Kavita Chandrashekhar Azad

चंद्रशेखर आजाद | Kavita Chandrashekhar Azad

चंद्रशेखर आजाद

( Chandrashekhar Azad )

आजादी का दीवाना चंद्र उसने सौगंध खाई थी
अंग्रेजी हुकूमत की जिसने सारी जड़े हिलाई थी

 

क्रांति काल में क्रांतिवीर गोला बारूद में चलते थे
आजादी के दीवाने जब बांधे कफन निकलते थे

 

चंद्रशेखर आजाद भगतसिंह राजगुरु से लाल हुए
राष्ट्रधारा में देशभक्त वो क्रांतिकारी कमाल हुए

 

हंसते-हंसते झूल गए जो फांसी के फंदे चूमे थे
आजादी के परवाने जब देशभक्ति में झूमे थे

 

दिल्ली दहल गई सारी जेलों में जोश दिखा देते
अंग्रेजी शासन में योद्धा गोरों के होश उड़ा देते

 

आजाद हूं आजाद रहूंगा आजाद मुझको मरना है
आजादी की खातिर मुझे सीने पर गोली धरना है

 

तीर बनूं तलवार बनूं राणा का चेतक हूं भाला हूं
आजादी का मतवाला मैं प्रलयंकारी ज्वाला हूं

 

वंदे मातरम गूंज उठा जेलों की गलियारों में
चंद्रशेखर आजाद रहा वतन के अखबारों में

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

नियति | Poem niyati

Similar Posts

  • शिव शंकर कैलाशपति | Shiv Shankar Kailashpati

    शिव शंकर कैलाशपति ( Shiv Shankar Kailashpati )   शिव शंकर कैलाशपति की, कर ले सेवा यार मेरा। औघड़ दानी भोला भंडारी, भर देगा भंडार तेरा। शिव शंकर कैलाशपति की जटा लपेटे सर्प की माला, नीलकंठ शंकर प्यारे। करै बैल असवारी बाबा, शीश पे शिव गंगा धारे। जल भर लोटा चढ़ावे शंभु, मिट जाए मन…

  • Bhojpuri Vyang नेतागिरी

    नेतागिरी (व्यंग ) ( Netagiri – Vyang )   हमहू करबई नेतागिरी झट से आए हमरो अमीरी नेतागिरी में आराम बा सबसे बढ़िया काम बा एक बार जब जीत के जाईब जिवन भर पेंशन हम पाईब जब तक रहिब विधायक सांसद, खूबई पैसा लेब कमाईब हमहू करबई जम के लूट बोलब जनता से खूब झूठ…

  • भेड़ और भेड़िए Bhed Aur Bhediye

    भेड़ और भेड़िए ( Bhed Aur Bhediye ) भेड़ और भेड़िए का रिश्ताबहुत पुराना हैं आदिम काल सेभेड़ अमूमन भेड़ ही रहीभेड़िए हमेशा भेड़िएबहुत कोशिश के बाद भीउनका कत्ल-ए-आम रुका नहीं हैकुछ भेड़े मिल गई हैं भेड़ियों सेइस उम्मीद मेंकि शायद उनकी जानबख्श दी जाएगीपर वो जानती नहीं थीकि पिछली भेड़ों ने भीयही गलती दोहराई…

  • मिठास | Mithaas

    मिठास ( Mithaas )    लग जाती है अगर दिल को कही किसी की बात तुम्हें तो लगती होगी तुम्हारी भी कही क्या कभी सोच हो तुमने इस बात को भी बातों का असर कभी एक पर ही नहीं पड़ता यह चीर हि देती है हृदय जिस किसी के लिए भी कहीं जाए चाहते हो…

  • आश्चर्य नहीं होता | Roohi Quadri Kavita

    ” आश्चर्य नहीं होता “ ( Ashcharya nahi hota )   “आश्चर्य नहीं होता” आश्चर्य नहीं होता…. जब देखती हूं तुम्हें असहज परिस्थितियों में भी सहजता से मुस्कुराते हुए। हार -जीत के मन्थन से परे, परिवार के सुख के लिए अपने सपनों को गंवाते हुए। आश्चर्य नहीं होता….. जब तुम रखती हो अपनी अभिलाषाओं की…

  • जल है तो कल है | Kavita Jal Hai to Kal Hai

    जल है तो कल है ( Jal Hai to Kal Hai )   सृष्टि पंच तत्व प्रभा, जल अद्भुत अनमोल । जीवन आयुष श्रेष्ठ पद, पग पग दिव्य तोल । अमृत तुल्य नीर संग , जीवंत हर पल है । जल है तो कल है ।। पेयजल दुरूपयोग व्यर्थता, सर्वदा अक्षम्य पाप । अवांछित कृत्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *