Kavita gardishon mein muskurate rahe

गर्दिशों में मुस्कुराते रहे | Kavita gardishon mein muskurate rahe

गर्दिशों में मुस्कुराते रहे

( Gardishon mein muskurate rahe )

 

हंसते रहे हम गाते रहे गर्दिशों में मुस्कुराते रहे
तूफां आते जाते रहे हौसलों से रस्ता बनाते रहे
उर उमंगे उठती रही गीत प्यार भरे गुनगुनाते रहे
मौसम बदले रूप कई रूठे को अक्सर मनाते रहे
गर्दिशो में मुस्कुराते रहे

आंधियों में खेले कभी तूफानों में हम पले
मुश्किलों से लड़कर मंजिलों को हम चले
मुस्कानों के मोती ले दीप आशाओं के जलाते रहे
खुशियों के पल सुहाने हंसकर यूं हम बिताते रहे
गर्दिशों में मुस्कुराते रहे

लोग आते रहे कारवां बना बुलंदियां हुई भावन
बाधाएं झुक सी गई आई खुशियां बनके सावन
चेहरे खिले होठों की हंसी तराने सुहाने आते रहे
सबसे गले मिलके हम प्यार के मोती लुटाते रहे
गर्दिशों में मुस्कुराते रहे

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

निर्मल मन के दर्पण में | Geet nirmal man ke darpan mein

Similar Posts

  • बेवफा जमाने को | Bewafa jamane ko

    बेवफा जमाने को ( Bewafa jamane ko )   न गुनगुनाया करो, तुम मेरे फसाने को। याद जब मेरी नहीं ,बेबफा जमाने को।।   अपना बस्ता वो खिलौने, वहीं पे बेच दिए घर से निकला था इकरोज़,जब कमाने को।   है अजीब शहर ,यहाँ पर मत आना यहाँ न राह कोई घर को लौट जाने…

  • Hindi Kavita | Hindi Poem | Hindi Poetry -बंटवारा

    बंटवारा ( Batwara )   नही नफरत की बातें हो,चलों हम प्यार करते है। भुला के सारे शिकवे गम, मोहब्बत आज करते है।   नही कुछ मिलने वाला है, तिजारत से यहाँ हमकों, इसी से कह रहा हूँ मैं, चलों दिल साफ करते है।   जो बो दोगे धरा पर, बाद में तुम वो ही…

  • भोर तक | Kavita Bhor Tak

    भोर तक ( Bhor Tak )   लोग तो बदल जाते हैं मौसम का रंग देखकर मगर तुम न बदलना कभी मेरा वक्त देखकर बड़े नाज़ों से पाला है, यकीं हो न हो तुम्हें शायद पर तुम न बदलना कभी जमाने का ढंग देखकर सूरत हो कैसी भी आपकी, दिल से प्यारी मुझे समझ लेना…

  • तेरी मेरी यारी | Poem teri meri yaari

    तेरी मेरी यारी ( Teri meri yaari )   होठों की हंसी मुस्कान वो खिलती प्यारी फुलवारी सावन की मस्त बहार है वो जग में तेरी मेरी यारी   विश्वास प्रेम की मूरत जहां सद्भावों की गंगा बहती आनंद हर्ष की बरसाते हर पल छाई खुशियां रहती   तेरी मेरी हर धड़कन में पहचानी जाती…

  • मेरा भारत | Mera Bharat

    मेरा भारत ! ( Mera Bharat )    बिछाकर आँख सबको जोड़ता है भारत, दुनिया को साथ लेकर चलता है भारत। कितने टूट चुके हैं देखो, दुनिया के तार, सारे जहां का साज रखता है भारत। पामाल हो चुके हैं न जाने कितने देश, सब में इंकलाब भरता है भारत। झुका देता है नील गगन…

  • प्रदूषण की समस्या | Poem on Pollution in Hindi

    प्रदूषण की समस्या ( Pradushan ki samasya )  हिन्दुस्तान में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली हैं प्रदूषण का आगाज़, मजहबी इमारतों में शोर गुल सूरज से पहले है प्रदूषण का आगाज़।। शादी-ब्याह हो या सियासतदानों की रैली जुलूस तो है प्रदूषण, कलश यात्रा, शोभायात्रा में बजते डीजे होती ऊंची आवाज़ तो प्रदूषण।। तीनों सूबों और नजदीक इलाकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *