पहेली

Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -पहेली

पहेली

( Paheli)

 

जय विजय के बीच मे लो, मै पराजित हो गया।
सामने मंजिल थी मेरी , पर मै थक के सो गया।

 

अपनो पे विश्वास कर मै खुद ही खुद से ठग गया।
आँख जब मेरी खुली तब तक, लवारिस हो गया।

 

छोड करके जा चुके थे जो मेरे अपने रहे ।
जो बचे थे अब वहाँ वो नाम के अपने रहे ।

 

कुछ ने छोडा कुछ ने तोडा, कुछ का समझौता रहा।
कुछ पहेली बनके आये, जो नही अपने रहे ।

 

जिन्दगी का फलसफा टुकडो मे ही मुझको मिला।
इक मुक्मल प्यार था जो इक से न दो से मिला

 

एक यादों का भँवर है दूसरी अब जिन्दगी।
एक प्रीती की लहर सी, दूसरी प्रिया मंजरी।

 

शब्दों मे रम कर कही मनभाव न खुल जाये अब।
शेर मन किसमे है उलझा, जान न जाये ये सब।

 

इक पहेली जिन्दगी है, उसमे ही उलझे रहो।
हुंकार की कविता पढो , मदमस्त मन बहके रहो।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

??शेर सिंह हुंकार जी की आवाज़ में ये कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

यह भी पढ़ें : 

Romantic Ghazal | Love Ghazal -पहला प्यार

Similar Posts

  • नदिया | Kavita Nadiya

    नदिया ( Nadiya )   नदिया बही जा रही धीरे धीरे दरिया की ओर बढ़ी जा रही धीरे धीरे लगी है भीड़ नहाने की देखो कोई डूब रहा कोई डूबा रहा देखो चली ये कैसी हवा धीरे धीरे जहर हि दवा बनी धीरे धीरे बचना नहीं है किसी को नदी से चली आ रही हकीकत…

  • गुस्ताखी | Gustakhi

    गुस्ताखी ( Gustakhi )    कलियों के भीतर यूं ही , आ नही जाती महक समूचे तने को ही , जमीं से अर्क खींचना होता है चंद सीढ़ियों की चढ़ाई से ही, ऊंचाई नही मिलती अनुभवों के दौर से गुजर कर ही, सीखना होता है सहयोग के अभाव मे कभी, मंजिल नही मिलती अकेले के…

  • बचपन का प्यार

    बचपन का प्यार जब मैं 8 साल का था तब मुझे पहली बार प्यार हुआ।उसने मुझको मैंने उसको देखा आँखों से इकरार हुआ। बचपन में तब मैं कितना भोला कितना नादां था,इसे प्यार कहते हैं यह भी नहीं समझता था। मैं अपनी चॉकलेट उसको खाने को देता,उसकी झूठी पेस्ट्री भी बड़े शौक से लेता। उसकी…

  • शंकर दयाल सिंह | Shankar Dayal Singh par kavita

    शंकर दयाल सिंह ( Shankar Dayal Singh )   भगवती कृपा प्रसाद पाया शंकर दयाल नाम भवानीपुरा में जन्मे शंकर कीर्तिमान सरनाम साहित्य कमल पंखुड़ी सा सौरभ लुटाता रहा सांसद रहकर सत्ता में परचम लहराता रहा राष्ट्रप्रेम भरा दीवाना देश प्रेम को जीता था जीवन की धूप छांव प्रेम सुधा रस पीता था संस्कृति सनातन…

  • Romantic Ghazal | Love Ghazal -बन गयी है इक कहानी प्यार की

    बन गयी है इक कहानी प्यार की ( Ban Gayi Hai Ik Kahani Pyaar Ki )     बन गयी है इक कहानी प्यार की धड़कनों में है रवानी प्यार की   उम्रभर रुलायेगी जो आंखें मेरी दें गया ऐसी निशानी प्यार की   नफ़रतों की दूर रख बू से हमेशा जिंदगी हर पल  बितानी…

  • रक्षा-बन्धन | Raksha bandhan kavita

    “रक्षा-बन्धन”   –>लो आ गई राखी…….|| बाजार खुल गया राखी का, चमचम चमके राखी | कोई खरीदे खेल-खिलौने, कोई खरीदे राखी | कहीं पे मम्मी कही पे बहना, कर रही हैं शॉपिंग | कहीं पे मुरली लेकर बच्चे, कर रहे हैं पंपिंग | –>लो आ गई राखी …….|| मम्मी घर पर तरह-तरह के, बना रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *