Kavita dhawal

धवल | Kavita dhawal

धवल

( Dhawal )

 

हिमगिरी से हिम पिघल पिघल धवल धार बन बहता है
धार धवल मानो हार नवल हिमपति कंठ चमकता है
कल कल बहता सुरसरि जल राग अमर हिय भरता है
दु:ख हारण कुल तारण गंगा का जल अविरल बहता है

 

धवल चंद्र की रजत चांदनी धरती को करती दीप्तिमान
मानो धरा पर चंद्र फैला रहा उज्ज्वल निज कीर्तिमान
श्वेत अम्बर ओढ़े धरा बैठी झुकाए सिर अति सकुचान
मानो शीत ऋतु में वसुधा चंद्र कौमुदी से कर रही स्नान

 

धवल धार में नौका विहार हर्षित मन सुख होत अपार
तटनी तट से चलत नाव पकड़त माझी कर से पतवार
चलत हिलत तरी जल में मन आह्लादित होत बहु-बार
जल बीच उछरत मीन देखि प्रिय हिय मे उमड़त प्यार

 

नट नागर नटि जात बात नहिं मानत जननी की थोरी
दधि माखन नहीं खात रिसियात लै मटकी तब फोरी
ग्वाल बाल संग जाई करे घर घर दधि माखन की चोरी
धवल भयो मुख माखन से देखि हसे गोकुल की छोरी

?

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

नया साल | Naya Saal Kavita

 

Similar Posts

  • जी लेते हैं चिथड़े में खुशहाली में | Kavita Ji Lete

    जी लेते हैं चिथड़े में खुशहाली में   फुटपाथ पर ही हमें हरियाली है जी लेते हैं चिथड़े में खुशहाली है। कचड़े में अरमान तलाश लेते हैं नहीं चोट किसी को कभी देते हैं। छिन लिया जिसने हमारी थाली है उसके घर पाजेब सोने की बाली है। मेरे घर होली औ कहाँ दीवाली है सारे…

  • दीपावली | Diwali geet

    दीपावली ( Deepawali : Geet )   लो आया दीपों का त्यौंहार छाई रौनक भरे बाजार खुशियों में झूमे संसार सज रहे घर-घर बंदनवार   दीप जलाने की बेला में देते खूब बधाई जगमग जगमग दीप जले घर घर धनलक्ष्मी आई   गजानंद जी रिद्धि सिद्धि लाये धन लक्ष्मी धन योग सुख समृद्धि वैभव आए…

  • चंद्रयान-३ | Chandrayaan-3

    चंद्रयान-३ ( Chandrayaan-3) ( 1 )  नया द्वार खोलेगा चंद्रयान देखो, बनेगा भारत की पहचान देखो। मुट्ठी में मेरे रहेगा अब चंदा, बढ़ेगा जगत में मेरा सम्मान देखो। कठिन दौर से मेरे गुजरे वैज्ञानिक, उनके भी चेहरों पे मुस्कान देखो। ख्वाहिशें हमारी सदा से हैं जिन्दा, उनके अंदर का अभिमान देखो। स्वागत करो रोली,तंदुल, श्रीफल…

  • मेरी पहचान बता

    मेरी पहचान बता   मैं लड़की हूं इसे छोड़ मेरी पहचान बता घर मेरा मायका है या ससुराल मेरा मका बस एक बार तू मेरा पता बता   मैं लड़की हूं इसे छोड़ मेरी पहचान बता मैं अमृत हूं विष समझकर न सता मौन कर दिया तूने मुझे बेटे के समान बता   मैं लड़की…

  • तुम्हे रुलाने आया हूँ | Marmik kavita

     तुम्हे रुलाने आया हूँ  ( Tumhe rulane aya hun )   हंसने वालो सुनो जरा तुम तुम्हे रुलाने आया हूँ। अश्कों की बरसातों मे आज तुम्हे नहलाने आया हूँ।। जिसको सुनकर झुम उठो तुम ऐसा न संगीत मेरा। अन्तर्मन तक कांप उठेगा दर्द भरा सुन गीत मेरा।। न चाहिये कोई ताली मुझको न अभिनंदन चाहता…

  • कभी तुम भी | Kavita Kabhi Tum Bhi

    कभी तुम भी ( Kabhi Tum Bhi )   तौल तो लेते हो हर किसी को देखकर कभी खुद को भी तौल लिया करो बोल तो देते हो जो आये जबान पर कभी खुद के लिए भी बोल लिया करो उसके बनाई का श्रम मालूम है उसे उस जैसी मेहनत खुद भी कर लिया करो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *