अनुत्तरित प्रश्न

अनुत्तरित प्रश्न | Kavita

अनुत्तरित प्रश्न

( Anuttarit Prashna )

 

रास्ते से गुजरते हुए
एक प्राकृतिक आॅक्सीजन टैंकर ने
देख मुझे रोका
हाल मुझसे मेरा पूछा।
दोस्त क्या हाल है?
कुछ देख रहे हो?
समझ रहे हो
इन दो टके के
कृत्रिम आक्सीजन सिलिंडरों की कीमत
जरा सा कोरोना प्रेशर क्या पड़ा
अपनी औकात दिखा रहे हैं?
बनाने वाले इसके
लोगों को लूट रहे हैं।
दुगने तिगने दामों पर सब खरीद रहे है ,
मिल जा रहा यही बहुत है!
यह कह बेच रहे हैं;
बाप का माल समझ रहे हैं।
धंधा चमका लिया है,
अरे मानवों तूने !
आपदा को भी अवसर बना लिया है?
आदम जात?
तुम लोगों की औकात ही इतनी है,
आदत भी वैसी ही है।
मर रहे हैं तुम्हारे अपने ही
फिर भी निर्लज्ज हो लूट रहे हो,
लाशों पर अपनी महलें पीट रहे हो?
हमें देखो
खड़े खड़े सदियों से
नि:शुल्क आॅक्सीजन
और न जाने क्या क्या?
दिए जा रहे हैं।
पीढ़ियों से
कभी कुछ नहीं मांगा तुमसे
न मांगा मेरे परिवार ने।
मनमानी करते हो फिर भी
चुपचाप सहते आए हैं
लेकिन तुम्हारी देख हरकत
सकते में हम तो आए हैं!
नि:शुल्क सर्वस्व दे अब पछता रहे हैं।
सोचो अगर हम भी वसुलने लगे?
कालाबाजारी करने लगे?
अपनी शर्तों पर दें आॅक्सीजन
सोचो कैसा होगा तेरा जीवन!
क्या होगा तेरा ?
जवाब मुझे न कुछ सूझा
बिन बोले
सिर झुकाए
मुंह लटकाए
सोचते बुदबुदाते
राह अपनी चल दिए।

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : –

मुर्दे की अभिलाषा | Kavita Murde ki Abhilasha

 

Similar Posts

  • झाडू | Jhadu | Kavita

    झाडू  ( Jhadu ) उठ कर सुबह पहला काम…|| 1.सुबह हुई फिर नींद खुली, और हांथ मे ले ली जाती है | सबसे पहले उठ सुबह सबेरे, हर रोज घसीटी जाती है | आंगन कमरे दहलानों का, सब कूडा इकठ्ठा करती है | काम खतम कर सब अपना, कोने मे रक्खी रहती है | उठ…

  • तेरे नयनों की बरसात

    तेरे नयनों की बरसात तेरे नयनों की बरसातसावन भादो की है जैसे सौगातमैने रखी है जतन कर अपने पासतेरे नयनों की बरसात …विरह बिछोह बड़ी लंबी है आईआ जाओ तुम की ह्दय प्राण से मैने पूकार है लगाईयाद करे मन मेरा तुम्हे दिन-राततेरे नयनों की बरसात ….सावन भादो की है जैसे सौगातमैने रखी है जतन…

  • आओ पेड़ लगाएं हम | Paryawaran par kavita

    आओ पेड़ लगाएं हम ***** आओ पेड़ लगाएं हम, चहुंओर दिखे वन ही वन। निखर जाए वातावरण, स्वच्छ हो जाए पर्यावरण। बहें नदियां निर्मल कल-कल, बेहतर हो जाए वायुमंडल। नाचे मयूर होकर मगन, झूमे धरती और गगन। मंद मंद बहे मदमस्त पवन, शतायु हो जाए मानव जीवन। बगिया महके बचपन चहके, खिला खिला रूप यौवन…

  • बारह महीनों का संदेश

    बारह महीनों का संदेश जनवरीनव वर्ष का संकल्प लो, बदलें अपने हाल,सर्दी की ठिठुरन में, ढूंढें जीवन का सवाल।नवजागरण का दीप जलाओ, ज्ञान का करो मान,मानवता का पाठ पढ़ें, करें सच्चा अभिमान। फरवरीप्रेम का संदेश लाए, रिश्तों का आधार,दुनिया के हर कोने में, बस हो प्यार ही प्यार।स्वार्थ को हटा कर, दया का दो दान,दिलों…

  • हंसती एक लड़की | Hansti ek Ladki

    हंसती एक लड़की ( Hansti ek Ladki ) ज़ोर से हंसती एक लड़की मानो खटकती है हर पुरुष की आँखों में मानो वो एक ख़तरा पैदा कर देती है हर उस स्त्री के लिये जिसे वो बांध कर आए हैं अपने घर की चारदिवारी में ज़िम्मेदारियों की ज़ंजीरों से। ये हंसी सीधा हमला कर देती…

  • 222 वां आचार्य श्री भिक्षु चरमोत्सव दिवस

    222 वां आचार्य श्री भिक्षु चरमोत्सव दिवस प्रातः स्मरणीय क्रांतिकारी वीर भिक्षु स्वामी को आज उनके 222वें चरमोत्सव दिवस पर भाव भरा वंदन । महामना आचार्य श्री भिक्षु को शत – शत श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चरमोत्सव दिवस पर मेरे भाव……..…. करे तन्मय बनकर भिक्षु स्वामी का स्मरण । इससे बढ़कर और कोई दूसरा नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *