Poem on bhagya

भाग्य | Poem on Bhagya

भाग्य

( Bhagya )

 

भाग्य निखर जाये हमारा जब तकदीरे मुस्काती।
ग्रह आकर साथ देते, खुशियों की घड़ी आती।
सेवा स्नेह संस्कार हृदय में विनय भाव पलता है।
सद्भावो की धारा में, पुष्प भाग्य खिलता है।
पुष्प भाग्य खिलता है

किस्मत के तारे चमकते, सुखों का लगता अंबार।
अनुराग दिलों में पलता, जीवन में बरसता प्यार।
साथ नसीब उनका देता, वीर तूफानों में पलता है।
नसीबों के ताले खुल जाए, पुष्प भाग्य खिलता है।
पुष्प भाग्य खिलता है।

जीवन की हर डगर पर, हौसलों की होती दरकार।
राह की बाधाएं करती, पथिकों का आदर सत्कार।
दशानन का दंभ मिटाया राम कष्ट सबके हरता है।
उसकी लीला वो ही जाने,जब भगवान मिलता है।
पुष्प भाग्य खिलता है।

कृष्ण मित्र सुदामा निर्धन, खेल नसीबों का सारा।
एक तरफ द्वारकाधीश, दूजा दीन सुदामा प्यारा।
किस्मत की लकीरों का बोलो भेद कहां मिलता है
खुशियों की बरसाते कहीं भाग्य सोया मिलता है
पुष्प भाग्य खिलता है।

 

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पुलकित | Chhand pulkit

Similar Posts

  • सावन | Sawn par Kavita

    सावन ( Sawan ) सावन सरस सुखमय सुधा बरसा रहा, कलियन के संग मधुकर बहुत हर्षा रहा।।   नभ मेघ गर्जत दामिनी द्युतिया रही, प्रिय कंत केहि अपराध बस न आ रहा।।   ज्येष्ठ की सूखी धरा तरुणित हुयी, मोरनी संग मोर बहु सुख पा रहा।।   बारिश की शीतल बूंदें तन जला रही, हे…

  • मैं चाहता हूं बस तुमसे | Prem kavita in Hindi

       मैं चाहता हूं बस तुमसे ( Main chahta hun bas tumse )   मैं चाहता हूं बस तुमसे थोड़ा सा प्यार थोड़ा-सा मन थोड़ा-सा सुकून थोड़ा-सा अहसास।   मैं तुमसे चाहता हूं बस थोड़ी-सी हँसी थोड़ी-सी खुशी थोड़ी-सी बातें थोड़ी-सी शान्ति।   मैं तुमसे चाहता हूं बस थोड़ा-सा दर्द थोड़ा-सी तकलीफ़ थोड़ी-सी बैचेनी थोड़ी-सी…

  • हे भोले हे भंडारी | Kavita he bhole he bhandari

    हे भोले हे भंडारी ( He bhole he bhandari )   हे भोले हे भंडारी   वो दुनिया थी और अब आ गया कलयुग घोर   ज़हर जो तूने समा लिया था कंठ में वो अब फैल गया है सब ओर   अब क्या सोच रहा है कुछ नहीं क्यों बोल रहा है   क्या…

  • जीवन एक संगीत | Kavita Jeevan ek Sangeet

    जीवन एक संगीत ( Jeevan ek Sangeet ) प्रकृति की कण-कण में है संगीत। जीवन के हर क्षण क्षण में है संगीत। वर्षा की गिरती बूंदों में संगीत। बादलों की गर्जनों में संगीत। सर सर बहती हवाओं में संगीत। साज और सुरों के बिना सुना है संसार। मधुर स्वर बहती बांसुरी और सितार में संगीत।…

  • फूल और कांटे | Phool aur kaante | Kavita

    फूल और कांटे ( Phool aur kaante )   सदा रहो मुस्काते राही नित पथ में बढ़ते जाना बाधाओं का काम रोकना निरंतर चलते जाना   फूल और कांटे जीवन में सुख दुख आते जाते संघर्षों में पलने वाले सौरभ भरकर मुस्काते   पुष्प की सुंदरता को हम दूर से निहारा करते कांटो से सुरक्षा…

  • बचपन का गाँव | Bachpan ka Gaon

    बचपन का गाँव ठण्डी-ठण्डी छांव मेंउस बचपन के गाँव मेंमैं-जाना चाहती हूँ।तोडऩा चाहती हूँबंदिश चारों पहर की।नफरत भरी येजिन्दगी शहर की॥अपनेपन की छायामैं पाना चाहती हूँ।उस बचपन के गाँव मेंमैं-जाना चाहती हँ हूँ॥घुट-सी गयी हूँइस अकेलेपन मेंखुशियों के पल ढूँढ रहीनिर्दयी से सूनेपन मेंइस उजड़े गुलशन कोमैं महकाना चाहती हूँ।उस बचपन के गाँव मेंमैं-जाना चाहती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *