Kavita Kaise Manaungi main Holi

कैसे मनाऊँगी मैं होली | Kavita Kaise Manaungi main Holi

कैसे मनाऊँगी मैं होली ?

( Kaise Manaungi Main Holi ) 

 

कैसे मनाऊँगी मैं होली
अगर नहीं तुम आओगे।
कैसे लूँगी मीठी करवट,
अगर नहीं तुम आओगे।

साथ-साथ खाई थी कसमें
जो जीने -मरने की,
सराबोर करूँगी किसको
अगर नहीं तुम आओगे।

मालूम है मुझको कि तू
हो सरहद की रखवाली में,
लौटेगा बिना रंगे फागुन,
अगर नहीं तुम आओगे।

मैं हूँ जीवित बस तेरे सहारे,
ऐ! मेरे सुन्दर फ़ौजी,
नहीं पहनूँगी गुलाबी साड़ी,
अगर नहीं तुम आओगे।

एक दूजे में खोकर दुनिया,
भर ली अपनी झोली।
किसे दिखाऊँ नाजो-अदा
अगर नहीं तुम आओगे।

नजर तुम्हारी लगी हुई है,
उस प्राण प्रिय तिरंगे पर,
आज करूँगी किससे शरारत,
अगर नहीं तुम आओगे।

मैं रंग लूँगी कोरे बदन को
उस सरहद की खुशबू से,
मन की मैल कौन धोएगा,
अगर नहीं तुम आओगे।

हूक उठ रही है जो अल्हड़
मेरी इस भरी जवानी में,
पर मिटने न दूँगी लक्ष्मणरेखा,
अगर नहीं तुम आओगे।

पहली होली, नई ये चोली,
कुलेल है करती नथुनी,
रहूँगी रंग -भंग -हुड़दंग से दूर,
अगर नहीं तुम आओगे।

मस्ती चढ़ी है,न डूबेगी कश्ती,
भले है नमकीन महीना,
कैसे खुलेगा घूँघट-पट ये,
अगर नहीं तुम आओगे।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),मुंबई

यह भी पढ़ें :-

लगी आग को वो बढ़ाने लगे हैं | Hindi Mein bf Wali Shayari

Similar Posts

  • मिट्टी के बर्तन | Mitti ke bartan par kavita

    मिट्टी के बर्तन ( Mitti ke bartan )   अपनें परिवार का एक हौंसला हूँ में, कैसे कह दूँ दोस्त थकने लग गया में। मेरी पूरी उम्र निकल गई इस मिट्टी में, नई आकृति देने और बर्तन बनाने में।। हम भी पुतले है इस धरा पर मिट्टी के, आखिर में मिलना ही है इसी मिट्टी…

  • Hindi Poetry On Life -जिंदगी कटी पतंग है

    जिंदगी कटी पतंग है ( Jindagi Kati Patang Hai )     जिंदगी कटी पतंग है, कठिनाइयों से तंग है!! छोर का पता नहीं कुछ डोर का पता नहीं जाएगी किधर किसी ओर का पता नहीं पता नहीं दूर कब , कब अपने संग है …   जिंदगी कटी पतंग है … कभी पास में…

  • जीने की कला | Jeene ki Kala

    जीने की कला ( Jeene ki kala )    माना की कठिनाइयां बहुत है संघर्ष भरे जीवन और प्रतिस्पर्धा से भरी इस युग में फुर्सत और सुकून का होना एक बहुत ही कठिन चुनौती है तो क्या यही जीवन है इसे ही स्वीकार कर लें और छोड़ दें हर खुशी भूल जाए मुस्कान और हर…

  • सावन | Swan kavita

    सावन  ( Sawan )   –> आया सावन झूमते, धरती को यूं चूमते || 1.फूल खिल रहे बगियन में, रंग बिरंगे तरह-तरह | बादलों में बिजली चमके, रिम-झिम बरसे जगह-जगह | कहीं मूसलाधार हो बारिश, टिम-टिम बरसे कहीं-कहीं | कोई कहता रुक जा मालिक, कहता कोई नहीं-नहीं | –>आया सावन झूमते, धरती को यूं चूमते…

  • बचपन आंगन में खेला | Kavita bachpan aangan mein khela

    बचपन आंगन में खेला ( Bachpan aangan mein khela )   नन्हे नन्हे पाँवों से जब,बचपन आँगन में खेला। मेरे घर फिर से लगता है,गुड्डे गुड़ियों का मेला।। खाली शीशी और ढक्कन में, पकवान भी खूब सजें डिब्बों पीपों में लकड़ी संग, रोज ढोल भी खूब बजें खिड़की के पीछे जा जाकर, टेर लगाना छिप…

  • आखिर क्यों | Aakhir Kyon

    आखिर क्यों ( Aakhir Kyon )    युगों से उठ रही थी आँधियाँ न जाने क्यूं ओले बरसै क्यूं तूफानों ने किया रुख मुझ पर, क्यूं, आखिर क्यों ? क्या ईश्वर को था मंजूर जो ले बैठा परीक्षा मेरी मैंने तो अपने मन-वचन से किया था सब वरण फिर मेरी साधना पर, प्रश्न चिन्ह आखिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *