Kavita he nari

हे नारी तुझे नमन | Kavita he nari

हे नारी – तुझे नमन

( He nari – tujhe naman )

 

नारी तू नारायणी तु ही शक्ति अद्वितिया
तेरे हर रूप को नमन तु वंदनीया है पूजनीया

माँ का रूप धरा जब त्याग की प्रतिमूरत कहलाई
पत्नी बहन बेटी बनकर तूने खुश्बू सी फैलाई

तू सृष्टि की रचियेता है प्रकृति का अनुपम उपहार
तेरी ताकत को देवता भी करते नमन

तू संस्कारो की जननी तू ही अन्नपूर्णा कहलाई
ते रे ही आँसुओ से हर युग में प्रलय भचकार आई

तू अपने अस्तित्व की स्वमं निर्माता है
अपने भाग्य की स्वमं विधाता है

तुम्हें रुकना नहीं चलना होगा
तुम्हे माँगना नहीं लड़ना होगा

हे नारी हे नारायणी , तू ही शक्ति अद्वितिया
तेरे हर रूप को नमन, तू वन्दनीया है पूजनीया

तेरी कब कोई कहानी हुई है
जब हुई है औरो की जबानी हुई है

तू जीती रही औरो ही के लिए
आहत होती रही अपनों से सदा

कभी विश्वास कभी प्रेम में छली गई
कभी मुस्कुराई कभी भुलाई गई

औरत की कब कोई कहानी हुई है
जब हुई है और उनकी जबानी हुई है

 

डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :-

क्या चाहती हो सुन्दर नारी | Geet in Hindi

Similar Posts

  • एक बार मनुहार करना जरूर

    एक बार मनुहार करना जरूर नदी की तरह तुम बहना जरुर,सुभावों को नमन करना जरूर। मन का मीत जब मिल जाए,एक बार मनुहार करना जरुर। मनुजता की पहली पसंद प्रेम,जीवन में सच्चा प्रेम करना जरुर। गम का शोर बेहिसाब समुन्दर में,नदी बनकर समुद्र से मिलना जरूर । झुरमुट की ओट से झांकती चाँदनी,चाँद संग सितारों…

  • जीवन एक संगीत | Kavita Jeevan ek Sangeet

    जीवन एक संगीत ( Jeevan ek Sangeet ) प्रकृति की कण-कण में है संगीत। जीवन के हर क्षण क्षण में है संगीत। वर्षा की गिरती बूंदों में संगीत। बादलों की गर्जनों में संगीत। सर सर बहती हवाओं में संगीत। साज और सुरों के बिना सुना है संसार। मधुर स्वर बहती बांसुरी और सितार में संगीत।…

  • भुजंग भूषण कैलाशपति | Mahakal Kavita

    भुजंग भूषण कैलाशपति ( Bhujang Bhushan Kailashpati )    तेरे दर पर शीश नवाता बाबा तेरे मंदिर जाता हूं लोटा भर के जल चढ़ाऊं अर्पण करने आता हूं तेरा नाम जपूं निशदिन बाबा तेरा ध्यान लगाता हूं मंझधार में डूबी नैया शिव दिल का हाल सुनाता हूं हे कैलाशी तू अविनाशी शिव नीलकंठ महादेव डमरू…

  • सुभाष चंद्र बोस : Poem on Subhash Chandra Bose

    सुभाष चंद्र बोस शायद सदियों में होती हैंपूरी एक तलाश,शायद विश्वासों को होतातब जाकर विश्वास। शायद होते आज वो जिंदाभारत यूं ना होता,शायद दुश्मन फूट-फूट करखून के आँसू रोता। आजादी की भेंट चढ़ गयेहुआ अमर बलिदान,श्रद्धा पूर्वक नमन आपकोहे वीरों की शान। मोल असल इस आजादी कीआपने हीं समझाया,दिया जवाब हर इक ईंटों कापत्थर बन…

  • पर्यावरण की व्यथा | Paryavaran ki Vyatha

    पर्यावरण की व्यथा ( Paryavaran ki vyatha )   बहुत दुखी हैं आज प्रकृति। सबसे अपनी व्यथा कहती, कोई सुने इसकी गुहार, बंद करें इसका संहार। पल पल पीड़ा को सहती, बहुत दुखी हैं आज प्रकृति। अपनी जरुरत की खातिर, क्युॅ॑ चलाते धार हथियार। इसे भी तो कष्ट होता, कभी समझें इसका प्यार। सभी को…

  • सोचो नया कुछ करने की

    सोचो नया कुछ करने की ******* वर्ष नया है तुम भी सोचो नया नया कुछ करने की। करो सामना चुनौतियों की, समय यही है लड़ने की; मुसीबतों से नहीं डरने की। कलम उठाओ, रफ़्तार बढ़ाओ; झटके में एक सीढ़ियां चढ़ जाओ। पहुंच मंजिल पर थोड़ा सुस्ता लेना रास्ते में थक बैठने की- न किसी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *