Kavita Koi Tumsa nahi

कोई तुमसा नहीं है ज़माने में | Kavita Koi Tumsa nahi

कोई तुमसा नहीं है ज़माने में

( Koi tumsa nahi hai zamane mein )

 

सूखे पत्ते सा दरखत बन गया था मैं,
देखा तुझको तो जीना आ गया हमें।
आज जीवन संवरने लगा है हमारा,
तुम हमसफर बन गए हो जो हमारा।।

हम थें अनजान तुम भी थें अनजान,
दोनों मिलें यूं ही और हो गई पहचान।
इस चान्द की चाॅंदनी बन गई हो तुम,
तपते भास्कर की लाली बन गई तुम।।

यें रुप तुम्हारा लगता बहुत ही प्यारा,
बिन तेरे घर में रहता बहुत ही ॲंधेरा।
तुम जब आती होता यहांँ पर सवेरा,
कोई तुमसा नही है ज़माने में हमारा।।

लगती हो तुम रुप की रानी महारानी,
गीतों व गजलों में बस जाओ हमारी।
फिर गुनगुनाता रहूंगा गीत गजल को,
प्रीत लगी रहेंगी मेरे इस सूने मन को।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • मानव एक दूत है | Manav par Kavita

    मानव एक दूत है ( Manav ek doot hai )    रचकर भेजा है इस धरती पर मानव एक दूत है। नीली छतरी वाला बैठा उसकी माया अद्भुत है। वो डोर हिलाता सबकी सांसो की सरगम सुनता। बाजीगर के खेल निराले ताना-बाना सब बुनता। मानव को माध्यम बनाया धर्म-कर्म सब काज करें। दो हाथों से…

  • जय-जय मतदाता | Kavita Jay Jay Matdata

    जय-जय मतदाता (  Jay Jay Matdata )   जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. चाटुकारिता, लालच से फिर देखो तुम बचना, देश की हो तुम ताकत,देश की हो तुम…

  • छोटी छोटी खुशियां | Choti choti khushiyan chhand

    छोटी छोटी खुशियां ( Choti choti khushiyan )   बालक की मुस्कान भी, धीरे-धीरे तुतलाना। छोटी-छोटी खुशियों से, आंगन महक रहा।   जन्मदिन वर्षगांठ, शादी विवाह घर में। प्यारे प्यारे बोल मीठे, मनवा चहक रहा।   हर्ष खुशी घर आए, सबसे प्रेम जताये। अनमोल मोती प्रेम, मन में बरस रहा।   मेहमानों का आदर, सम्मान…

  • मां दुर्गे कालरात्रि | Maa Durge Kalratri

    मां दुर्गे कालरात्रि ( Maa Durge Kalratri )   रूप विकराल रुद्र श्रृंगार, उरस्थ मृदुल मंगल धार मां दुर्गे कालरात्रि आभा, अद्भुत अनुपम मनोहारी । सघन तिमिर सम वर्णा दर्शन, साधक जन अति शुभकारी । संपूर्ण ब्रह्मांड सिद्धि वृष्टि, सर्वत्र खुशियां आनंद बहार । रूप विकराल रुद्र श्रृंगार, उरस्थ मृदुल मंगल धार ।। महायोगीश्वरी महायोगिनी…

  • गलत कौन | Galat Kaun

    गलत कौन ( Galat kaun )    औरत ,महिला ,लड़की ,नारी स्त्री बनकर दिखती कितनी बेचारी स्वयं जगाती उर मे काम वासना फिर भी होती वही सिद्ध सुकुमारी.. महिला संग बलात्कार हुआ नारी की इज्जत लूटी गई फलां की बहू बदचलन हुई उसकी लड़की घर से भाग गई… कटि के कुछ नीचे ही पहना वस्त्र…

  • माँ की याद में | Maa ki Yaad me

    माँ की याद में ( Maa ki yaad me )  किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *