सहारा

Hindi Kavita -सहारा

सहारा

(Sahara )

 

सहारा किसका ढूँढ रहा है कि जब,

श्रीनाथ है नाव खेवईया।

रख उन पर विश्वास भवों से,

वो ही पार लगईया॥

सहारा किसका….

*

कर्म रथी बन धर्म पे ही चल,

मन में नाथ को अपने रख कर।

गर विश्वास प्रबल होगा तक,

वो ही है पार लगईया॥

सहारा किसका…..

*

विष में अमृत भर देता वो,

जनम मरण को तर देता वो।

मीरा का भगवान वही है,

वो ही नाग नथईया॥

सहारा किसका…..

*

वो ही श्रीहरि वो ही राघव,

वो ही कृष्ण कन्हैया।

शबरी की बेरी में वही है,

वो ही रास रचईया॥

सहारा किसका…..

*

शेर के अन्तर्मन में वो है,

इस जग के कण-कण में वो है।

क्यों मूरख बन भटक रहा है,

जब वो राह दिखईया॥

सहारा किसका….

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें : 

Hindi Kavita On Life -प्रतिघात

Similar Posts

  • यादें | Kavita

    यादें ( Yaaden ) जाती है तो जाने दों,यह कह नही पाया। नयनों के बाँध तोड़ के, मैं रो नही पाया। वर्षो गुजर गए मगर, तू याद है मुझको, मै भूल गया तुमको, ये कह नही पाया।   दिल का गुबार निकला तो,शब्दों में जड दिया। तुम जैसी थी इस दिल में तुझे,वैसा गढ़ दिया।…

  • अतुल्य भारत | Kavita Atulya Bharat

    अतुल्य भारत ( Atulya Bharat ) अतुल्य भारत, हिय प्रियल छवि सर्व धर्म समभाव छटा, स्नेह प्रेम भाईचारा अनंत । विविधता अंतर एकता, जीवन शैली संस्कार अत्यंत । खेती संग खुशहाली अथाह, परिश्रमी ओज सम रवि । अतुल्य भारत, हिय प्रियल छवि ।। दक्षिणी एशिया वृहत्तर राष्ट्र, पर्यटन क्षेत्र अति उत्तम । उत्तर शोभा दिव्य…

  • पिया संग खेली होली | Kavita piya sang kheli holi

    पिया संग खेली होली ( Piya sang kheli holi )   भंग जब हमने पीली थी पिया संग खेली होली थी मस्ती में झूम गए सारे भीगी रंग में चूनर चोली थी तन-मन सारो हर्षायो रे रंगीलो फागुन आयो रे   बलम पिचकारी ले आयो खुशी को रंग मन छायो गाल पर रंग गुलाल लगायो…

  • मैं अछूत हूं | Main Achut Hoon

    मैं अछूत हूं ( Main achut hoon )   गरीब हूं तो क्या हुआ ! इमानदारी से कमाता हूं दो रोटी ही सही मेहनत की कमाई खाता हूं। मुझे कष्ट नहीं है न अफसोश है कि मैं गरीब हूं, दुख है ! कि लोग मुझे कहते हैं कि मैं अछूत हूं! एहसास करो गरीबी खराब…

  • अब भी मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ

    अब भी मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ आज पुरानी धुन में तेरी आवाज़ सुनी, जैसे किसी ख्वाब की छांव हो,जो पल तेरे संग बिताए, अब भी दिल के करीब हैं,तुझसे बिछड़ गया हूँ, फिर भी मिलने की उम्मीदें अजीज़ हैं।तेरे बिना अब खुशियों की ओर बढ़ने से डरता हूँ,निश्चित कुछ नहीं, फिर भी मैं तेरा…

  • समझदारी | Samajhdari

    समझदारी ( Samajhdari )   यह संभव ही नहीं कि लोग मिले आपसे पहले की तरह ही उनका काम निकल जाने के बाद भी रहे नहीं संबंध अब पहले जैसे आपकी अपेक्षाएं और विश्वास ही कष्ट अधिक देते हैं उम्मीदों का दौर अब खत्म हुआ अपने पैरों को मजबूत आप ही बनाए रखें भरोसा दिलाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *