अपनी वो बिछिया,
उसी से सुविधा हुई रामजी को ढूंढने में मैया।।

इस चांदी से बनीं बिछिया के है अनेंक फायदे,
ज्योतिष ने भी माना प्यार में हुये कई फायदे।
गर्मी से बचाकर इस मन को शीतल ये करती,
सकारात्मक उर्जा बढ़ाकर करती यह फायदे।।

इन वैज्ञानिकों ने भी माना है जिसे फायदे‌मन्द,
सुहागिनों की निशानी है इसे मानते सब जन।
नकारात्मक ऊर्जा को यही अवशोषित करती,
पांवों की ख़ूबसूरती बढ़ाती एवं हर लेती मन।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • आदमी की पहचान!

    आदमी की पहचान! ***** नहीं है आसान आदमी की पहचान! भाल पर नहीं उसके कोई निशान कहने को तो साथ खड़ा है दिख भी रहा है पर दरअसल वह गिरने का इंतजार कर रहा है गिरने पर उठाने का प्रयास नहीं करता, एक ठोकर मार आगे है बढ़ता! आपके खड़े होने से उसे ईर्ष्या है,…

  • जिम्मेदारी | Jimmedari kavita

    जिम्मेदारी ( Jimmedari )   रिश्तों की डगर पे जिम्मेदारी खूब निभाता हूं जीवन के उतार-चढ़ाव में संभल कर जाता हूं   घर परिवार कुटुंब अपनों में स्नेह लुटाता हूं अपनापन अनमोल है सबसे प्यार पाता हूं   मात पिता की सेवा करें समझे सब जिम्मेदारी तरुणाई चार दिन की फिर आगे अपनी बारी  …

  • माँ का भय

    माँ का भय मैंने बेटा जनाप्रसव पीड़ा भूल गयी वह धीरे-धीरे हँसने-रोने लगामैंने स्त्री होना बिसरा दिया उसने तुतली भाषा में माँ कहामैं हवा बनकर बहने लगी वह जवान हुआमैं उसके पैरों तले की मिट्टी वारती फिरूँ उसके सिर सेहरा बंधामुझे याद आयामैं भी एक रोज ब्याहकर आयी थीइसके पिता संग कुछ दिनों बाद मैंने…

  • राह-ए-इश्क | Poem Rah-E-Ishq

    राह-ए-इश्क ( Rah-E-Ishq )    उसकी पलकों के ओट से हया टपकती है, फिर भी देखो वो मौज-ए-बहार रखती है। दाना चुगने वाले उड़ते रहते हैं परिन्दे, क्या करे वो बेचारी तीर-कमान रखती है। शाही घरानों से नहीं हैं ताल्लुकात उसके, आसमां कीे छोड़, जमीं भी महकती है। दोष उसका नहीं, ये दोष है जवानी…

  • बेटे भी दहलीज छोड़ चले

    बेटे भी दहलीज छोड़ चले ऊंची शिक्षा पाने को जो रुख हवा का मोड़ चले। बेटियों की बात नहीं बेटे भी दहलीज छोड़ चले। कोचिंग क्लासेज हॉस्टल शिक्षा का ठिकाना है। कड़ी मेहनत रातदिन कर मंजिल तक जाना है। घर आंगन दीवारें दहलीज सूना सूना सा लगता है। मात पिता की याद सताती दीप प्रेम…

  • परिंदा | Parinda

    परिंदा ( Parinda )    हवा न दो उन विचारों को जो लगा दे आग पानी मे जमीन पर खड़े रहना ही आकाश को छू लेना है… सीढियां ही पहुचाती हैं हमे उछलकर गगन नही मिलता भुला दो कुछ पन्नों को तुम हर पन्नों मे जीवन नही मिलता.. अंगुलियों को देख लिया करो जान लोगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *