तुम्हारा साथ और तुम

नेह शब्द नही | Neh Shabd Nahi

नेह

शब्द नही
प्रसंग का विषय नही
यह दृष्टिगोचर नही होता
यह कहा भी नही जाता
यह सिर्फ और सिर्फ
अनुभूत करने का माध्यम है
यह अन्तरतम में
उठा ज्वार है
नितान्त गहरा
जिसमें केवल समाहित होना है
उसके बाद फिर होश ही कहाँ रहता है
यह एक ऐसा आल्हाद है
जिसको शब्दातीत, वर्णातीत
नही किया जा सकता।
यह शब्दों के बंधनों में नहीं बंधता
सिर्फ अनुभूत किया जा सकता है
समय के अंतराल में परिवर्तित होता है
लेकिन—
इसमें एक शर्त यह है कि
यह बेशर्त होना चाहिए
जिसमें न अपेक्षा हो,
ना अवहेलना हो
ना ही तिरस्कार ही
जिसको किया जाए तो
सिर्फ आत्मा से,
मन की गहराइयों से
जो चिरन्तर हो,
जिसमें छटपटाहट हो,
अनुरक्ति हो,
तृषा हो,
और तो और
प्रणय की आकांक्षा हो,
जो जीवन के अंतिम छोर तक
तुम्हारे साथ चलने का
वादा करता हो।।

डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’

लेखिका एवं कवयित्री

बैतूल ( मप्र )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • उबारो गणपति | Ubaro Ganpati

    उबारो गणपति ( Ubaro Ganpati ) हे गणपति बप्पा!गणनायक। विघ्नहर्ता सिद्धि विनायक।। हम तो हैं भक्त प्रभु नादान। आए हैं शरण दयालु जान।। रखिए प्रभु हमारा भी मान। दीजिए हमारी ओर ध्यान।। हमको निहारिए सुखदायक। हे गणपति बप्पा!गणनायक ।। भटक रहे जग की माया में । मैल चढ़ रहा इस काया में ।। अंधकारमय है…

  • राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान

    राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान   कृत संकल्पित राम अनुपमा, स्वार्थ तज्य अनुज्ञ सिद्धांत । उपेक्षित एकता प्रेरणा पुंज, अनुग्रह तत्पर सदैव क्लांत । आत्म गौरव पुनःअभिमंडन, स्फूर्ति शक्ति संचेतन आह्वान । राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान ।। जन भावना सहर्ष स्वागत, पर पक्ष व्यंजना नीति रीति । साधन साध्य नैतिक…

  • वर्ग विशेष | Varg Vishesh

    वर्ग विशेष ( Varg vishesh )    मानते हो यदि कोई स्वयं को साहित्यकार तो उसे खुलकर भी विरोध मे लिखना होगा लुट रहीं बहन बेटियां ,सरेआम कत्ल हो रहे बढ़ रहे दंगे फसाद , आतंकी मस्त हो रहे चोले बदलकर जिहादी ,कर रहे नाच नंगा संभाल रहे अभी आप,तहजीबी जमुना गंगा आए बन शरणार्थी,तानाशाही…

  • लोहड़ी | lohri kavita

    लोहड़ी ( Lohri ) ( 2 )  लोहड़ी सिख व हिंदू का प्रमुख त्यौहार, मनाते हैं, इस त्यौहार पर बेहद खुशी व उत्साह दिखाते हैं। लोहड़ी से फसलों की कटाई शुरू हो जाती है, इसी वजह से फसल कटाई का जश्न मनाते हैं।। यह त्यौहार हमारे लोककथाओं को बतलाता है, पारिवारिक परंपराओं से इसका गहरा…

  • तुम मत रोना प्रिय | Poem tum mat rona priye

    तुम मत रोना प्रिय ( Tum mat rona priye )   तुम मत रोना प्रिय मेरे, यह तेरा काम नही है। जिससे मन मेरा लागा, मोरा घनश्याम वही है।।   जो राधा का है मोहन, मीरा का नटवर नागर। वो एक रसिक इस जग का, मेरा मन झलकत गागर।।   शबरी की बेरी में दिखे…

  • आप जीवित या मृत | Aap Jivit ya Mrit

    आप जीवित या मृत ( Aap Jivit ya Mrit )   एक कविता, और हम दोनों मैं और मेरी मोहब्बत खामोशी में उदास है कहते हैं मैं आज के बाद आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं करूंगा मैं अपनी चुप्पी स्वीकार नहीं करूंगा मेरा जीवन आपके चरणों में बर्बाद हो गया है मैं आपका चिंतन करता हूं…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *