वो लड़की

वो लड़की | Laghu Katha Wo Ladki

मां बाप की पांच संतानों में से एक,सबसे ज्यादा सुंदर,गोरा बदन, काले घने लम्बे बाल, सुंदरता की मिसाल, कोमलांगी कन्या। जहां खड़ी हो जाए, देखने वालों की निगाहें वहीं टिक जाएं। वो सरल है,सहज है, भोली है, कोई फर्क नही पड़ता, लोग क्या करते हैं, पर उसे अपनी मंजिल तक पहुंचना है। परिश्रम में कोई कमी नही।

अर्थ शास्त्र और इतिहास में मास्टर्स कर ली। बी ए में गणित पढ़ा आनर्ज की भी परीक्षा दी।कुल तीन छात्राओं ने,जिनका आज तक विश्व विद्यालय ने परिणाम घोषित नहीं किया ।

एक एडेड विद्यालय में सुबह से शाम कक्षा ग्यारह बारह के साथ छोटी कक्षाएं लेने का क्रम रहा,मासिक आय छह सौ रुपए मात्र।

उसे भरोसा था,अपनी मेहनत,अपनी शिक्षा की गुणवत्ता पर।बच्चों की हरमन प्रिय अध्यापिका थी।उत्साही निरंतर आगे बढ़ने में विश्वास रखने वाली।

प्रशासक काम से खुश,बच्चे प्रसन्न,पर जब विद्यालय में पक्की सीट की बारी आती तो नाम नदारद मिलता।सरकारी नौकरी तो वर्ग विशेष की बपौती है । सपने टूट रहे थे। मंजिल दूर जा रही थी। पांव थकने लगे थे।

एक नई कोशिश, ताकी जिंदगी को रफ्तार मिल सके।कदम कदम पर अपने से पीछे वालों का आगे बढ़ते जाना और खुद का कदम दर कदम पीछे रहते जाना कहीं भीतर से खोखला करता गया।

उसे अपने से भी ज्यादा चिंता अपनी संतान की है।कहीं वो भी आरक्षण की भेंट न चढ़ जाए।संताने उत्साही हैं ठीक उसी की तरह,पर यथार्थ से अभी दूर हैं।

नहीं जानती कि वो लड़की कहां और कैसे लुढ़की थी।उसका वजूद आज भी क्या तलाश रहा है। सच में वो लड़की मेरी आंखों में आज भी नमी भर देती है।

डा. रमा शर्मा

होशियारपुर ( पंजाब )

यह भी पढ़ें :-

रंग | Kahani Rang

Similar Posts

  • प्यार जताओ, मगर संभलकर

    काव्या की डायरी उठाकर अलमारी में रखते समय अचानक डायरी से एक पर्ची निकलकर नीचे गिरी। काव्या की मम्मी ने उस पर्ची पर लिखा पढ़ना शुरू किया-“तुम बेहद खूबसूरत हो। तुम्हारी आंखें, तुम्हारे होंठ, सब मुझे तुम्हारी ओर खींचते हैं। जी करता है कि बस तुम्हें देखता रहूं। तुम्हारी आवाज़, तुम्हारी बातें सुनता रहूँ। तुम्हारी…

  • शरारती हाथी और गौरैया का घोंसला

    शरारती हाथी और गौरैया का घोंसला ( पंचतंत्र की कहानियां ) बहुत साल पहले की बात है। एक बड़े से घने जंगल में सभी पशु, पक्षी और जानवर मिलकर रहते थे। जंगल में एक बड़े से पेड़ पर एक गौरैया का जोड़ा भी घोसला बना कर रहता था। गौरैया ने अपने घोंसले में अंडे दिए…

  • “उम्मीद”

    सर्दियों की एक धुंधभरी सुबह थी। कोहरे में लिपटा स्टेशन ठंड से सिहर रहा था। प्लेटफ़ॉर्म नंबर तीन पर एक वृद्धा बैठी थी—बिलकुल चुप, जैसे किसी ने जीवन की आवाज़ छीन ली हो। सिर पर जर्जर ऊनी चादर, गोद में पुराना टिफिन डिब्बा, और आँखों में एक जमी हुई प्रतीक्षा। पास ही खड़े एक युवक…

  • श्री राम | Shri Ram

    श्री राम ( Shri Ram )   कौशल्या के सुत,दशरथ नंदन आए अवध की नगरी श्री राम बोलो श्री राम राम राम, श्री राम राम राम श्री राम राम राम श्री राम राम राम चरण पखारो,तिलक लगाओ, गाओ मंगल गीत होगा फिर से राम राज्य, प्रभु आए हैं निज धाम बोलो श्री राम राम राम…

  • तेरही | Terahee

    “बहुत मजा आया। कितनी अच्छी पूड़ी कचौड़ी सब्जी बने थे ऊपर से रसगुल्ले भी मिले।’ तेरही खाकर लौट रहे सुदेश ने अपने मित्र से कहा। ” मजा तो आया भाई लेकिन यार देखो ना बीमारी के कारण शरीर सूखकर कांटा हो गया ।सारा पैसा दवाई में खर्च कर दिया । खेत भी गिरवी रख दिया…

  • पुजारी | Pujari Laghu Katha

    जमना बाजार में खड़ी एक दुकान पर खड़ी कुछ खरीद रही थी कि एक ट्रेक्टर ट्राली में एक सांड के शव को सफेद कपड़े के ऊपर रंग बिरंगे फूलों सें सजा जिसके आगे दो बैंड फ़िल्मी शोक धुन बजाते चल रहे थे, देखा। जैसे ही उसने अपनी गर्दन उसके जलूस को देखने के लिए घुमाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *