लोग क्या कहेंगे | Kavita Log Kya Kahenge

लोग क्या कहेंगे

( Log Kya Kahenge )

हमें लोग क्या कहेंगे, अब लोगों को भी कहने दो।
मतलब की है सारी दुनिया, स्वार्थ में ही रहने दो।

तुमको अब बढ़ते जाना, कुछ काम ऐसा कर लो।
जीवन में कुछ है पाना, खुशियों से झोली भर लो।

साध लो अब निशाना, मंजिल पर तुमको जाना।
यह दुनिया एक अजूबा, यहां कोई नहीं ठिकाना।

उगते हुए सूरज को, ये दुनिया सलाम करती है।
बचके रहना जरा, ये सरेआम नीलाम करती है।

हजार मुंह हजार बातें, लोगों का काम है कहना।
अपनी मस्ती में रहना, खुशियों से झोली भरना।

लोग तो निवाला, कभी मुंह तक भी न जाने देंगे‌।
सुख की दो रोटी घर में, तुम्हें चैन से ना खाने देंगे।

लोगों का काम कहना, वो करेंगे बहुत सी बातें।
सुख दुख में काम आना, सुख में वो काम आते।

करते चलो वही तुम, खुद दिल देता जो गवाही।
लोग क्या कहेंगे, मत सोचो कभी पथ के राही।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

मै राही संघर्ष का | Mai Rahi Sangharsh ka

Similar Posts

  • बुद्ध पूर्णिमा | Kavita Buddha Purnima

    बुद्ध पूर्णिमा ( Buddha Purnima )   समरसता श्री वंदन, गौतम बुद्ध उपदेशों में धर्म कर्म आध्यात्मिक क्षेत्र, नर नारी महत्ता सम । जाति विभेद उन्मूल सोच, मानव सेवा परम धम्म । क्रोध घृणा द्वेष अनुचित, नेह समाधान उग्र आवेशों में। समरसता श्री वंदन,गौतम बुद्ध उपदेशों में ।। सम्यक दृष्टि संकल्प वचन, कर्म आजीविका परम…

  • हिन्दी हिंद की है बिंदियाँ | Hindi Hind ki Hai Bindiya

    हिन्दी हिंद की है बिंदियाँ हिन्दी हिंद की है बिंदियाँसुशोभित है ललाट पर ,इसकी चर्चा हर होंठों परहर हाट और घाट पर । हिन्दी हिंद की है बिंदियाँसुशोभित है ललाट पर। देश की शान है यहहम सब की पहचान है यह,जो बोलते हैं वही लिखते हैंभाषा में विज्ञान है यह। हिन्दी हिंद की है बिंदियाँसुशोभित…

  • फूल | Phool kavita

     फूल ( Phool kavita )   –> ये फूलों का संसार, ये फूलों का संसार || 1.फूलों का संसार बेहद रंगीन, सुंदर सुगंधित रहता है | फूलों के साथ जीना सीखो, हर फूल कुछ तो कहता है | लाल-गुलाबी-सफेद-जामुनी, कुछ सतरंगी होते हैं | कुछ तो होते बड़े सुनहरे, कुछ छोटे-छोटे होते हैं | –>…

  • उफ्फ ये गर्मी | Uff ye Garmi

    उफ्फ ये गर्मी ( Uff ye garmi )   तपन भरी धरा हुई, गगन हुआ बेहाल। उफ ये गर्मी कैसी, मौसम ने बदली चाल। बदल गई दिनचर्या सारी, बदला सारा खानपान। तन मन को शीतल करे, मधुर ठंडे पेय श्रीमान । कुदरत रंग बदलती, तेज पड़ रही है धूप। दोपहरी में लूएं चलती, पीओ जलजीरा…

  • मिस्टी सी मुस्कान | Meri Beti Poem

    मिस्टी सी मुस्कान ( Misty si muskan )   मिस्टी सी मुस्कान बेटी बनो देश की शान आसमां की सैर करो तुम उंची उड़ो उड़ान पंख लगाकर सपनों को सब पूरे हो अरमान घर आंगन महके फुलवारी बेटी तुम गुणवान सुरभित पुष्पों से महके तेरा जीवन संसार सृष्टि का उपहार है तू शक्ति का अवतार…

  • बच्चे देश का भविष्य

    बच्चे देश का भविष्य हे बच्चे मन के सच्चे सारी जग की आंखों के तारे बच्चे आने वाले कल का सुंदर भविष्य है बच्चे ही नव भारत का निर्माण करेंगे बच्चों को ना मंदिर मस्जिद में उलझाऐगे धर्मनिरपेक्षता का ज्ञान कराओ मिलजुलकर त्यौहार मनाए शिक्षा को आधार बनाकर नवनिर्माण कराएं यही तो अंबेडकर, गांधी ,अब्दुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *