कस्तूरी गंध | Kavita Kasturi Gandh

कस्तूरी गंध

( Kasturi Gandh )

तुमको क्या मालूम कि, कितना प्यार किया करती हूं।
ठोकर खाकर संभल-संभल,कर सदा बढ़ा करती हूं।‌।
रुसवा ना हो जाए मोहब्बत की ये, दुनियां हमारी।
मिले उमर लंबी इसको ये, दुआ किया करती हूं।।

आशाओं के दीप जलाएं ,हृदय अंधेरी कुटिया।
बाती बन में जली प्रियतम, सदा तुम्हारी सुधियां।।
मिल के दिया बाती सजना,प्रीत की रीत निभाएं।
मैं ही पिघली मोम सरीखी, तन्हाई की रतियां।।

तुमको क्या मालूम कि कितना, प्यार किया करती हूं।

सुध- बुध खो में बावरी हो गई, बोली वीणा जैसी।
गीतों में शब्दों की सरिता, बहीं ये सजना कैसी।।
बिरही मं का दर्द बना, कस्तूरी गंध के जैसा।
यौवन धन की मैंने वसीयत, की है साजन तुमको।।

तुमको क्या मालूम कि कितना, प्यार किया करती हूं।

अब और ना भटकाओ “प्रीत”, मेरे इस पागलपन को।
मेरे प्यार की मंज़िल हो तुम, रोको न इस मन को।।
चंदन वन सी देह महकती, कैसे इसे छुपाऊं।
कई निगाहें गिद्ध बनी है, देखे यौवन धन को।।

तुमको क्या मालूम कि कितना, प्यार किया करती हूं।
ठोकर खाकर संभल संभल, कर सदा बढ़ा करती हूं।।
रुसवा ना हो जाएं मोहब्बत की, ये दुनियां हमारी।
मिले उमर लंबी इसको ये, दुआ किया करती हूं।।

Dr. Priyanka Soni

डॉ. प्रियंका सोनी “प्रीत”

जलगांव

यह भी पढ़ें :-

ज़ख़्म हुए नासूर | Zakhm Hue Nasoor

Similar Posts

  • लो आई जगमग दिवाली | Diwali ke geet

    लो आई जगमग दिवाली ( Lo aayi jagmag diwali )   लो आई जगमग दिवाली दीप जले घर आंगन में। खुशियों भरी बहारें आई फूल खिले हर आंगन में। दीप जले घर आंगन में   सद्भावों की बहती धारा धन वैभवता भंडार रहे। लक्ष्मी जी की कृपा बरसती खुशियां अपार रहे। रिश्तो में मधुरता घोले…

  • मित्र | Mitra par kavita

    मित्र ( Mitra )   अर्पण दर्पण और समर्पण मित्र तेरी यह पहचाने है l दुख में भय में और सुखों में हाथ मेरा वह थामें हैl वादों, रिश्तो से और नातो से ऊंचे उसके पैमाने हैंl गलत सही जो मुंह पर कह जाए दोस्त वही सुहाने हैंl ताकत साहस और ढाढस, में मित्र ही…

  • अजेय इंडिया हमारा

    अजेय इंडिया हमारा आन-बान-शान की निशानी है इंडिया जीत टी-20 का प्रमाण है इंडिया परचम अजेय का गगनचुम्बी है इंडिया पंख जज्बा-जोश की बुलंदी है इंडिया विजयी विराट की लहर है इंडिया वैश्विक चुनौतियों का सामना है इंडिया शेखर कुमार श्रीवास्तव दरभंगा( बिहार) यह भी पढ़ें :-  बचपन लौटा दो | Kavita Bachpan lauta do

  • Kavita | लहर कोरोना की

    लहर कोरोना की ( Lahar Corona Ki )   सूनी गलियां सूनी सड़कां सुनो सब व्यापार है गाइडलाइन रो पालण कारणों सौ बाता रो सार है   कवै डागदर बचकर रहणो भीषण ई बीमारी सूं मौत को तांडव छारयो है कोरोना महामारी सूं   दूरी राखो आपस म मुंह पर मास्क जरूरी है प्रशासन सचेत…

  • रिद्धि-सिद्धि के दातार | Riddhi-Siddhi ke Datar

    रिद्धि-सिद्धि के दातार ( Riddhi-Siddhi ke datar )    हर कार्य प्रारम्भ करतें बाबा हम लेकर आपका नाम, दीप जलाकर पुष्प चढ़ाकर शुरु करतें अपना काम। भोग लड़वन का लगातें आपके गजानंद सवेरे शाम, बुद्धि कौशल के देवता आपकों कोटि-कोटि प्रणाम।। शादी हो या कोई उद्धघाटन मुंडन अथवा गृह प्रवेश, सिद्धविनायक मंगलमूर्ति शुभम हर-लेते हो…

  • सड़क सुरक्षा | Sadak suraksha par kavita

    सड़क सुरक्षा ( Sadak suraksha )   1. वाहन चलाते थूकना, है खतरे का काम। हो सकता है हादसा, जा सकती है जान। 2. बेल्ट बांध गाड़ी चला, तेज चाल मत चाल। दुर्घटना भी घट जावे, बचे अंग अरु भाल। 3. दक्षता से वाहन चले, सीख सार संभाल। यात्रा जब हो दूर की, ईंधन हवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *