कोहरा | Hindi Poem kohara

कोहरा

( Kohara )

 

कोहरे की
चादर में लिपटी
सुबह
अठखेलियां सी
करती
हमारे हिस्से का
सूरज भी
ज़ब्त कर
खुश होती है
पगली है
नादान है

हमें तो
चेहरों पर
गिरती
धुंध भी
भा जाती है
खुशी से
सराबोर कर जाती है…

 

लेखिका :- Suneet Sood Grover

अमृतसर ( पंजाब )

यह भी पढ़ें :-

टुकड़ों में बटी ज़िंदगी | Poem tukadon mei bati zindagi


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *