हनुमान जन्मोत्सव

हनुमान जन्मोत्सव | Kavita Hanuman Janmotsav

हनुमान जन्मोत्सव

( Hanuman Janmotsav )

तुम
ज्ञान- गुण – सागर हो
श्रीराम की रक्षा के लिये
जीवन का सर्वस्व मिटाकर तुमने
युध्द में अपने कौशल्य से लंका – दहन किया .

तुम्हारी
जागृत मूर्ति को मैं प्रणाम करता हूं
कि तुम्हारा नाम लेते ही
शत्रु -नाश दुर्भाग्य -दूर और प्रेत-मुक्ति हो जाती है .

तुमको
यह सिन्दूर समर्पित है
रूई के हरे पत्ते व सफेद फूलों की माला सहित
भोग लगाना — मेरा पुण्यकर्म है प्रतिदिन
इसे स्वीकार करो…

तुम्हीं
मानस की सर्वश्रेष्ठ आत्मा हो
शक्ति और सामर्थ्य तुम्हारी प्रार्थना करके
अंतस की गहराइयों में अनुभूत होते हैं .

हे प्रभु ! तुम मेरे प्रिय हो
मेरे आराध्य हो .

सुरेश बंजारा
(कवि व्यंग्य गज़लकार)
गोंदिया. महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/nine-new-poems-of-banjara/

Similar Posts

  • नामुमकिन है | Namumkin hai

    नामुमकिन है ( Namumkin hai )    काजल की कालिख हर ले काजल, नामुमकिन है। नफ़रत का नफ़रत से निकले हल, नामुमकिन है। हम जैसा बोएँगे, वैसा ही तो काटेंगे, दुष्कर्मों का निकले शुभ प्रतिफल, नामुमकिन है। दुख-दर्दों, संघर्षों के कटु अनुभव भी देगा, जीवन सुख उपजाएगा अविरल, नामुमकिन है। उनके आश्वासन का मित्रो कोई…

  • शरद चाँदनी | Sharad Chandni 

    शरद चाँदनी ( Sharad Chandni ) चली है ..पवन शीतल मंद सुगन्ध नूपुरखिले खिले हुए हैशरद की चाँदनी मेंकुन्द के फूलचंद्र पूर्ण आकार सोलह कलाओं को संग लियें उदित हुआ बदली तेजपुंज से भरी-भरीहो रही है अमृत वर्षाआकाश से आज बरस रही है शरद चाँदनीहै ओस की बूँद में भीअमृत बूटी चूर्णसब रोगों का होगा नाशमाँ…

  • मेरे बचपन आजा | Bachpan Par Hindi Geet

    मेरे बचपन आजा ( Mere bachpan aaja : Geet )   आजा रे, आजा रे मेरे बचपन आजा, प्यार के गीत सुना जा रे। मां की गोद भरी दुलारे, मीत मिलते प्यारे प्यारे। पिता संग इठला इठलाकर, देखें नए नए नजारे।   बचपन की पाठशाला,गिनती पहाड़े सीखें सारे। आजा रे, आजा रे मेरे बचपन आजा।…

  • घर में पधारो गजानंद जी | Ghar me Padharo Gajanan ji

    घर में पधारो गजानंद जी ( Ghar me padharo Gajanan ji )    घर में पधारो गजानंदजी आओ आंगणिया आओ। लंबोदर महाराज गणेश रिद्धि सिद्धि संग लाओ। दूंद दुंदाला सुंड सुंडाला विघ्नहर्ता गजानन देवा। श्रीगणेश गणपति गदाधर गौरी सुवन प्रथम देवा। शिवशंकर गौरीसुत प्यारे आय भरो भंडार हमारे। सजा धजा दरबार निराला आओ गणपति प्यारे।…

  • हत्यारी ठण्ड | Hatyari Thand

    हत्यारी ठण्ड ( Hatyari thand )   दिसम्बर की वो सबसे अधिक, सर्द ओर कोहरे भरी रात थी हर चेहरे के मध्य , सन्नाटा था स्टेशन पर, कोहरे ओर सन्नाटे के मध्य, उस काली मोटी भिखारन ने, खाली चाय के खोखे में, चिथड़े को बिछाया, गठरी बने बच्चे को लिटाया, कुछ ही घण्टो में, शीतलहर…

  • मन्नत | Mannat

    मन्नत ( Mannat )   रूपसी हो तुम्हीं मेरी प्रेयसी हो ग़ज़ल हो मेरी तुम्हीं शायरी हो बहार हो तुम ही तन्हाई भी हो जीवन की मेरे शहनाई भी तुम्ही दो गज ज़मीन हो मेरी तुम ही तुम ही फलक की रोशनी भी कल्पना हो मेरे जज़्बातों की तुम ही नर्म चादर हो खुशियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *