Facebook par Kavita

फेसबुक | Facebook par Kavita

फेसबुक

( Facebook )

फेसबुक ,सामाजिक संवाद का अवतार

वर्तमान समय प्रौद्योगिकी,
मनुज जीवन अभिन्न अंग ।
भौगोलिक सीमाएं विलोपित,
वसुधैव कुटुंबकम् मंत्र संग ।
मार्क जुकरबर्ग परम योगदान,
श्री गणेश बेला दो हजार चार ।
फेसबुक, सामाजिक संवाद का अवतार ।।

अभिव्यक्ति प्रस्तुति अनंत अवसर,
लेख कहानी कविता माध्य ।
वीडियो रील अनूप युक्ति,
निज वैचारिकी ध्येय साध्य ।
पसंद प्रतिक्रिया आह्लाद अद्भुत,
प्रेरणा पुंज सुझाव अपार ।
फेसबुक, सामाजिक संवाद का अवतार ।।

हिय प्रियल मैत्री अनुपमा,
समता समानता भाव वंदन ।
सकारात्मक सोच विस्तर्ण पथ,
सरस सरल परिवेश मंडन ।
विविधता अंतर एकता दर्शन,
मानवता उत्कर्ष स्वप्न साकार ।
फेसबुक, सामाजिक संवाद का अवतार ।।

अद्यतन तथ्य गहन अभिव्यंजना ,
सदा तृप्त जिज्ञासु भावनाएं ।
हर वय सहर्ष प्रतिभाग,
संचेतन सुषुप्त ह्रदय आशनाएं ।
प्रगति स्पंदन अपनत्व अथाह,
अभिरक्षक सर्व धर्म परंपरा संस्कार ।
फेसबुक, सामाजिक संवाद का अवतार ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • नौशाबा की कविताएँ | Naushaba Poetry

    अफ़सोस ज़िंदगी की राहों में,हर कोई तकलीफ़ों से गुज़रता है,तपता है गम की धूप मे कभीकभी देखता है स्वप्न खुशियों केमगर अफ़सोस !डसते हैं रात के अंधेरे बहुतभोर का उजाला भी ठहरता कहाँ है! सालते ही रहते हैंटूटे ख्वाबों के एहसासहर लम्हा बीती घड़ी का हिस्सा होता हैदूर दूर तक रहती हैं विरानियाँहर पल गुजरा…

  • शेखर की कविताएं | Shekhar Hindi Poetry

    पृथ्वी आज रोती पृथ्वी आज रोती करती हमसे विनती मत कर मेरा दोहन मैं हूं तेरा संजीवन पेड़-पौधे हैं मेरे वास मत कर इसका उपहास हिमनद हैं मेरी संरचना कर तू इसकी  अर्चना मत कर तू अबीर लगा एक पेड़ जरूर देर सबेर,देर सबेर टेर पर टेर,टेर पर टेर धरा का मैं नीला सागर धरा…

  • अनजान राहें | Poem anjaan raahen

    अनजान राहें ( Anjaan raahen )   वीरान सी अनजान राहें दुर्गम पथ बियाबान राहें। मंजिलों तक ले जाती हर मुश्किल सुनसान राहें।   उबड़ खाबड़ पथरीली गर्म मरुस्थल रेतीली। पर्वतों की डगर सुहानी हिम खंडों में बर्फीली।   घने वनों से होकर गुजरे लंबी चौड़ी सुगम राही। गांवों शहरों को जोड़ें कच्ची पक्की दुर्गम…

  • शतरंज | Shatranj par Kavita

    शतरंज ( Shatranj )    भारत देश के पुरानें खेलों में से एक यह शतरंज, जिसकी उत्पत्ति यही हुई जिसे कहते थें चतुरंग। लेख व आलेख मिलेंगे जिसके भारतीय ग्रंथों में, आगे चलकर ये चतुरंग खेल कहलाया शतरंज।। पहले जिसको खेला करते थें वो राजा महाराजा, जिसमें भरपूर-बुद्धि का यह प्रयोग किया जाता। उब चुके…

  • जन्मदिवस की बधाई अविनाश | Happy Birthday

    जन्मदिवस की बधाई अविनाश ( Happy Birthday Avinash )    सुबह-सुबह तुम्हें एक पैगाम देना है, जन्म दिवस की तुमको बधाई देना है। गुज़रे सारी उम्र आपकी हॅंसी-खुशी से, आपकी सुबह को नया प्रकाश देना है।। सदैव ख़ुश रहो तुम यू ही अविनाश, आज सूर्योदय आपके लिए है ख़ास। गुलाब फूल लिए इन्तजार है तुम्हारा,…

  • खुशियों की फुलझड़ी जलाओ | Deepawali ke geet

    खुशियों की फुलझड़ी जलाओ ( Khushiyon ki phuljhadi jalao )   आई दिवाली नाचो गाओ खुशियों की फुलझड़ी जलाओ दीप प्रेम के रोशन करते स्वागत में सब घर सजाओ खुशियों की फुलझड़ी जलाओ   प्यार के मोती जग लुटाओ स्नेह सुधारस खूब बहाओ दीन हीन को गले लगाकर मानवता का धर्म निभाओ खुशियों की फुलझड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *