तुम मेरे हो

तुम मेरे हो | Geet

तुम मेरे हो

( Tum mere ho )

 

तुम मेरे हो तुम मेरे हो, सुंदर शाम सवेरे हो।
जीवन की बगिया में तुम, खिलते फूल घनेरे हो।

 

मुस्कानों से मोती झरते, प्रेम उमड़ता सागर सा।
महक जाता दिल का कोना, प्रेम भरी इक गागर सा।

 

मधुबन मन का खिलता जाता, प्रियतम तुम मेरे हो।
तुम मेरे हो तुम मेरे हो, जीवन साथी मेरे हो।
प्यार हमारा बोल मीठे, सुहाना सफर जिंदगी का।
साथ अगर तुम रहो सदा तो, डर हमको नहीं किसी का।

 

तुम मेरी जीवन रेखा हो, बहती नैया की पतवार।
सांसो की सुंदर सरगम हो, प्यार भरा मधुर इजहार।

 

तुम गीतों की धुन हो प्यारी, मोहक सुर बहुतेरे हो।
तुम  मेरे हो तुम मेरे हो, मनमोहक तुम मेरे हो।
अमृत प्रेम जलती जोत तुम, जीवन का आधार मधुर।
फूलों का महकता गजरा, सदा खुशबू से भरपूर।

 

तम की घनघोर घटाओं में, प्रभा किरण दमकती हो।
दुनिया के इस रंगमंच में, हमसफर खूब चमकती हो।

 

गीतों की सुंदर लड़ियों में, तुम शब्दों के फेरे हो।
तुम मेरे हो तुम मेरे हो, प्रियतम प्यार मेरे हो।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

गुरु शिष्य का भाग्य संवारते | Kavita

Similar Posts

  • संक्रांति | Sankranti kavita

    संक्रांति ( Sankranti )     उत्तरायण भी कहे सूर्य मकर राशि में पर्व मकर संक्रांति दिवस दान पुण्य का   तिल गुड़ बांट बांट बोले मीठा मीठा बोल पुण्य भरा काज करो शुभ दिवस आज का   पूजा वंदना कर लो तीर्थों का फल मिलता आशीष मात-पिता का वरदान उन्नति का   पावन गंगा…

  • मन का विश्वास | Kavita man ka vishwas

    मन का विश्वास (  Man ka vishwas )   बवाल बड़ा होता बोले तो हंगामा खडा हो जाता सहता रहा दर्द ए दिल को कब वक्त बदल जाता   वो मुश्किलें आंधियां रोकना चाहे मेरे होसलो को अल मस्त रहा मै सदा खुद को बुलंदियों पे पाता   अड़चनो को रास ना आया राहों पे…

  • प्रेम की दहलीज से | Prem ki Dehleez

    प्रेम की दहलीज से ( Prem ki dehleez se )   प्रेम की दहलीज से,लौट रहीं वासनाएं *********** तन मन विमल मृदुल, मोहक अनुपम श्रृंगार । पूर्णता बन संपूर्णता , रिक्तियां सकल आकार । भोग पथ परित्याग पर, अभिस्वीकृत योग कामनाएं । प्रेम की दहलीज से, लौट रहीं वासनाएं ।। चाह दिग्भ्रमित राह पर, सघन…

  • मानव के अधिकार समझें | Manav adhikar par kavita

    मानव के अधिकार समझें ( Manav ke adhikar samjhe )    देश-दुनिया के इतिहास में यह दिन भी है ख़ास, जागरुक करें पूरे विश्व को ऐसी रखनी है आस। १० दिसंबर को मनाता है यह दिवस हर इन्सान, मानव के अधिकार समझाएं करें ऐसे ये प्रयास।।   जिसमे शामिल है सबको ये स्वतंत्रता अधिकार, स्वास्थ्य…

  • सर्दी | Sardi

    सर्दी सर्दी में होती जब कड़क ठंडी हवा ।चाय की प्याली होती सबकी प्यारी दवा।।मास दिसंबर में जब होती प्यारी सर्दी।भाई पहन लेते सब अपनी गर्म वर्दी।। सर्दी में जब-जब ठंडी हवा चलती।कपड़े भी देखो कहा हवा सुखाती।।ठंडी हवा में चाय की प्याली होती प्यारी।ठंडी हवा में चाय का मजा लें दुनिया सारी।। किट-किट बजते…

  • Kavita | वैश्विक तापवृद्धि

    वैश्विक तापवृद्धि ( Vaishvik Tap vridhi )   पहुँचाकर क्षति प्राकृतिक संपदा को हे मानव तुम इतना क्यों इतराते हो यह पर्यावरण तुम्हारे लिए है इसमें तुम अपने ही हाथो आग लगा कर वैश्विक   ताप   बढ़ाते   हो  ।।   जब जंगल होगा तब मंगल होगा यही समझना होगा अब सबको! पर्यावरण को दूषित करने बालों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *