दोस्त | Kavita Dost

दोस्त

( Dost )

( 2 )

दोस्त बिना है जीवन अधूरा
लड्डू सी है गजब दोस्ती
आटा संग जैसे रमे बूरा
बिन कहे पहचान सब जाए
ह्दय मन हलचल का हाल पूरा
मित्रता नमक और पानी
धरती और फसल धानी
ना शर्म झिझक ना कोई बने ज्ञानी
कृष्ण सुदामा की अनुपम कहानी
बचपन से ले उड़ चली जवानी
चातक चकोर जैसी दीवानी
ना कोई राजा ना कोई रानी
बालपन में नानी से सुनी यह कहानी
परमात्मा दूत है दोस्त नही कोई सानी
सच दोस्ती बिना जीवन अधूरा
सच्चा दोस्त अगर मिल जाये तो हो जीवन पूरा

डाक्टर दीपक गोस्वामी
मथुरा , उत्तर प्रदेश
भारत

( 1 )

चलो मिलकर धमाल करते हैं
आज दोस्ती में कुछ विशाल करते हैं
अपने तौर-तरीके से
अपनी समझ – सलीके से
कुछ नयापन पुराने में घोलना
आपस में कुछ, कुछ घुल सा जाना !
युग-युगांतर का भेदभाव नहीं करना
अच्छाई सीखना, बुराई विस्मृत करना
कर्मठ इंसान हमें बनना है
अकेले नहीं साथ-साथ चलना है !
दिल को दरियादिल बनाओ
उसमें खुद डूबो, दूसरों को भी डुबाओ
आँधी, बारिश, प्रलय…
ना हमको हिला पाए,
चट्टान सा हौसला बनाए
मन से दूर करो कुविचार ,
जीवन बनेगा सदाचार !
जातिवाद, नेतावाद से ऊपर उठकर चलेंगे
इंसान हैं, इंसानियत से चलेंगे
दोस्त! दोस्ती का वसूल याद रखना
सारे कुकर्म को ताक पर रखना
भ्रम नहीं, प्रेम फैलाएँ
हर कोई अपने जैसा ही है
आगे बढकर हाथ मिलाएं
इंसान कोरोना नहीं जो दूर से हाथ जोड़ना है
सब मिल जाओ,
आज शत्रुओ का वहम् तोड़ना है ।

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

मोहन सी प्रीति | Kavita Mohan see Preeti

Similar Posts

  • राम के ही जाप से

    राम के ही जाप से है अवध बलिहारी, पधारे है धनुर्धारी,दूर है अब अयोध्या, वियोग के शाप से, राम हैं पधारे जब, धन्य हुआ जग सब,गूँज उठा जयकारा, नगाड़े के थाप से, मान और नाम मिला, फूल सा जीवन खिला,भाग्य मेरे खुल गए, राम के ही जाप से। कर जोर भजूं राम, पावन तुम्हारा नाम,करना…

  • एकता का सूत्र | Kavita Ekta ka Sutra

    एकता का सूत्र ( Ekta ka Sutra ) समय की पुकार को समझो और अपने आप को बदलो। हम इंसान है और इंसानो की इंसानियत को भी समझो। अनेकता में एकता को देखों आबाम की बातों को सुनों। शांति की राह को चुनो और शांति स्थापित करो।। देश दुनिया की बातें करते है अपने आप…

  • मैं कोई फरिश्ता नहीं | Farishta

    मैं कोई फरिश्ता नहीं! ( Main koi farishta nahi )   इतना काफी है जमाने को बताने के लिए, आजकल आती नहीं हमको रुलाने के लिए। कहानी तैरती है उसके दिल की झीलों में, उतरती दरिया नहीं बेसुध नहाने के लिए। हुस्न की गागर वो चलने पे छलकती ही है, बढ़ती बेताबियाँ हमको जलाने के…

  • विदाई का पल | Beti ki bidai par kavita

    विदाई का पल ( Bidai ka pal )    एक एक करके मेरे आँगन में चहकती महकतीं फुदकती चिड़िया जा रही है मुझसे दूर…. नयें आशियानें में तुम्हें याद है प्रिया बेटा जब कोचिंग संस्थान में तुम्हें छोड़ते समय मैंने देखी थी तुम्हारी भरी भरी आँखें और पूछते ही मेरे सीने से लगकर तुम रोने…

  • श्याम सलोने | Kavita

    श्याम सलोने ( Shyam Salone )   राधा को मिल गए श्याम राधा प्यारी गाती फिरे राधा जाने लगी संग गईया चली श्याम माखन में डुबकी लगाने लगे संग राधा के झूम झूम गाने लगे राधा बैठन लगी संग पायल बजी श्याम पांव में मेहंदी लगाने लगे संग राधा की झूम-झूम गाने लगे राधा खेलन…

  • पापा पढ़ने जाऊंगी | Bal diwas poem in Hindi

    पापा पढ़ने जाऊंगी  ( Papa padhne jaungi )   गांव में खुलल आंगनबाड़ी मैं पापा  पढ़ने जाऊंगी तुम पढ़ें नही तो क्या हुआ? मैं पढ़कर तुम्हें पढ़ाऊंगी,   सीख हिन्द की हिंदी भाषा हिन्दुस्तानी कहलाऊंगी अरूणिमा सी बन कर बेटी पापा की नाम बढ़ाऊंगी ,   बेटा से बढ़कर बेटी है यह सिद्ध कर दिखलाऊंगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *