Kavita Jada aaya

जाड़ा आया | Kavita Jada aaya

जाड़ा आया 

( Jada aaya )

 

आया जाड़ा की ऋतु प्यारा

बदल गया है मौसम सारा

फसल पाकि गय कटि गय धान

ढोंइ अनाज लइ जाय किसान

पड़य शीत खूब ठरै बयार

कबहूं पाला कबहुं तुषार

शीत ठरै कापैं पशु पक्षी

धूप लगै तब तन को अच्छी

जाड़े की हैं बात निराली

धूप लगे अति उत्तम आली

पछुआ पवन चले पुरवाई

करते जैसे हाथा पाई

ठंड बढ़ै तन कापै थर थर

तापै तपता सब अपने घर

बैठ किनारे तपता तापै

बच्चा युवा पुरनिया कापैं

सुरती मल मल बूढ़ पुरनिया

बात-चीत खुब बढ़ बढ़ हाकैं

पड़ै ओस खुब टप टप चूवै

कोहरा घेरत घर में आवै

ओढ़त हैं सब गरम रजाई

पाकै पूड़ी खीर मलाई

खाओ चाहे जितना भाई

नरम गरम सब कुछ पच जाई

खांसी कै खूब चलै बयार

छीकैं खासैं चढै बुखार

रातौ दिन अब मच्छर लागै

इधर उधर भिन भिन भिन नाचै

गर्मी अब तो कहैक रहिगै

ठंडी में भी मच्छर लागै

हाथ पांव तक कपड़ा पहनों

सुन लो भाई सुन लो बहनों

धुंइहर का न रहा जमाना

मच्छरदानी अवश्य लगाना।

 

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

जाड़े की धूप | Jaade ki dhoop par kavita

Similar Posts

  • मर्द का दर्द | Mard ka Dard

    मर्द का दर्द ( Mard ka dard )    थाली बजी, खुशियां मनाई, लड़के होने पर सबने बधाईयां बांटी, बलाइया ली, काला टीका लगाया, परिवार का वंश देने पर सबने मां को गले लगाया, धीरे-धीरे वक्त बीता, राजकुमार की तरह मैं रहा जीता, यौवन के पड़ाव पर खुद से जब रूबरू हुआ, एक राजकुमार से…

  • वही खत वही दीवानगी चाहिए

    वही खत वही दीवानगी चाहिए वही खत वही दीवानगी चाहिए दोस्त बचपन का वह सादगी भरी जिंदगानी चाहिए खेल सकुं गुल्ली डंडा, छुपन छुपाई, गुड्डे गुड़ियों के साथ ऐसी वर्दान कि रब से मेहरबानी चाहिए वही खत वही,,,,,,, नहीं चाहिए माया ममता नहीं मकड़जाल कि जिंदगानी चाहिए वह खेल वह बचपन वह गांव कि हावा…

  • मूर्ख दिवस | Kavita Murkh Divas

    मूर्ख दिवस ( Murkh Divas )   हम मुर्ख बने मुर्ख रहे आज भी मुर्ख बनें हैं मुर्ख हैं सोचे हि नहीं कभी तात्पर्य इस मूर्खता का कर लिए स्वीकार्य हंसकर चली गई चाल थी यह हमारी संस्कृत्ति के तोड़े जाने की पावन पुनीत चैत्र प्रतिपदा को मुर्ख दिवस साबित करने की हा, हम मुर्ख…

  • 2020 कोरोना महामारी का साल | Corona kavita

     2020 कोरोना महामारी का साल  ( 2020 Corona mahamari ka sal )    यह साल 2020 कोरोना महामारी का साल है ||   1. हाहाकार मची दुनिया में, कैसी ये बीमारी है | चाइना से ये प्रकट हुई, सारी दुनिया पर भारी है | हजारों ग्रसित थे शुरुवात मे, करोडों मे हावी महामारी है |…

  • मानव तन पाकर भजा न प्रभु को

    मानव तन पाकर भजा न प्रभु को मानव तन पा करके, भजा न प्रभु को जो। यह अनमोल जीवन अपना, वृथा ही दिया उसने खो। मानव तन पा करके, भजा न प्रभु को जो। गया ठगा द्वारा ठगिनी माया के। झूठा रंग चढ़ाया अपनी काया पे। छोड़ फूल बीज कांटे का, लिया बो जो। यह…

  • वह आदमी | Kavita Wah Aadmi

    वह आदमी ( Wah Aadmi )   वह आदमी दो कमरों के मकान में बड़ा खुश था कि अन्ना – आन्दोलन ने उसे राजनीति के कच्चे शीशे में जड़ा सपना दिखा दिया . वह आदमी सब पर आरोप मढ़ा हुआ जा बैठा महत्वाकांक्षा के औंधे शिखर पर . वह आदमी चुंकि आम आदमी था लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *