Kavita Dhalti Jawani

ढ़लती जवानी | Kavita Dhalti Jawani

ढ़लती जवानी

( Dhalti jawani ) 

 

मेंरे भाई अब यह उम्र ढ़लती जा रही है,
इन हड्डियों से माॅंस अब कम हो रहा है।
ये बाल भी काले रंग से सफ़ेद हो रहें है,
टांगों में भी दर्द अब यह शुरु हो रहा है।।

अब भागना और दौड़ना दूर की बात है,
पैदल चलने में ही थकान सी हो रही है।
कभी‌ गेहूं बोरी लदकर दौड़ लेता था मैं,
आज सोने पर भी नींद नही आ रही है।।

धूप गर्मी व लू थपेड़ो में भी नहीं रुकता,
झुकता उठता बैठता और काम करता।
कुछ भी खाता-पीता उसको पचा लेता,
आज कुलर पॅंखा भी अच्छा न लगता।‌।

दम घुटता है यह श्वास भी कम आता है,
फेफड़ों की चाल भी ये धीमी हो गई है।
खांसी खर्रा पाचनशक्ति कम हो गया है,
ऑंख में गीड़ कान में फड़की लगती है।।

आज ऑंतो में सूजन बातों में तुतलापन
कुछ ऐसा मुझको ये महसूस हो रहा है।
ना दवाई का असर ना कोई करें फीकर
शायद ऐसा ही हाल सब का हो रहा है।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • वैशाखी | Baisakhi par Kavita

    वैशाखी ( Baisakhi )    लहलहाती फसल खेत में खुशियों की घड़ी आती है झूम उठते सब मस्ती में फसलें कटने को आती है गंगा धारा बह अवनी पे अवतरित हो जब आई वैशाखी का पावन दिवस हर्ष उमंग घट घट छाई खास खालसा सिक्खों का भावन नृत्य भांगड़ा भाई हलवा पूरी खीर जिमाए संग…

  • बेटी मेरी परछाई | Beti Meri Parchai

    बेटी मेरी परछाई ( Beti Meri Parchai ) नन्ही बिटिया जब घर आई,खुशियों की गूंजी शहनाई,सब ने बोला देखो मुखड़ा,ये तो है माँ की परछाई, भोली सूरत, चंचल आँखें,जैसे बादल से चंदा झाँके,नीद मे उसने ली अँगड़ाई,सचमुच, बेटी मेरी परछाई, किलकारी जब वो लेती है,जैसे मुझसे वो कहती है,मै बस तेरे लिए ही आई,सचमुच, बेटी…

  • डूंडलोद अष्ट विनायक धाम | Dundlod Ashta Vinayak Dham

    डूंडलोद अष्ट विनायक धाम ( Dundlod Ashta Vinayak Dham )   डूंडलोद अष्ट विनायक धाम,अद्भुत अनुपम व विशेष वीर प्रसूता धरा शेखावाटी, डूंडलोद शोभित विनायक धाम। अष्ट विनायक एक्य दर्शन, हिंद राष्ट्र सौम्य एकमात्र नाम । धर्म आस्था परम केंद्र गणपति कृपा वृष्टि अशेष । डूंडलोद अष्ट विनायक धाम, अद्भुत अनुपम व विशेष ।। अनु…

  • माँ तु | Maa too

    माँ तु ( Maa too )    माँ तु मुझसे कभी दूर न जाना, डाट लगा लेना मगर मुझसे खामोश ना होना, अपनी जिंदगी तेरे नाम कर देंगे, तेरी खुशी के लीये पूरी दुनिया छोड़ देंगे, बस तू कभी हमसे नाराज न होना , हमेशा हर वक्त हमारे साथ ही रहना ऐ ख़ुदा गुजारिश है…

  • बदलने से | Badalne se

    बदलने से हमको परहेज़ है साहब कहाँ बदलने से।कुछ न बदलेगा मगर बस यहाँ बदलने से। बात कोई नहींं करता वहाँ बदलने कीहम बदल सकते हैं सचमुच जहाँ बदलने से। न दिल, न जज़्बा, न लहजा, न नज़रिया, न नज़रकुछ बदलता नहीं है चेहरा बदलने से। सर झुकाने के तरीके के सिवा क्या बदलादिल बदलता…

  • पुस्तकों की पीर | Geet pustakon ke peer

    पुस्तकों की पीर ( Pustakon ke peer )   कंप्यूटर क्या कहर ढा रहा मोबाइल मुस्काता है। अलमारी में पड़ी किताबों को बहुत धमकाता है। इतने सारे चैनल हुये पाठक सारे दर्शक हो गए। टीवी परोसता सीरियल पुस्तक प्रेमी कहीं खो गए। कलमकार लाइव चले ऑनलाइन हुआ चलन है। पुस्तकों का दम घुट रहा किताबे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *